4 मौके जब WWE सुपरस्टार्स द्वारा मैकमैहन फैमिली की बुरी तरह पिटाई की गई

WWE के कई सुपरस्टार्स मैकमैहन फैमिली के ऊपर अपना गुस्सा निकाल चुके हैं
WWE के कई सुपरस्टार्स मैकमैहन फैमिली के ऊपर अपना गुस्सा निकाल चुके हैं

WWE जिस मुकाम पर पहुंचा है उसमें बड़ा हाथ मैकमैहन फैमिली का रहा है। WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन (Vince McMahon) ने जो कुछ भी किया है उसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। इसके अलावा विंस मैकमैहन के अलावा शेन मैकमैहन (Shane McMahon), स्टैफनी मैकमैहन (Stephanie McMahon) और ट्रिपल एच (Triple H) ने भी WWE के लिए काफी कुछ किया है।

WWE इतिहास पर नजर डाली जाए, तो अक्सर देखा गया है जब मैकमैहन फैमिली खुद किसी स्टोरीलाइन का हिस्सा बने हो और जब भी ऐसा हुआ है फैंस ने भी इसे काफी पसंद किया है। मिस्टर मैकमैहन का जो किरदार WWE में रहा है वो फैंस द्वारा काफी हेट किया गया और इससे द रॉक और स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन जैसे सुपरस्टार्स को फायदा भी पहुंचाया।

हाल ही में WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन को लगातार Raw का हिस्सा बनते हुए देखा जा रहा है। उनके साथ ऑस्टिन थ्योरी भी नजर आ रहे हैं और इस स्टोरीलाइन को काफी पसंद भी किया जा रहा है।

मैकमैहन फैमिली स्टोरीलाइन में कई बार WWE सुपरस्टार्स पर भारी पड़ते हुए नजर आते हैं, लेकिन ऐसे कई मौके देखने को मिले हैं जब WWE सुपरस्टार्स ने पलटवार करते हुए मैकमैहन फैमिली के ऊपर ही अटैक करते हुए उनकी पिटाई कर दी।

इस लिस्ट में हम ऐसे ही 5 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्होंने मैकमैहन फैमिली को सबक सिखाया:

#) पूर्व WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर ने रिंग में दिया था विंस मैकमैहन को F5

youtube-cover

28 जनवरी 2013 को हुए WWE Raw के एपिसोड में विंस मैकमैहन मेन इवेंट में नजर आए और इस बीच वो पॉल हेमन से काफी नाराज थे और वो यहां तक कि उनके खिलाफ सख्त कदम भी उठाने वाले थे। इस बीच पॉल हेमन के क्लाइंट ब्रॉक लैसनर का म्यूजिक बजा और उन्होंने रिंग में एंट्री की, यह देखकर हर कोई हैरान रह गया।

ब्रॉक लैसनर सीधे विंस मैकमैहन के सामने जाकर खड़े हो गए और विंस को भी इससे काफी गुस्सा आ गया है। हालांकि ब्रॉक लैसनर ने एक दम से विंस मैकमैहन को खतरनाक F5 दे दिया। हेमन ने इसके बाद लैसनर से कहा कि और कुछ मत करो। फिर वो दोनों रिंग से चले गए और रिंग में विंस मैकमैहन रिकवर की कोशिश कर रहे थे। इसी के साथ Raw के एपिसोड का अंत हुआ।

हालांकि जिस तरह लैसनर ने विंस मैकमैहन को F5 दिया, इसकी उम्मीद WWE यूनिवर्स में किसी ने भी नहीं की होगी। इसी वजह से ब्रॉक लैसनर को WWE का सबसे खतरनाक सुपरस्टार कहा जाता है, क्योंकि वो किसी से भी नहीं डरते।

#) केविन ओवेंस ने विंस मैकमैहन को WWE SmackDown में लहूलुहान किया

youtube-cover

12 सितंबर 2017 को SmackDown के एपिसोड में पहली बार विंस मैकमैहन और केविन ओवेंस एक रिंग में मौजूद थे। इस सैगमेंट के दौरान जरूर केविन ओवेंस और शेन मैकमैहन के बीच Hell in Cell के लिए मैच बुक हुआ, लेकिन सैगमेंट के अंत में जो हुआ उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

