WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) के नाम से हर कोई परिचित होगा। उन्होंने WWE में काम करते हुए ढेरों सुपरस्टार्स को पराजित किया हुआ है। द बीस्ट को WWE में नजर आते हुए काफी साल हो गए हैं। वो पिछले कुछ सालों में कई बड़े रेसलर्स के खिलाफ काम कर चुके हैं। 2022 की शुरुआत द बीस्ट ने धमाकेदार तरीके से की थी। View this post on Instagram Instagram Postब्रॉक लैसनर ने इस साल रॉयल रंबल (Royal Rumble) मैच भी जीता था। वो रेसलमेनिया (WrestleMania 38) में रोमन रेंस (Roman Reigns) के खिलाफ मैच लड़ने वाले हैं। हालांकि, वो 2022 में कुछ अन्य रेसलर्स के खिलाफ भी काम करते हुए नजर आ सकते हैं। WWE के पास द बीस्ट के मैच बुक करने के लिए काफी ज्यादा बढ़िया विकल्प हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिन्हें 2022 में ब्रॉक लैसनर के खिलाफ मैच लड़ने का मौका मिल सकता है।4- WWE दिग्गज ऐज View this post on Instagram Instagram Postऐज और ब्रॉक लैसनर के बीच कभी भी मैच देखने को नहीं मिला है। ऐज ने वापसी करने के बाद रैंडी ऑर्टन, सैथ रॉलिंस, रोमन रेंस और द मिज़ जैसे कई टॉप स्टार्स के खिलाफ मैच लड़ा है। ब्रॉक लैसनर और ऐज के बीच ड्रीम मैच फैंस को काफी ज्यादा पसंद आएगा और हर कोई इसके लिए उत्साहित होगा। दोनों ने WWE में सालों तक काम किया है और ढेरों टाइटल्स जीते हैं। इसी वजह से उनके बीच मैच होना चाहिए।2022 ऐज और ब्रॉक लैसनर के बीच मैच बुक करने का सबसे अच्छा समय रहेगा। WrestleMania के बाद उनके बीच दुश्मनी शुरू की जा सकती है और वो किसी टॉप टाइटल के लिए आमने-सामने आ सकते हैं। इस समय ब्रॉक और ऐज दोनों ही बेबीफेस के रूप में नजर आ रहे हैं और फैंस को दोनों ही पसंद है। इसी वजह से अगर वो आमने-सामने आएंगे तो लोग काफी उत्साहित होंगे और यहां से रेटिंग्स के मामले में भी WWE को फायदा मिल सकता है।