WWE Raw के अंतिम एपिसोड में ऐज (Edge) को काफी बड़ा धोखा मिला। दरअसल, जजमेंट डे (Judgement Day) में फिन बैलर (Finn Balor) को शामिल किया गया। इसके बाद डेमियन प्रीस्ट (Damian Priest) और रिया रिप्ली (Rhea Ripley) उनके खिलाफ हो गए और फिन बैलर का साथ देकर उन्होंने ऐज का बुरा हाल किया। ऐज अभी चोटिल हैं और कुछ हफ्तों बाद उनका रिटर्न हो सकता है।WWE दिग्गज वापसी करते हुए तीनों सुपरस्टार्स से बदला लेना चाहेंगे। इसके लिए उन्हें कुछ सुपरस्टार्स के साथ की जरूरत पड़ सकती है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 मौजूदा WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो ऐज का साथ देकर जजमेंट डे फैक्शन के खिलाफ लड़ सकते हैं।4- WWE सुपरस्टार लिव मॉर्गन View this post on Instagram Instagram Postलिव मॉर्गन और रिया रिप्ली ने टैग टीम के रूप में शानदार काम किया है। इसके अलावा पिछले कुछ महीनों में उन्होंने मिलकर कई शानदार सिंगल्स मैच दिए हैं। अभी लग रहा है कि दोनों की दुश्मनी खत्म हो गई है। हालांकि, WWE ऐज की वापसी के बाद उन्हें लिव मॉर्गन के साथ जोड़ सकता है।ऐज को एक विमेंस सुपरस्टार की जरूरत है जो रिया रिप्ली को संभाल सके। इसके लिए लिव मॉर्गन से अच्छा कोई विकल्प नहीं रहेगा। लिव मॉर्गन और ऐज मिक्स्ड टैग टीम मैच में जजमेंट डे के सदस्यों का सामना कर सकते हैं या फिर वो एक और मेंस सुपरस्टार को जोड़कर हील फैक्शन के तीनों सुपरस्टार्स का सामना कर सकते हैं।3- मुस्तफा अली View this post on Instagram Instagram Postमुस्तफा अली और थ्योरी के बीच कुछ समय पहले यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच हुआ था। दोनों की दुश्मनी का अंत हो गया है क्योंकि थ्योरी की बॉबी लैश्ले के साथ स्टोरीलाइन शुरू हुई है। अली को अच्छी स्टोरीलाइन की जरूरत है और ऐज के साथ जुड़कर वो अपने प्रदर्शन से सभी फैंस को खुश कर सकते हैं।ऐज एक टॉप लेवल सुपरस्टार हैं और उनके साथ काम करने से मुस्तफा अली को काफी ज्यादा फायदा होगा। ऐज ने जजमेंट डे को बनाया था और अब उन्हें इस फैक्शन को खत्म करने के लिए अपने साथ दूसरे सुपरस्टार्स को जोड़ना होगा। इस समय अली को साथ जोड़ना सबसे अच्छा विकल्प माना जाएगा।2- एजे स्टाइल्स View this post on Instagram Instagram Postकुछ महीनों पहले तक ऐज और एजे स्टाइल्स काफी बड़े दुश्मन थे। दोनों के बीच कुछ सिंगल्स मैच भी देखने को मिले। हालांकि, अब दोनों एक साथ आ सकते हैं। ऐज को जजमेंट डे के खिलाफ लड़ने के लिए साथियों की जरूरत होगी और एजे स्टाइल्स एक अच्छा विकल्प रहेंगे। दोनों को एक टैग टीम में देखना फैंस जरूर पसंद करेंगे।एजे स्टाइल्स और ऐज दोनों ही कंपनी के टॉप सुपरस्टार्स हैं। इसी वजह से अगर वो जजमेंट डे का सामना करने के लिए बतौर टैग टीम साथ में आ जाते हैं तो कोई भी निराश नहीं होगा। एजे स्टाइल्स के पास अभी कोई अच्छी स्टोरीलाइन नहीं है और इसी वजह से उन्हें जजमेंट डे के खिलाफ लाना अच्छी चीज़ होगी।1- रिडल View this post on Instagram Instagram Postरिडल मौजूदा समय में WWE के सबसे बड़े बेबीफेस सुपरस्टार्स में से एक हैं। वो इस समय लगातार रोमन रेंस के खिलाफ मैच टीज़ कर रहे हैं। हालांकि, कुछ समय पहले खबरें सामने आई है कि रोमन रेंस Money in the Bank इवेंट का हिस्सा नहीं होंगे। अगर यह रिपोर्ट्स सही रहती है तो फिर प्लान्स में बदलाव हो सकता है।रिडल को फिर एक नई दुश्मनी की जरूरत होगी। इसी वजह से WWE उन्हें ऐज के साथ जोड़ सकता है। रिडल की तरह ऐज को भी फैंस पसंद करते हैं और इसी वजह से दोनों मिलकर जजमेंट डे के खिलाफ लड़ सकते हैं। फैंस को दोनों टॉप बेबीफेस सुपरस्टार्स को साथ देखने में काफी मजा आएगा।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।