केविन ओवेंस ने विंस मैकमैहन के ऊपर हमला करते हुए सिर पर मारा, जिससे विंस नीचे गिर गए। केविन ओवेंस इतने में ही नहीं रुके उन्होंने विंस को मारना जारी रखा और उन्हें सुपर किक लगा दी। इसके बाद ओवेंस ने मैकमैहन के ऊपर फ्रॉगस्पलैश लगाया और फिर वो वापस चले गए। ओवेंस द्वारा किए गए अटैक से विंस के सिर से खून निकलने लगा था।

#) WWE SmackDown में एजे स्टाइल्स ने शेन मैकमैहन की पिटाई की

youtube-cover

14 मार्च 2017 को हुए WWE SmackDown के एपिसोड में एजे स्टाइल्स ने पूरी तरह से अपना गुस्सा शेन मैकमैहन के ऊपर निकाला। एपिसोड के दौरान एजे स्टाइल्स पार्किंग लॉट में शेन मैकमैहन का इंतजार कर रहे थे। तभी एक गाड़ी रुकी और इसमें शेन मैकमैहन थे और उनके उतरते हुए एजे ने मैकमैहन पर अटैक करना शुरू कर दिया।

एजे स्टाइल्स ने बुरी तरह से शेन मैकमैहन को मारा और उनको सबसे पहले दीवार पर दे मारा, फिर कार और प्रोडक्शन केसिस पर भी उनके ऊपर अटैक जारी रखा। स्टाइल्स ने कहा कि शेन के साथ जो हो रहा है वो शेन के कारण ही हो रहा है। एजे ने शेन को कार के विंडो पर भी दे मारा, जिससे शीशा भी टूट गया।

शेन मैकमैहन की बुरी हालत करने के बाद एजे स्टाइल्स वहां से चले गए और फिनले ने शेन मैकमैहन को देखने के लिए मेडिकल टीम को बुलाया था। निश्चित ही शेन मैकमैहन की बहुत ही बुरी तरह पिटाई हुई।

#) WWE TLC पीपीवी में रोमन रेंस ने ट्रिपल एच की बहुत बुरी हालत कर दी

रोमन रेंस ने किया था ट्रिपल एच का बुरा हाल
रोमन रेंस ने किया था ट्रिपल एच का बुरा हाल

2015 में हुए TLC पीपीवी के मेन इवेंट में शेमस और रोमन रेंस के बीच WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ। इस मैच में रोमन रेंस जीत के काफी करीब आए थे, लेकिन लीग ऑफ नेशंस के कारण उन्हें हार मिली और शेमस अपनी चैंपियनशिप को रिटेन करने में कामयाब हुए।

मुकाबले के बाद जब शेमस, रुसेव और डेल रियो सेलिब्रेट कर रहे थे तभी रोमन रेंस ने रुसेव और डेल रियो को डबल स्पीयर दिया और फिर शेमस के ऊपर चेयर से अटैक किया। ट्रिपल एच, स्टेफनी मैकमैहन और WWE ऑफिशियल्स ने आकर रेंस ने शांत करने का प्रयास किया, लेकिन रोंनन रेंस ने ट्रिपल एच के ऊपर ही अटैक कर दिया।

रोमन रेंस ने पहले ट्रिपल एच को सुपरमैन पंच दिया, फिर उनके ऊपर चेयर से अटैक करना शुरू दिया। इसके बाद ब्रॉडकास्ट टेबल पर उन्हें पावरबॉम्ब दिया औऱ फिर टेबल के ऊपर ही एल्बो ड्रॉप दिया। बाद में जब मेडिकल पर्सनल ट्रिपल एच को लेकर जा रहे थे तभी रेंस ने हंटर को स्पीयर दे दिया।

ट्रिपल एच समेत चार WWE सुपरस्टार्स का जो हाल रोमन रेंस ने किया था उसकी उम्मीद किसी ने भी नहीं की थी। रोमन रेंस का ऐसा रूप WWE यूनिवर्सल ने शायद पहली बार ही देखा था।

Quick Links