WWE WrestleMania 28 का Day 2 शानदार रहा। मेन इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) और ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) का मुकाबला हुआ। दोनों के बीच WWE और यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए विनर टेक्स ऑल टाइटल यूनिफिकेशन मैच देखने को मिला। दोनों ही सुपरस्टार्स ने अपने इस मुकाबले को शानदार बनाया। अंत में रोमन ने स्पीयर की मदद से जीत दर्ज की। ट्राइबल चीफ के पास WWE और यूनिवर्सल चैंपियनशिप आ गई है। दोनों टाइटल्स को यूनिफाइड कर दिया गया है और वो अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बन गए हैं। अब WrestleMania के बाद रोमन एक नई शुरुआत करेंगे और उनकी कुछ फ्रेश स्टोरीलाइंस शुरू हो सकती है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो रोमन रेंस के अगले विरोधी बन सकते हैं। 4- WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर Pro Wrestling Finesse@ProWFinesseNot only does Drew McIntyre win, but he is also the first man to kick out of End of Days.#WrestleMania6:14 AM · Apr 3, 202224128Not only does Drew McIntyre win, but he is also the first man to kick out of End of Days.#WrestleMania https://t.co/p39J4ybg79ड्रू मैकइंटायर काफी समय से मुख्य चैंपियनशिप की स्टोरीलाइन में नजर नहीं आए हैं। हालांकि, अब वो वर्ल्ड टाइटल के लिए अगले चैलेंजर बन सकते हैं। उन्होंने WrestleMania में हैप्पी कॉर्बिन को पराजित किया है और दोनों की दुश्मनी खत्म हो गई है। उन्हें एक नई स्टोरीलाइन की जरूरत है। वो रोमन रेंस को चैलेंज कर सकते हैं। रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर के बीच दुश्मनी फैंस काफी पसंद करेंगे। Survivor Series 2020 में एक रोचक मुकाबला देखने को मिला था। वो एक बार फिर मिलकर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। ड्रू के पास अभी अच्छा मोमेंटम है और WWE उन्हें बढ़िया तरह बुक कर रहा है। इसी वजह से मैकइंटायर और रेंस के बीच मैच होना चाहिए। 3- बॉबी लैश्लेWWE@WWEAn All Mighty victory at #WrestleMania 38!@fightbobby takes down @TheGiantOmos!6:21 AM · Apr 4, 202290431281An All Mighty victory at #WrestleMania 38!@fightbobby takes down @TheGiantOmos! https://t.co/HtfW8r0fk3बॉबी लैश्ले और रोमन रेंस के बीच फैंस इस समय एक दुश्मनी देखना चाहेंगे। लैश्ले को सिंगल्स स्टार के रूप में शानदार पुश मिल रहा है। वो कुछ समय पहले WWE चैंपियनशिप हार गए थे और वो रीमैच चाहेंगे। इसी वजह से वो रोमन रेंस को अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज कर सकते हैं। रोमन रेंस और बॉबी लैश्ले ने मिलकर पहले कुछ शानदार मुकाबले दिए हैं। दोनों मिलकर अगले कुछ इवेंट्स में लड़ते हुए नजर आ सकते हैं। दोनों के बीच प्रशंसक मुकाबला देखना पसंद करेंगे क्योंकि वो अपनी ताकत का जबरदस्त प्रदर्शन करते हैं। लैश्ले के पास रोमन को हराकर चैंपियन बनने का दम है। 2- ऑस्टिन थ्योरी Austin Theory@austintheory1Aim High4:15 AM · Apr 3, 20222298156Aim High🚀 https://t.co/cqVCz0uhxFऑस्टिन थ्योरी को इस समय जबरदस्त तरीके से पुश मिल रहा है। वो विंस मैकमैहन के साथ नजर आते हैं। WrestleMania में WWE के मालिक ने थ्योरी को इंट्रोड्यूस किया था और उन्हें अगला यूनिवर्सल चैंपियन बताया था। मैकमैहन की पैट मैकेफी पर जीत में ऑस्टिन का एक बड़ा किरदार रहा था। विंस मैकमैहन उन्हें एक बड़ा मौका दे सकते हैं। ऑस्टिन थ्योरी आकर रोमन रेंस को अगले इवेंट में चैंपियनशिप मैच लड़ने के लिए चैलेंज कर सकते हैं। बाद में मैकमैहन खुद इस मुकाबले को आधिकारिक रूप से तय कर सकते हैं। थ्योरी को ट्राइबल चीफ के साथ काम करने से फायदा होगा। 1- केविन ओवेंसWrestle Ops@WrestleOpsIt all came full circle for @FightOwensFight last night at #WrestleMania 🤍6:30 AM · Apr 3, 202267579It all came full circle for @FightOwensFight last night at #WrestleMania 🤍 https://t.co/I6FO5ftbnEकेविन ओवेंस WrestleMania 38 की नाईट 1 के मेन इवेंट का हिस्सा थे। उन्होंने स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन के खिलाफ मैच लड़ा था। अब दोनों की स्टोरीलाइन खत्म हो गई है और उन्हें एक नई दुश्मनी की जरूरत है। वो इस समय अपने करियर के सबसे अच्छे समय पर हैं और इसी वजह से उन्हें टॉप चैंपियनशिप के लिए मैच मिल सकता है।रोमन रेंस और केविन ओवेंस ने पहले शानदार प्रदर्शन किया और वो एक बार फिर दुश्मनी में नजर आ सकते हैं। दोनों टॉप हील सुपरस्टार्स को लड़ते हुए देखना रोचक रहेगा। हील स्टार्स की दुश्मनी अच्छी रहती है और यह चीज़ हमने रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस की दुश्मनी में देखी थी। WWE एक बार फिर रोमन और केविन की दुश्मनी शुरू कर सकता है।