4 WWE Superstars जिन्हें 2022 में Brock Lesnar के खिलाफ मैच लड़ने का मौका मिल सकता है

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर के लिए 2022 रोचक रहा है
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर के लिए 2022 रोचक रहा है

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) के नाम से हर कोई परिचित होगा। उन्होंने WWE में काम करते हुए ढेरों सुपरस्टार्स को पराजित किया हुआ है। द बीस्ट को WWE में नजर आते हुए काफी साल हो गए हैं। वो पिछले कुछ सालों में कई बड़े रेसलर्स के खिलाफ काम कर चुके हैं। 2022 की शुरुआत द बीस्ट ने धमाकेदार तरीके से की थी।

ब्रॉक लैसनर ने इस साल रॉयल रंबल (Royal Rumble) मैच भी जीता था। वो रेसलमेनिया (WrestleMania 38) में रोमन रेंस (Roman Reigns) के खिलाफ मैच लड़ने वाले हैं। हालांकि, वो 2022 में कुछ अन्य रेसलर्स के खिलाफ भी काम करते हुए नजर आ सकते हैं। WWE के पास द बीस्ट के मैच बुक करने के लिए काफी ज्यादा बढ़िया विकल्प हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिन्हें 2022 में ब्रॉक लैसनर के खिलाफ मैच लड़ने का मौका मिल सकता है।

4- WWE दिग्गज ऐज

ऐज और ब्रॉक लैसनर के बीच कभी भी मैच देखने को नहीं मिला है। ऐज ने वापसी करने के बाद रैंडी ऑर्टन, सैथ रॉलिंस, रोमन रेंस और द मिज़ जैसे कई टॉप स्टार्स के खिलाफ मैच लड़ा है। ब्रॉक लैसनर और ऐज के बीच ड्रीम मैच फैंस को काफी ज्यादा पसंद आएगा और हर कोई इसके लिए उत्साहित होगा। दोनों ने WWE में सालों तक काम किया है और ढेरों टाइटल्स जीते हैं। इसी वजह से उनके बीच मैच होना चाहिए।

2022 ऐज और ब्रॉक लैसनर के बीच मैच बुक करने का सबसे अच्छा समय रहेगा। WrestleMania के बाद उनके बीच दुश्मनी शुरू की जा सकती है और वो किसी टॉप टाइटल के लिए आमने-सामने आ सकते हैं। इस समय ब्रॉक और ऐज दोनों ही बेबीफेस के रूप में नजर आ रहे हैं और फैंस को दोनों ही पसंद है। इसी वजह से अगर वो आमने-सामने आएंगे तो लोग काफी उत्साहित होंगे और यहां से रेटिंग्स के मामले में भी WWE को फायदा मिल सकता है।

3- फिन बैलर

फिन बैलर इस समय काफी ज्यादा संघर्ष कर रहे हैं। इस समय WWE उन्हें सही तरह से पुश नहीं दे रहा है लेकिन उनकी किस्मत आसानी से बदल सकती है। अगर उन्हें किसी तरह से ब्रॉक लैसनर के साथ दुश्मनी में आने का मौका मिलता है तो फिर यहां से उनके बड़े पुश की शुरुआत हो सकती है।

फिन बैलर ने पहले भी द बीस्ट के खिलाफ काफी ज्यादा प्रभावित किया है। वो एक बार फिर ऐसा करते हुए नजर आ सकते हैं। अगर फिन बैलर को यहां अच्छी बुकिंग मिलती है तो फिर मैनेजमेंट खुश होकर उन्हें टॉप स्टार की तरह बुक कर सकता है। इसी वजह से फिन बैलर और ब्रॉक लैसनर के बीच 2022 में मैच होना चाहिए।

2- ड्रू मैकइंटायर

ब्रॉक लैसनर और ड्रू मैकइंटायर के बीच WrestleMania 36 में मैच हुआ था। इस मैच में ड्रू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लैसनर पर जीत दर्ज की थी। वो इसी के साथ नए WWE चैंपियन बने थे और फिर वो कंपनी के सबसे अहम सुपरस्टार बन गए। ब्रॉक और ड्रू का यह मैच फैंस के बीच नहीं हुआ था।

कई लोग इससे निराश थे और इसी वजह से दोनों दिग्गजों का मुकाबला फिर होना चाहिए। इस बार उन्हें दर्शकों को प्रभावित करने की कोशिश करनी चाहिए। ब्रॉक लैसनर के पास भी यहां अपनी बड़ी हार का बदला लेने का मौका रहेगा। इसके अलावा ड्रू को 2022 में एक अच्छी स्टोरीलाइन मिल जाएगी।

1- एजे स्टाइल्स

एजे स्टाइल्स और ब्रॉक लैसनर के बीच पहले भी मैच देखने को मिला है। दोनों ही दिग्गजों के बीच Survivor Series 2017 में मैच हुआ था। दोनों का यह मुकाबला रोचक रहा था और इसमें एजे ने काफी प्रभावित किया था। उन्होंने ब्रॉक लैसनर को कड़ी टक्कर दी थी लेकिन द बीस्ट की अंत में जीत हुई।

एजे स्टाइल्स और ब्रॉक लैसनर के बीच एक बार फिर मैच होना चाहिए। दोनों का कद पहले से बढ़ गया है और वो फैंस उनका मैच देखना पसंद करेंगे। एजे स्टाइल्स और ब्रॉक लैसनर के बीच पहले अच्छी तरह स्टोरीलाइन देखने को नहीं मिली थी और इसी कारण 2022 में उनके बीच मैच हो सकता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
App download animated image Get the free App now