Raw: WWE एक्सट्रीम रूल्स (Extreme Rules) 2022 इवेंट का सफलतापूर्वक अंत देखने को मिल गया है। अब रॉ (Raw) का सीजन प्रीमियर को देखने को मिलेगा। इस एपिसोड के लिए हर कोई काफी ज्यादा उत्साहित नज़र आ रहा है। इस शो में DX की वापसी देखने को मिलने वाली है। इस शो में कई अन्य सुपरस्टार्स की एंट्री देखने को मिल सकती है। Raw में WWE इन दिग्गजों के अलावा कुछ रेसलर्स की वापसी करा सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो Raw के सीजन प्रीमियर के खास एपिसोड में वापसी करेंगे। 4- WWE दिग्गज गोल्डबर्ग View this post on Instagram Instagram Postगोल्डबर्ग ने अपना आखिरी मैच Elimination Chamber 2022 में लड़ा था। इसके बाद से वो रिंग में नज़र नहीं आए हैं और उन्होंने रिटर्न करने की इच्छा जताई है। WWE का अगला इवेंट Crown Jewel रहेगा और यह सऊदी अरब में होगा। इसके लिए गोल्डबर्ग की वापसी कराई जा सकती है। गोल्डबर्ग Raw में वापसी करके किसी सुपरस्टार को कंफ्रंट कर सकते हैं और फैंस को खुश कर सकते हैं। इसके बाद उनका Crown Jewel 2022 के लिए कोई बड़ा मुकाबला आधिकारिक तौर पर बुक किया जा सकता है। गोल्डबर्ग के पास Raw में कई अच्छे और टैलेंटेड विरोधी मौजूद हैं। 3- टॉमैसो चैम्पा View this post on Instagram Instagram Postटॉमैसो चैम्पा पिछले कुछ हफ्तों से नज़र नहीं आए हैं और द मिज़ उनके बिना संघर्ष कर रहे हैं। मिज़ को इस समय अपने साथी की सबसे ज्यादा जरूरत है। Extreme Rules में एक बार फिर डेक्सटर ने मिज़ को निशाना बनाया था। अब चैम्पा को अपनी वापसी करनी चाहिए। इसके लिए सीजन प्रीमियर का खास एपिसोड काफी अच्छा विकल्प रह सकता है। वो द मिज़ के साथ रीयूनाइट हो सकते हैं और लूमिस के माइंड गेम्स से बचने में मिज़ की मदद कर सकते हैं। द मिज़ और डेक्सटर की दुश्मनी में अलग ट्विस्ट डालने के लिए चैम्पा की वापसी कराई जा सकती है। 2- शार्लेट फ्लेयर View this post on Instagram Instagram Postशार्लेट फ्लेयर काफी समय से एक्शन से दूर हैं। फैंस उन्हें अब फिर से रिंग में देखना चाहते हैं। उन्होंने अपना आखिरी मैच कुछ महीनों पहले WrestleMania Backlash में लड़ा था। अब उनकी वापसी होनी चाहिए और कई रिपोर्ट्स के अनुसार उनका रिटर्न बहुत ज्यादा करीब है। फ्लेयर Raw के एपिसोड में वापसी कर सकती हैं। बियांका ब्लेयर की अब बेली के साथ दुश्मनी का अंत हो गया है। ऐसे में शार्लेट को Raw में लाकर ब्लेयर के खिलाफ बुक किया जा सकता है। यह चीज़ फैंस को बहुत ज्यादा पसंद आएगी क्योंकि दोनों के बीच फैंस एक स्टोरीलाइन देखना चाहते हैं। 1- ब्रॉक लैसनर View this post on Instagram Instagram Postब्रॉक लैसनर WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं। हालांकि, वो पार्ट-टाइमर हैं और सिर्फ बड़े इवेंट्स में ही नज़र आते हैं। उन्होंने अपना आखिरी मैच SummerSlam 2022 में लड़ा था। अब वो Crown Jewel जैसे टॉप इवेंट के लिए एक बार फिर से वापसी कर सकते हैं। WWE पर Raw के सीजन प्रीमियर को खास बनाने का दबाव होगा। ब्रॉक आते हैं, तो यह एपिसोड जरूर ही चर्चा का विषय बन जाएगा। साथ ही फैंस की रुचि एक बार फिर रेड ब्रांड के प्रोडक्ट पर रहेगी। वो आकर बॉबी लैश्ले या किसी अन्य रेसलर्स के साथ स्टोरीलाइन में दिखाई दे सकते हैं। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।