WWE: WWE के लिए साल 2022 काफी ऐतिहासिक रहा है। इस साल WWE की क्रिएटिव टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। विंस मैकमैहन (Vince McMahon) रिटायर हो गए और उनकी जगह ट्रिपल एच (Triple H) WWE के हेड बन गए। साथ ही कई सुपरस्टार्स ने इस साल WWE में वापसी की है। WWE में लगातार टाइटल चेंज देखने को मिलते रहते हैं और 2022 में भी कई नए चैंपियंस देखने को मिले हैं। अभी साल खत्म होने में लगभग 4 महीने बाकी हैं और कुछ ऐसे रेसलर्स हैं जिनका चैंपियन बनना लगभग तय नजर आ रहा है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो 2022 के अंत से पहले जरूर चैंपियन बन सकते हैं। 4- WWE सुपरस्टार बेली View this post on Instagram Instagram Postबेली ने SummerSlam 2022 इवेंट में जबरदस्त तरीके से वापसी की थी। इसके बाद से उनकी बियांका ब्लेयर के खिलाफ दुश्मनी चल रही है। Clash at the Castle में बेली, इयो स्काई और डकोटा काई ने मिलकर टैग टीम मैच में बियांका ब्लेयर, ओस्का और एलेक्सा ब्लिस को हराया था। इस मैच में बेली ने ब्लेयर को पिन किया था और इसके बाद से लगातार कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच Raw विमेंस टाइटल के लिए मैच होगा। बियांका ब्लेयर का चैंपियनशिप रन अच्छा रहा है और उन्हें टाइटल जीते लंबा समय हो गया है। बेली 2022 के अंत से पहले उनके चैंपियनशिप रन को रोकने के लिए अच्छा विकल्प रहेंगी क्योंकि अभी वो सबसे चर्चित विमेंस सुपरस्टार्स में से एक हैं। 3&2- इयो स्काई और डकोटा काई View this post on Instagram Instagram Postइयो स्काई और डकोटा काई का मेन रोस्टर डेब्यू बेली के साथ ही SummerSlam में हुआ था। इयो और डकोटा दोनों ने टैग टीम के तौर पर अच्छा काम किया है। वो पहले विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीतने में सफल रही थीं लेकिन अभी उनकी नजर इन टाइटल्स को हासिल करने पर है। इयो और डकोटा को अगले हफ्ते बड़ा चैंपियनशिप मैच मिल रहा है और वो यहां चैंपियन बन सकती हैं। इसके अलावा अगर दोनों ही सुपरस्टार्स यहां चैंपियन नहीं बनती हैं, तो 2022 के अंत से पहले वो जरूर टाइटल्स पर कब्जा कर सकती हैं क्योंकि अभी साल खत्म होने में बहुत समय बाकी है। 1- रोंडा राउजी View this post on Instagram Instagram Postरोंडा राउजी के लिए 2022 बहुत शानदार रहा है। उन्होंने साल की शुरुआत में WWE में वापसी करके विमेंस Royal Rumble मैच जीता था। बाद में WrestleMania Backlash में रोंडा ने SmackDown विमेंस चैंपियनशिप जीती थी और उनका टाइटल रन अच्छा साबित हुआ था। बाद में लिव मॉर्गन ने अपना Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करके चैंपियनशिप जीती। SummerSlam में भी मॉर्गन ने राउजी को पिन करके हराया। अब Extreme Rules में तीसरी बार यह मैच होने जा रहा है और अब WWE जरूर ही राउजी को मॉर्गन के खिलाफ तीसरे मौके पर कमजोर नहीं दिखाया जाएगा। इसी वजह से लग रहा है कि 2022 के अंत से पहले राउजी जरूर चैंपियन बनेंगी। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।