Create

4 वर्तमान WWE Superstars जिनका एंट्रेंस सॉन्ग बेहद शानदार है

फैंस हमेशा से ही WWE सुपरस्टार्स के थीम सॉन्ग पर काफी ज्यादा ध्यान देते हैं.
फैंस हमेशा से ही WWE सुपरस्टार्स के थीम सॉन्ग पर काफी ज्यादा ध्यान देते हैं.

WWE: WWE में किसी भी सुपरस्टार के लिए सफलता हासिल करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी उसकी प्रेजेंटेशन होती है। ऐसे में स्टार्स फैंस के सामने अपने इम्प्रैशन को और अच्छा बनाने के लिए अपने थीम सॉन्ग पर काफी ज्यादा ध्यान देते हैं। इस वजह से कई स्टार्स की पहचान उनके थीम सॉन्ग से ही हो जाती है।

अच्छे थीम सॉन्ग से फैंस पसंदीदा स्टार्स से आसानी से जुड़ जाते हैं। WWE के इतिहास में सुपरस्टार के कई यादगार थीम सॉन्ग रहे हैं। स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन, द रॉक और अंडरटेकर के थीम सॉन्ग को सुनकर आज भी फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो जाते हैं। इसलिए आइए मौजूदा समय में 4 सबसे अच्छे थीम सॉन्ग वाले सुपरस्टार्स के बारे में जानते हैं।

4- WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस

पूर्व WWE चैंपियन सैथ रॉलिंस का थीम सॉन्ग फैंस को काफी ज्यादा पसंद हैं
पूर्व WWE चैंपियन सैथ रॉलिंस का थीम सॉन्ग फैंस को काफी ज्यादा पसंद हैं

WWE में सैथ रॉलिंस लगातार फैंस को सरप्राइज कर रहे हैं। उनके कैरेक्टर को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा रोमन रेंस और कोडी रोड्स के साथ उनकी स्टोरीलाइन को फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया था। उनके और कोडी के बीच हुए मुकाबलों को भी फैंस ने खासा सराहा है।

बिना किसी टाइटल के भी सैथ रॉलिंस कंपनी के टॉप हील बने हुए हैं। सैथ रॉलिंस के इस हील कैरेक्टर को उनका थीम सॉन्ग ज्यादा दिलचस्प बनाता है। उनके थीम सॉन्ग "विजनरी' को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं और इसे फैंस एंट्रेंस के बाद भी कई बार गाते हुए दिखते हैं।

3- मेटालिंगस: WWE हॉल ऑफ फेमर ऐज

After 230,000 votes your winner of the @WWE Theme Song World Cup...🏆 Metalingus - @alterbridge 🏆@EdgeRatedR's iconic entrance music always gives us goosebumps 😍 https://t.co/ShBSgwxs0b

ऐज का WWE एंट्रेस थीम सॉन्ग बेहद शानदार है। इस गाने को और ज्यादा शानदार इसके शुरुआत में आने वाली लाइन बनाती है। इस लाइन की वजह से फैंस उन्हें तुरंत पहचान लेते हैं। उनका यह थीम सॉन्ग द रॉक के "इफ यू स्मेल....' और बुकर टी के "कैन यू डिग इट...." के जैसा है।

फैंस 'यू थिंक, यू नो मी' सुनते ही ऐज का थीम सॉन्ग को पहचान लेते हैं। ऐज का थीम सॉन्ग उनके कैरेक्टर से भी काफी ज्यादा मैच करता है। इस थीम सॉन्ग में भी मौके का फायदा उठाने को लेकर कहा गया है और ऐज अपने करियर में हमेशा ही मौके का फायदा उठाते आएं हैं। ऐज का थीम सॉन्ग क्लासिक है।

2- कोडी रोड्स: किंगडम

कोडी रोड्स चोट की वजह से अभी इन-रिंग एक्शन से दूर हैं.
कोडी रोड्स चोट की वजह से अभी इन-रिंग एक्शन से दूर हैं.

कोडी रोड्स का एंट्रेंस थीम किंगडम इस बात का सीधा उदाहरण है कि कैसे एक अच्छा थीम सॉन्ग फैंस का ध्यान खींचता है। कोडी ने अपने प्रोमो में भी इस बात को कहा था कि रेसलिंग एक रॉयल फैमिली से कहीं ज्यादा है। उनका यह सॉन्ग उनके करियर को लेकर भी बताता है कि कैसे उन्होंने अपने लिए जगह बनाई है।

किंगडम सॉन्ग बताता है कि कैसे एक आदमी ने अपनी फ्रीडम के अलावा सब कुछ खो दिया था और बाद में अपना ही एक किंगडम बनाया था। कुछ ऐसा ही कोडी ने भी अपने करियर में किया है। WWE से जाने के बाद उन्होंने इंडिपेंडेंट सीन में अपनी जगह बनाई और AEW के जरिए एक बार फिर से WWE में जबरदस्त वापसी की है।

1- द राइजिंग सन: शिंस्के नाकामुरा

Crowd singing to Nakamura's theme #SmackDown https://t.co/Oc8lNftUV3

शिंस्के नाकामुरा की एंट्रेंस थीम शायद WWE के इतिहास की सबसे यादगार थीम है। उनके एंट्रेस थीम सॉन्ग के प्ले होने के बाद फैंस लगातार उनके साथ इसे गाते हैं। इस एंट्रेस थीम सॉन्ग में उपयोग किए गए इंस्ट्रुमेंटल की वजह से यह और ज्यादा स्टाइलिश हो जाता है।

WWE रोस्टर में शायद ही किसी स्टार के एंट्रेस थीम सॉन्ग को फैंस इस तरह से एन्जॉय करते होंगे।यह शिंस्के नाकामुरा के एंट्रेस थीम सॉन्ग का ही जादू हैं कि इसके बंद होने के बाद भी फैंस इसे गाते हैं। WrestleMania में उनके एंट्रेस थीम सॉन्ग को लाइव प्ले किया गया था, जिसके बाद पूरे एरीना में फैंस इसे गा रहे थे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Be the first one to comment