4 WWE Superstars जो Brock Lesnar के बाद Roman Reigns के अगले चैलेंजर हो सकते हैं

Ujjaval
WWE में रोमन रेंस के पास दो वर्ल्ड टाइटल्स हैं
WWE में रोमन रेंस के पास दो वर्ल्ड टाइटल्स हैं

Roman Reigns: WWE SummerSlam में रोमन रेंस (Roman Reigns) और ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच देखने को मिलेगा। ब्रॉक और रोमन के बीच बड़ी दुश्मनी रही है लेकिन अब उनका अंतिम मैच होने वाला है। इसके बाद रोमन रेंस को एक नए विरोधी की जरूरत होगी।

WWE रोस्टर में कई सुपरस्टार्स टॉप चैंपियनशिप के लिए मैच डिजर्व करते हैं। काफी ऐसे सुपरस्टार्स हैं जो रोमन रेंस के अगले चैलेंजर बन सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो ब्रॉक लैसनर के बाद रोमन रेंस के अगले चैलेंजर हो सकते हैं।

4- WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर और रोमन रेंस के बीच काफी समय पहले से दुश्मनी के संकेत मिल रहे हैं। स्कॉटिश सुपरस्टार ने रोमन रेंस को Clash at the Castle के लिए चैलेंज किया था। रेंस को Extreme Rules के लिए एडवर्टाइज नहीं किया जा रहा है। इसी वजह से वो सीधा UK में होने वाले इवेंट में नजर आ सकते हैं।

इसी इवेंट में आखिर ड्रू मैकइंटायर और रोमन रेंस के बीच टाइटल के लिए मैच देखने को मिल सकता है। ट्राइबल चीफ और स्कॉटिश सुपरस्टार के आखिरी मैच का अंत भी चीटिंग से हुआ था। दोनों की राइवलरी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है और वो एक बढ़िया मैच डिजर्व करते हैं।

3- शेमस

शेमस यूनाइटेड किंगडम के सुपरस्टार हैं और उन्हें आसानी से WWE में सबसे ज्यादा सफलता हासिल करने वाला UK सुपरस्टार माना जा सकता है। अगर यूनाइटेड किंगडम में स्टेडियम इवेंट का आयोजन हो रहा है तो फिर शेमस को जरूर ही बड़े सुपरस्टार के खिलाफ मैच मिलना चाहिए।

रोमन रेंस उनके विरोधी के रूप में अच्छा विकल्प रहेंगे। दोनों के बीच बड़ा इतिहास रहा है और शेमस ने ट्राइबल चीफ को सालों पहले पराजित भी किया था। इसी वजह दोनों का मैच होता है तो फैंस जरूर खुश होंगे। शेमस काफी समय से वर्ल्ड टाइटल मैच में नजर नहीं आए और उन्हें रोमन के खिलाफ मौका मिलना चाहिए।

2- एजे स्टाइल्स

एजे स्टाइल्स और रोमन रेंस के बीच काफी सालों से मैच नहीं हुआ है। दोनों ही दिग्गजों के बीच 2016 में मैच देखने को मिला था और इसके बाद से वो आमने-सामने नहीं आए हैं। साथ ही इस समय स्टाइल्स काफी ज्यादा संघर्ष कर रहे हैं और उन्हें टॉप स्टार्स के साथ दुश्मनी में काम करने का मौका नहीं मिल रहा है।

रोमन रेंस का अगला चैलेंजर बनने से एजे स्टाइल्स को फायदा मिलेगा। दोनों पहले की तरह शानदार मैच देकर अपनी रेसलिंग स्किल्स का प्रदर्शन कर सकते हैं। रोमन रेंस को यहां से एक अच्छा विरोधी मिल जाएगा वहीं स्टाइल्स को आखिर मेन इवेंट स्टोरीलाइन में आने का चांस मिलेगा।

1- थ्योरी

थ्योरी के पास इस समय Money in the Bank ब्रीफकेस है। SmackDown के अंतिम एपिसोड में रोमन ने प्रोमो कट किया था और इस दौरान थ्योरी भी नजर आए थे। उन्होंने रोमन रेंस के मन में जगह बनाने की कोशिश की थी। थ्योरी और रोमन रेंस के बीच फैंस जरूर ही मैच देखना चाहेंगे।

थ्योरी ने साफ तौर पर बताया है कि वो SummerSlam में अपना Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करेंगे। अगर वो इसे कैश-इन कर देते हैं और नए चैंपियन बन जाते हैं तो फिर रोमन रेंस के साथ उनकी दुश्मनी शुरू हो सकती है। थ्योरी को अगला टॉप स्टार बनाने की कोशिश की जा रही है और इसी वजह से उन्हें SummerSlam में चैंपियन बनाया जा सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
App download animated image Get the free App now