WWE WrestleMania 38 में ऐज (Edge) और एजे स्टाइल्स (AJ Styles) के बीच ड्रीम मैच देखने को मिला था। इस मैच में डेमियन प्रीस्ट (Damian Priest) की इंटरफेरेंस हुई और उनकी वजह से स्टाइल्स का ध्यान भटक गया। ऐज ने स्पीयर लगाकर दिग्गज को पिन किया और जीत हासिल की। बाद में प्रीस्ट ने ऐज के साथ जुड़ने का निर्णय लिया और दोनों ने सेलिब्रेट किया।ऐज का डेमियन प्रीस्ट को अपने साथ जोड़ने का निर्णय लेना काफी शॉकिंग चीज़ है। वो 2020 में अपने रिटर्न के बाद से अकेले नजर आ रहे थे और अब उन्होंने प्रीस्ट को अपने साथ शामिल किया है। कई रिपोर्ट्स का मानना है कि ऐज अपना एक फैक्शन बनाने वाले हैं और इसमें वो लीडर रहेंगे। उनके ग्रुप के पहले सदस्य के बारे में पता चल गया है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 अन्य सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो ऐज के फैक्शन का हिस्सा बन सकते हैं।4- WWE सुपरस्टार टी-बार View this post on Instagram Instagram Postटी-बार रेट्रीब्यूशन के सदस्य के रूप में आए थे लेकिन बाद में यह फैक्शन अलग हो गया। इसके बाद से लगातार टी-बार संघर्ष कर रहे हैं। उनके पास एक अच्छा लुक और जबरदस्त साइज है। साथ ही उनकी रेसलिंग स्किल्स भी बढ़िया है। उन्हें एक अच्छे कैरेक्टर और स्टोरीलाइन की जरूरत है और इसी कारण ऐज उन्हें अपने साथ जोड़ सकते हैं।डेमियन प्रीस्ट संघर्ष कर रहे थे और ऐज के साथ आने से उनके कैरेक्टर में काफी बदलाव आया है। वो पहले से ज्यादा चर्चा का विषय बन गए हैं। टी-बार भी उनकी ही तरह ऐज के साथ जुड़ सकते हैं। इस समय वो कुछ खास कर नहीं रहे हैं। डेमियन और टी-बार बतौर टैग टीम काम कर सकते हैं वहीं ऐज सिंगल्स स्टार के रूप में नजर आ सकते हैं।3&2- रिया रिप्ली और लिव मॉर्गन View this post on Instagram Instagram Postऐज इस समय एक डार्क कैरेक्टर में नजर आ रहे हैं। रिया रिप्ली और लिव मॉर्गन का कैरेक्टर भी कुछ ऐसा ही है। दोनों को ऐज के साथ काम करने से फायदा मिल सकता है। रिया रिप्ली ने Raw में मॉर्गन से अलग होने के बारे में टीज़ किया था। देखकर लग रहा है कि वो हील बनकर ऐज के साथ जुड़ सकती हैं।बाद में उनके फैक्शन में लिव मॉर्गन को भी शामिल किया जा सकता है। दोनों विमेंस टैग टीम चैंपियंस के रूप में अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं। लिव मॉर्गन को अभी तक बेबीफेस के तौर पर फायदा नहीं हुआ है। कुछ खबरें भी सामने आई थी कि रिप्ली को फैक्शन के सदस्य के रूप में कंसीडर किया जा रहा है। उनके साथ मॉर्गन को भी शामिल किया जा सकता है।1- टॉमैसो सिएम्पा View this post on Instagram Instagram Postटॉमैसो सिएम्पा को कुछ समय पहले ही NXT से फेयरवेल मिला है। वो काफी सालों से NXT में नजर आ रहे थे और अब उनका मेन रोस्टर पर डेब्यू हो सकता है। वो ऐज के फैक्शन में शामिल हो सकते हैं। टॉमैसो सिएम्पा ने हील कैरेक्टर में पहले भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया और वो ऐज के लिए बेहतर तरीके से काम कर सकते हैं।टॉमैसो सिएम्पा को मेन रोस्टर पर सफलता हासिल करने के लिए एक अच्छी शुरुआत की जरूरत होगी और ऐज के फैक्शन में आने से उन्हें फायदा मिलेगा। उनके पास ऐसा कैरेक्टर है जो WWE दिग्गज के फैक्शन के साथ सूट करेगा। वो मिड कार्ड या टैग टीम डिवीजन में प्रभावित कर सकते हैं।