WWE: WWE एक्सट्रीम रूल्स (Extreme Rules) इवेंट का आयोजन जल्द ही देखने को मिलने वाला है। WWE जरूर ही अपने इस शो को शानदार बनाना चाहेगा। इस इवेंट के बाद सभी फैंस की नजरें क्राउन ज्वेल (Crown Jewel) पर रहने वाली है। साथ ही रॉ (Raw) और स्मैकडाउन (SmackDown) के सीजन प्रीमियर शोज़ का आयोजन किया जाएगा। इसी वजह से WWE में Extreme Rules के बाद कुछ बड़े सुपरस्टार्स की वापसी देखने को मिल सकती है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 टॉप WWE सुपरस्टार्स को लेकर बात करने वाले हैं जो Extreme Rules 2022 प्रीमियम लाइव इवेंट के बाद अपनी शानदार वापसी कर सकते हैं। 4- WWE दिग्गज गोल्डबर्ग 𝙒𝙧𝙚𝙨𝙩𝙡𝙚𝙡𝙖𝙢𝙞𝙖@wrestlelamiaGoldberg is teasing a comeback wrestlelamia.co.uk/goldberg-teasi…91440Goldberg is teasing a comeback 😬wrestlelamia.co.uk/goldberg-teasi… https://t.co/Jl5eRsMEldगोल्डबर्ग काफी समय से एक्शन में नज़र नहीं आए हैं। आपको बता दें कि गोल्डबर्ग ने अपना आखिरी मैच Super ShowDown में रोमन रेंस के खिलाफ लड़ा था। इस मैच में रेंस ने जीत दर्ज की थी और इसके बाद से दिग्गज नजर नहीं आए हैं। हालांकि, कुछ समय पहले ही गोल्डबर्ग ने WWE में वापसी की इच्छा जताई थी। साथ ही Crown Jewel अगला इवेंट रहेगा। इसी कारण Extreme Rules के बाद WWE इस दिग्गज सुपरस्टार को वापस बुला सकता है। वो आकर किसी टॉप सुपरस्टार के खिलाफ अपनी नई स्टोरीलाइन की शुरुआत कर सकते हैं। फैंस गोल्डबर्ग को फिर टीवी पर देखकर जरूर खुश होंगे। 3&2- साशा बैंक्स और नेओमी Those Wrestling Girls@TWrestlingGirlsRT if you miss Naomi & Sasha Banks 🥹41692278RT if you miss Naomi & Sasha Banks 🥹 https://t.co/HmDgxDpcpNसाशा बैंक्स और नेओमी को कुछ महीनों पहले Raw से वॉकआउट के कारण सस्पेंड कर दिया गया था। उस समय पर वो विमेंस टैग टीम चैंपियंस थीं और उनसे टाइटल्स भी छीन लिए गए थे। अब दोनों ही विमेंस सुपरस्टार्स को एक्शन से दूर रहते हुए लंबा समय हो गया है। वो आकर फिर से विमेंस टैग टीम टाइटल्स हासिल करने की कोशिश करेंगी। हालांकि, Extreme Rules में उनकी वापसी कराने का कोई अर्थ नहीं रहेगा क्योंकि इयो स्काई और डकोटा काई की इस समय ओस्का, एलेक्सा ब्लिस और बियांका ब्लेयर के साथ दुश्मनी चल रही है। इस शो के बाद साशा और नेओमी किसी भी एपिसोड में वापसी करके फैंस को चौंका सकती हैं। 1- ब्रॉक लैसनर Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_On this day, 3 years ago, @BrockLesnar defeated Kofi Kingston for the #WWE Championship on #SmackDown. It was Brock Lesnar’s first bout on broadcast television since 2004.#BrockLesnar #KofiKingston16925On this day, 3 years ago, @BrockLesnar defeated Kofi Kingston for the #WWE Championship on #SmackDown. It was Brock Lesnar’s first bout on broadcast television since 2004.#BrockLesnar #KofiKingston https://t.co/c0KQc6Urzcब्रॉक लैसनर काफी समय से एक्शन में नज़र नहीं आए हैं। फैंस उन्हें काफी ज्यादा मिस कर रहे हैं। आपको बता दें कि उन्होंने अपना आखिरी मैच SummerSlam 2022 में रोमन रेंस के खिलाफ लड़ा था। इस मुकाबले में उन्हें बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था। ब्रॉक लैसनर के पास जबरदस्त स्टार पावर है और WWE उन्हें Crown Jewel जैसे बड़े शो में जरूर उपयोग करना चाहेगा। Extreme Rules के बाद इस इवेंट के लिए बिल्डअप शुरू होगा और इसी बीच ब्रॉक लैसनर वापसी करके किसी सुपरस्टार के साथ अपनी दुश्मनी शुरू कर सकते हैं। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।