4 WWE Superstars जो WrestleMania 38 के बाद ब्रेक पर जा सकते हैं

WWE WrestleMania 38 के बाद कुछ सुपरस्टार्स ब्रेक पर जा सकते हैं
WWE WrestleMania 38 के बाद कुछ सुपरस्टार्स ब्रेक पर जा सकते हैं

WWE WrestleMania 38 इवेंट के लिए हर कोई काफी उत्साहित नजर आ रहा है। इस साल रेसलमेनिया (WrestleMania) को बड़ा और खास बनाने की प्लानिंग की जा रही है। इसी वजह से कुछ शानदार मैचों का ऐलान देखने को मिल गया है और कुछ अन्य बड़े मैच भी तय होते हुए नजर आ सकते हैं। इस इवेंट में बड़े WWE सुपरस्टार्स नजर आएंगे।

WrestleMania 38 के बाद सुपरस्टार्स अपनी स्टोरीलाइंस जारी रखते हुए या एक नई शुरुआत करते हुए नजर आएंगे। हालांकि, कुछ ऐसे सुपरस्टार्स हैं जो WrestleMania 38 में हिस्सा लेने के बाद एक ब्रेक पर जा सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो WrestleMania 38 के बाद ब्रेक पर जा सकते हैं।

4- WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) के पास इस समय WWE चैंपियनशिप है और वो WrestleMania में एक बड़ा मैच लड़ने वाले हैं। वो WrestleMania 38 के मेन इवेंट में रोमन रेंस के खिलाफ मैच लड़ेंगे। इस मैच के लिए जबरदस्त तरीके से स्टोरीलाइन चली है और इसी कारण फैंस मुकाबले के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं। ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस का यह मैच अच्छा रह सकता है।

SummerSlam 2021 में वापसी के बाद से ब्रॉक लैसनर लगातार शोज़ में नजर आ रहे हैं। वो SmackDown और Raw के एपिसोड में दिखाई दे रहे हैं और उन्होंने कई मैच भी लड़े हैं। लैसनर अमूमन ज्यादा अपीयरेंस नहीं देते थे लेकिन वापसी के बाद से वो लगातार शोज़ का हिस्सा बन रहे हैं। इसी कारण उन्हें ब्रेक पर भेजा जा सकता है।

अगर रोमन रेंस के खिलाफ मैच में उनकी हार होती है तो फिर वो WrestleMania 38 के बाद आराम ले सकते हैं। वो सीधा SummerSlam के पहले वापसी करते हुए नजर आ सकते हैं। इस बीच लैसनर का WWE में बड़ा किरदार नहीं रहेगा और इसी कारण वो आराम करने का निर्णय ले सकते हैं।

3- ऐज

ऐज WWE में पार्ट टाइमर के रूप में काम करते हैं। ऐज ने अंतिम मैच Royal Rumble में लड़ा था और इसके बाद वो छोटे ब्रेक पर चले गए थे। अब वो WrestleMania में लड़ने के लिए रिटर्न करने वाले हैं। ऐज को इस बड़े इवेंट में किसी अहम सुपरस्टार के खिलाफ मैच में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है।

इसके बाद ऐज फिर ब्रेक पर जा सकते हैं। ऐज को WWE अहम इवेंट्स के दौरान उपयोग करता है और WrestleMania के बाद WWE का अगला बड़ा इवेंट SummerSlam रहेगा। इन शोज़ में काफी महीनों का गैप है। इसी वजह से पूर्व वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन ब्रेक ले सकते हैं।

2- रैंडी ऑर्टन

रैंडी ऑर्टन काफी समय से लगातार WWE में नजर आ रहे हैं। थोड़े-थोड़े समय के लिए ऑर्टन छुट्टी पर जाते हैं लेकिन उन्हें एक पर्याप्त ब्रेक की जरूरत है। ऑर्टन लगातार मैच लड़ते हैं और अहम स्टोरीलाइंस का हिस्सा रहते हैं। इसी कारण उन्हें WWE से थोड़ा आराम दिया जाना चाहिए।

रैंडी ऑर्टन अपने टैग टीम साथी रिडल के साथ WrestleMania 38 का हिस्सा बन सकते हैं। इसके बाद वो ब्रेक पर जा सकते हैं और इस दौरान रिडल को सिंगल्स स्टार के रूप में पुश मिल सकता है। रैंडी ब्रेक के दौरान अपने परिवार के साथ समय बिता सकते हैं और SummerSlam सीजन के दौरान वापसी कर सकते हैं।

1- रोमन रेंस

रोमन रेंस काफी महीनों से लगातार WWE में नजर आ रहे हैं। SummeSlam 2020 में उन्होंने वापसी की थी और इसके बाद से वो WWE का हिस्सा बने हुए हैं। उन्हें इस समय एक ब्रेक की जरूरत है। इसी कारण रोमन रेंस को WrestleMania 38 के बाद आराम दिया जा सकता है।

ब्रॉक लैसनर को अगर रोमन रेंस पर जीत मिलती है और वो डबल चैंपियन बन जाते हैं तो फिर ट्राइबल चीफ एक ब्रेक पर जा सकते हैं। वो कुछ समय के लिए एक्शन से दूर रह सकते हैं और अपने परिवार के साथ थोड़ा समय बिता सकते हैं। WrestleMania के बाद रोमन ब्रेक पर जा सकते हैं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
App download animated image Get the free App now