4 WWE Superstars जिन्हें SmackDown में बिल्कुल सही तरह से इस्तेमाल नहीं किया जा रहा

WWE SmackDown में सुपरस्टार्स को खराब तरीके से बुक किया जा रहा
WWE SmackDown में सुपरस्टार्स को खराब तरीके से बुक किया जा रहा

WWE ने साल 2019 में FOX नेटवर्क के साथ डील साइन की थी। ये डील इतनी बड़ी थी कि इसके बाद स्मैकडाउन (SmackDown) को कंपनी के नंबर-1 शो के रूप में देखा जाने लगा था। चूंकि रॉ (Raw) के मुकाबले SmackDown के एपिसोड की समयसीमा एक घंटे कम होती है, इसलिए Raw की तुलना में ब्लू ब्रांड का रोस्टर भी छोटा है।

Ad

कुछ समय पहले WWE का रोस्टर बहुत बड़ा हुआ करता था, जहां सभी सुपरस्टार्स को बड़ा पुश दे पाना संभव नहीं था। मगर SmackDown के मौजूदा रोस्टर की बात करें तो उसमें रेसलर्स की कुल संख्या 40 भी नहीं है। इसके बावजूद कई बड़े सुपरस्टार्स पिछले काफी समय से संघर्ष करते दिखाई दिए हैं।

साल 2022 में WWE में अभी तक 2 प्रीमियम लाइव इवेंट हो चुके हैं और तीसरे की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। खैर इस आर्टिकल में हम उन 4 मौजूदा SmackDown सुपरस्टार्स के बारे में आपको बताएंगे, जिन्हें बहुत खराब तरीके से बुक किया जा रहा है।

#)WWE SmackDown सुपरस्टार बिग ई

Ad

साल 2020 के ड्राफ्ट में बिग ई को द न्यू डे से अलग करने के बाद सिंगल्स पुश दिया गया था। आगे चलकर वो WWE चैंपियन और आईसी चैंपियन भी बने, लेकिन Day1 2022 प्रीमियम लाइव इवेंट में चैंपियनशिप बेल्ट को हारने के बाद वो संघर्ष करते हुए नजर आए हैं।

चूंकि इस समय ज़ेवियर वुड्स चोटिल हैं, इसलिए उनकी गैरमौजूदगी में बिग ई, कोफी किंग्सटन के साथ मिलकर द न्यू डे की लीगेसी को आगे बढ़ा रहे हैं। उनकी द न्यू डे में वापसी का मतलब समझा जा सकता है, लेकिन उन्हें लगातार मैचों में हार मिलने की स्थिति समझ से परे नजर आती है।

Ad

WWE ने बिग ई के सिंगल्स पुश में एक साल से भी ज्यादा समय तक इन्वेस्ट किया, लेकिन एकदम से उनका बड़ी स्टोरीलाइंस से दूर हो जाना सही नहीं है। WWE को उनकी टैग टीम स्टोरीलाइन में वापसी के बाद भी उनके शानदार मोमेंटम को जारी रखना चाहिए था। ये कहना भी गलत नहीं होगा कि अब जब बिग ई की सिंगल्स स्टोरीलाइन में वापसी होगी, तब उन्हें एक बार फिर सबसे निचले स्तर से शुरुआत करनी होगी।

#)जिंदर महल

Ad

जिंदर महल पिछले काफी समय से WWE में सबसे बड़ा भारतीय चेहरा बने हुए हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से उन्हें केवल संघर्ष करते देखा गया है। पूर्व WWE चैंपियन को 2021 के ड्राफ्ट में SmackDown रोस्टर का हिस्सा बनाया गया था, जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे थे कि उनके साथ शैंकी को भी बड़ा पुश दिया जा सकता है।

दुर्भाग्यवश जिंदर महल को अब टीवी पर आने के बहुत कम चांस मिल रहे हैं। वहीं उन्हें जितने भी मैच मिल रहे हैं, उनमें से अधिकांश मौकों पर उन्हें हार के लिए बुक किया गया है। ये बात आपको चौंका सकती है कि उन्हें अभी तक अपनी आखिरी जीत पिछले साल अक्टूबर में मिली थी।

#)सिजेरो

Ad

सिजेरो को साल 2021 की शुरुआत में WWE ने बहुत बड़ा पुश देना शुरू किया। इस दौरान उनकी सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस के साथ फ्यूड जबरदस्त रही और स्विस सुपरस्टार लगातार मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर दिखा रहे थे कि वो टॉप पर पहुंचने की काबिलियत रखते हैं।

मगर उसके एक साल बाद अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। अब सिजेरो के पास कोई अच्छी स्टोरीलाइन भी नहीं है और उससे भी खराब बात यह है कि उनकी लूज़िंग स्ट्रीक प्रबल होती जा रही है। ये बात आपको चौंका सकती है कि अभी तक उनकी आखिरी जीत साल 2021 के नवंबर महीने में आई थी।

#)साशा बैंक्स

Ad

आपको याद दिला दें कि साशा बैंक्स, Royal Rumble 2022 प्रीमियम लाइव इवेंट से पूर्व आखिरी SmackDown एपिसोड में वापसी कर WWE की ब्लू ब्रांड की विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ खड़ी नजर आईं। उसके बाद उन्होंने विमेंस Royal Rumble मैच की शुरुआत की, लेकिन वहां कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं।

साशा अब एक बार फिर ब्रेक पर चली गई हैं और उन्हें पिछले कुछ हफ्तों से ऑन-स्क्रीन भी नहीं देखा गया है। इस समय खासतौर पर WWE SmackDown के विमेंस डिवीजन को नामी सुपरस्टार्स की जरूरत है, इसलिए साशा जैसी टॉप लेवल सुपरस्टार को जल्द से जल्द किसी टॉप-कार्ड स्टोरीलाइन में शामिल जरूर होना चाहिए।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications