4 WWE Superstars जो अगले यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बन सकते हैं

Ujjaval
WWE में सैथ रॉलिंस के लिए कई विरोधी हैं
WWE में सैथ रॉलिंस के लिए कई विरोधी हैं

WWE: WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप इस समय सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के पास है। वो WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। उन्होंने कुछ हफ्तों पहले ही इस टाइटल पर कब्जा किया था और अभी तक उनका टाइटल रन फैंस को पसंद आया है। वो रोमन रेंस (Roman Reigns) की कमी रॉ (Raw) में अच्छी तरह पूरी कर रहे हैं।

Ad

सैथ रॉलिंस जरूर दिग्गजों में गिने जाते हैं लेकिन वो हमेशा के लिए चैंपियन नहीं बने रहेंगे। कुछ समय बाद कोई और चैंपियन बन सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 बड़े WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात कर करने वाले हैं जो अगले यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बनने में सफल रह सकते हैं।

4- WWE दिग्गज बॉबी लैश्ले

Ad

बॉबी लैश्ले को हराकर ही सैथ रॉलिंस ने यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप जीती थी। कुछ हफ्ते पहले सैथ रॉलिंस और बॉबी लैश्ले के बीच यूएस टाइटल मैच होने वाला था। हालांकि, इसके पहले ही ब्रॉक लैसनर ने वापसी करके लैश्ले पर हमला कर दिया था। इसी चीज़ का फायदा सैथ ने उठाया।

उन्होंने काफी आसानी से बॉबी लैश्ले को हराकर यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप जीती थी। अब ब्रॉक के साथ दुश्मनी को रोकने के बाद उन्होंने एक बार फिर यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल को हासिल करने का लक्ष्य बनाया है। उन्हें बहुत ताकतवर दिखाया जा रहा है और इसी तरह से उनका प्रदर्शन चलता रहा, तो वो जरूर फिर यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बन सकते हैं।

3- केविन ओवेंस

Ad

केविन ओवेंस और सैथ रॉलिंस के बीच बहुत बड़ा इतिहास रहा है। वो ऑन-स्क्रीन बड़े दुश्मन और अच्छे दोस्त रहे हैं। उन्हें हमेशा ही रिंग में आमने-सामने देखना खास रहता है। केविन ओवेंस काफी समय से WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। कुछ समय बाद वो सैथ रॉलिंस के साथ दुश्मनी में आ सकते हैं।

सैथ रॉलिंस और केविन ओवेंस दोनों ही ट्रिपल एच के फेवरेट हैं। इसी वजह से इन दिग्गजों की दुश्मनी को द गेम खास बनाने की कोशिश करेंगे। केविन ने बहुत समय से चैंपियनशिप नहीं जीती है और WWE उन्हें कुछ महीनों बाद अगला यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बना सकता है। फैंस को यह चीज़ पसंद आएगी।

2- ऑस्टिन थ्योरी

Ad

ऑस्टिन थ्योरी का एक अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। वो अपने Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट को सैथ रॉलिंस पर सफलतापूर्वक कैश-इन नहीं कर पाए थे। इसी कारण वो निराश थे और उन्होंने Raw में गुस्सा दिखाया। उन्होंने पहले डॉल्फ ज़िगलर की बुरी हालत की और मेन इवेंट में सैथ रॉलिंस को धराशाई किया।

ऑस्टिन थ्योरी को अब तगड़ा पुश मिल सकता है और फैंस को उनका मौजूदा कैरेक्टर वर्क पसंद आ रहे हैं। अगर उनका इसी तरह से जबरदस्त रूप देखने को मिलता रहा, तो वो सैथ को हराकर यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बन सकते हैं। इससे थ्योरी को एक टॉप हील के रूप में आगे आने का मौका मिलेगा।

1- कोडी रोड्स

Ad

कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस के बीच दुश्मनी फैंस को सालों तक याद रहेगी। दोनों के बीच अभी तक WWE ने तीन मैच बुक किए हैं और सभी में रोड्स का पलड़ा भारी रहा है। हालांकि, Hell in a Cell इवेंट के बाद Raw के एपिसोड में सैथ रॉलिंस ने कोडी रोड्स पर हमला किया था।

उन्होंने संकेत दिए थे कि सैथ के साथ अभी दुश्मनी खत्म नहीं हुई है। वो वापसी करके सैथ से बदला लेना चाहेंगे। अगर कुछ महीनों तक सैथ चैंपियन रहते हैं तो फिर रोड्स वापसी करके अपनी दुश्मनी को फिर से शुरू कर सकते हैं। फैंस को दोनों के बीच WrestleMania 39 में यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच देखने को मिल सकता है। इसमें रोड्स जीत दर्ज करके नए चैंपियन बन सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications