WWE Hell in a Cell 2022 के आयोजन में अब काफी कम समय बचा है। WWE ने अपने इस इवेंट के लिए कई बढ़िया मैच बुक किए हैं। इस शो के लिए काफी अच्छी हाइप तैयार की गई है और इसी वजह से फैंस प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। WWE ने शो में कई टैलेंटेड सुपरस्टार्स को मौका दिया है। इस शो में बैकी लिंच, कोडी रोड्स, ऐज और सैथ रॉलिंस समेत कई बड़े सुपरस्टार्स दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिन्हें शो में हिस्सा लेने और मैच लड़ने का मौका नहीं मिल रहा है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें Hell in a Cell में बुक किया जाना चाहिए था। 4- WWE सुपरस्टार वीर महान View this post on Instagram Instagram Postवीर महान काफी समय से अपने प्रदर्शन द्वारा प्रभावित कर रहे हैं। WrestleMania 38 के बाद उनका रिटर्न हुआ था और उन्होंने इसके बाद से शानदार काम किया है। कोई भी उन्हें पराजित नहीं कर पाया है। कुछ समय पहले डॉमिनिक और रे मिस्टीरियो का रिटर्न हुआ था और उन्होंने आकर वीर पर हमला किया था। लग रहा था कि इस स्टोरीलाइन को आगे बढ़ाया जाएगा और Hell in a Cell में एक मैच देखने को मिलेगा। हालांकि, वो Raw के अंतिम एपिसोड में दिखाई नहीं दिए और WWE ने उनसे जुड़ा कोई मैच आधिकारिक रूप से तय नहीं किया। महान को वापसी के बाद प्रीमियम लाइव इवेंट में मैच लड़ने का मौका नहीं मिला है। 3- रोंडा राउजी View this post on Instagram Instagram Postरोंडा राउजी के पास इस समय SmackDown विमेंस चैंपियनशिप है और उनका टाइटल रन काफी बढ़िया साबित हुआ है। राउजी ने SmackDown के पिछले कुछ एपिसोड्स में मैच लड़े हैं। WWE उन्हें एपिसोड्स में लड़ने के लिए बुक करने के बजाय Hell in a Cell का हिस्सा बना सकता था। रोंडा राउजी की वजह से WWE को फायदा होता है। इसके अलावा SmackDown रोस्टर की विमेंस सुपरस्टार्स को बड़े इवेंट में टॉप स्टार के खिलाफ मैच लड़ने से काफी मदद मिलती। हालांकि, WWE ने उन्हें इस इवेंट से एक ब्रेक दिया है और यह एक निराशाजनक चीज़ है। 2- ड्रू मैकइंटायर View this post on Instagram Instagram Postड्रू मैकइंटायर का SmackDown के अंतिम एपिसोड में ही रिटर्न देखने को मिला। WrestleMania Backlash के बाद वो एक छोटे ब्रेक पर चले गए थे और इसी वजह से किसी भी सुपरस्टार के साथ उनकी दुश्मनी देखने को नहीं मिली। मैकइंटायर को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है और उन्हें शो का हिस्सा बनना चाहिए था। स्कॉटिश सुपरस्टार की रोमन रेंस के खिलाफ दुश्मनी टीज़ हुई थी लेकिन इसे WrestleMania Backlash के बाद आगे नहीं बढ़ाया गया। अभी उनकी किसी सुपरस्टार के साथ स्टोरीलाइन देखने को नहीं मिल रही है और वो Hell in a Cell के बाद अपनी नई दुश्मनी शुरू करते हुए दिखाई दे सकते हैं। 1- रोमन रेंस View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस इस साल Hell in a Cell इवेंट का हिस्सा नहीं हैं। काफी समय पहले खबरें सामने आ गई थी कि रेंस शो का हिस्सा नहीं रहेंगे। बीच में रिडल और रैंडी ऑर्टन के खिलाफ उनका मैच टीज़ हुआ था और लग रहा था कि शायद वो शो का हिस्सा बनेंगे। हालांकि, उनका कोई मैच तय नहीं हुआ। रैंडी ऑर्टन चोटिल हो गए वहीं रिडल ने शिंस्के नाकामुरा के साथ टीम बनाकर द उसोज़ के साथ दुश्मनी शुरू कर दी है। Hell in a Cell में स्टार पावर की कमी नजर आ रही है और इसी वजह से रेंस को शो का हिस्सा बनाया जाना चाहिए था। ट्राइबल चीफ की वजह से इवेंट और ज्यादा खास बन जाता। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।