4 WWE Superstars जो Brock Lesnar को हराने के बेहद करीब पहुंच गए थे

कुछ WWE स्टार्स के खिलाफ लैसनर भी हैरान गए थे.
कुछ WWE स्टार्स के खिलाफ लैसनर भी हैरान गए थे.

Brock Lesnar: ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) इस समय WWE के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। वो कंपनी में 10 बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने जॉन सीना (John Cena), द अंडरटेकर (The Undertaker), गोल्डबर्ग (Goldberg) और बिग शो (Big Show) जैसे स्टार्स के खिलाफ जीत हासिल की है।

WWE में वापसी के बाद बेहद कम स्टार्स ही उन्हें रिंग में हरा पाए हैं। हालांकि, इस दौरान कई स्टार्स ब्रॉक लैसनर को रिंग में हराने के काफी करीब पहुंच गए थे और द बीस्ट पर जीत हासिल करते-करते रह गए। इसलिए आइए जानते हैं 4 सुपरस्टार्स के बारे में जो ब्रॉक लैसनर को हराने के बेहद करीब पहुंच गए थे।

4- WWE दिग्गज रे मिस्टीरियो

रे मिस्टीरियो ने अपने करियर में कई बड़े साइज के स्टार्स का सामना किया है और जीत भी हासिल की है। अपने इन-रिंग वर्क के लिए फेमस रे मिस्टीरियो भी ब्रॉक लैसनर को एक बार हारने के बेहद करीब पहुंच गए थे। दरअसल, 2019 में Survivor Series के दौरान WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर का सामना रे मिस्टीरियो से हुआ था।

इस मुकाबले में अपने बेटे की मदद से एक समय रे मिस्टीरियो ने ब्रॉक लैसनर को हरा ही दिया था। इस मैच में मिस्टीरियो ने लैसनर को लौ ब्लो हिट दिया था। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे के साथ मिलकर द बीस्ट पर 619 लगाया। एक समय पर फैंस को लगा था कि शायद रे मिस्टीरियो पहली बार ब्रॉक लैसनर के खिलाफ जीत हासिल कर लेंगे। अंत में ब्रॉक लैसनर ने वापसी करते हुए इस मुकाबले को जीत लिया।

3- एजे स्टाइल्स

Survivor Series 2017 में एजे स्टाइल्स का सामना ब्रॉक लैसनर से हुआ था। यह मैच चैंपियन vs चैंपियन था। इस मैच को फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया था। इस मुकाबले में एजे स्टाइल्स ने एक समय बीस्ट को रिंग में मात दे ही दी थी। हालांकि, ब्रॉक लैसनर ने इस मुकाबले में किसी तरह से वापसी करके जीत हासिल की थी।

इस मुकाबले में एजे स्टाइल्स काफी ज्यादा कंट्रोल में दिखे। उन्होंने अपने मूव से ब्रॉक लैसनर को हैरान कर दिया था। एक समय पर उन्होंने अपना सबमिशन लॉक भी ब्रॉक लैसनर पर अप्लाई कर दिया था। इस दौरान लग था कि वो जीत हासिल कर लेंगे, लेकिन अंत में ब्रॉक लैसनर को ही जीत हासिल हुई थी। इस मैच के बाद एजे स्टाइल्स के इन-रिंग वर्क की काफी ज्यादा तारीफ हुई थी।

2- डेनियल ब्रायन

पूर्व WWE चैंपियन डेनियल ब्रायन और ब्रॉक लैसनर के बीच मैच भी फैंस के लिए काफी ज्यादा हैरान करने वाला था। यह मैच Survivor Series 2018 में हुआ था। इस मुकाबले में ब्रॉक लैसनर ने साबित कर दिया था कि एक अच्छे इन-रिंग परफॉर्मर के साथ मिलकर वो बढ़िया मैच फैंस के सामने रख सकते हैं।

इस मुकाबले में ज्यादातर समय ब्रॉक लैसनर ने ही अपनी पकड़ बनाई हुई थी। हालांकि, डेनियल ब्रायन ने वापसी करते हुए ब्रॉक लैसनर को चौंका दिया था। उन्होंने ब्रॉक लैसनर को अपने सबमिशन मूव में भी लॉक कर लिया था। हालांकि, लैसनर ने टैपआउट नहीं किया था और इस मैच में जीत हासिल की।

1- सीएम पंक

SummerSlam 2013 में ब्रॉक लैसनर का सामना सीएम पंक से हुआ था। उस समय दोनों ही स्टार्स अपने-अपने करियर के सबसे अच्छे दौर से गुजर रहे थे। WWE में वापसी करने के बाद ही ब्रॉक लैसनर टॉप स्टार बन गए थे। वहीं, सीएम पंक भी अपने बेबीफेस कैरेक्टर से फैंस के बीच काफी ज्यादा फेमस थे।

इस मुकाबले में फैंस को हार्ड हिटिंग एक्शन देखने को मिला था। सीएम पंक ने ब्रॉक लैसनर को उनकी लिमिट तक पुश किया था। इस मुकाबले में एक समय सीएम पंक ने जीत हासिल कर ही ली थी। हालांकि, इस मैच के बीच में पॉल हेमन आ गए। इसका फायदा ब्रॉक लैसनर ने उठा लिया था और सीएम पंक को F5 हिट कर दिया था। इसी वजह से उन्होंने जीत हासिल की थी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications