Roman Reigns: WWE क्राउन ज्वेल (Crown Jewel) 2022 इवेंट धमाकेदार रहने वाला है। इस इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) और लोगन पॉल (Logan Paul) के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिलेगा। दोनों के बीच यह मुकाबला शानदार रह सकता है। लोगन का WWE में तीसरा मैच ही टॉप चैंपियनशिप के लिए हो रहा है।इस मैच में रोमन रेंस संभावित रूप से टाइटल रिटेन कर लेंगे लेकिन उम्मीद है कि लोगन उन्हें कड़ी टक्कर देंगे। कुछ ऐसे सुपरस्टार्स हैं जो Crown Jewel के बाद रोमन के साथ दुश्मनी शुरू कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो Crown Jewel के बाद रोमन रेंस के साथ दुश्मनी शुरू कर सकते हैं।4- WWE सुपरस्टार कैरियन क्रॉस View this post on Instagram Instagram Postकैरियन क्रॉस और रोमन रेंस के बीच फैंस काफी समय से मैच देखना चाहते हैं। क्रॉस ने वापसी करते हुए ड्रू मैकइंटायर पर हमला किया था। इसी दौरान उन्होंने रोमन के खिलाफ मैच के संकेत भी दे दिए थे। दोनों ही स्टार्स के बीच पहले कभी भी मैच देखने को नहीं मिला है।Crown Jewel के साथ शायद कैरियन क्रॉस और ड्रू मैकइंटायर की दुश्मनी खत्म हो जाएगी। इसके बाद कैरियन अपना अगला निशाना रोमन रेंस को बना सकते हैं। रोमन को तगड़े विरोधियों की जरूरत है और इसी कारण क्रॉस बहुत अच्छा विकल्प रहेंगे। फैंस को यहां से एक ड्रीम मैच मिल जाएगा।3- केविन ओवेंस View this post on Instagram Instagram Postकेविन ओवेंस और रोमन रेंस के बीच फैंस इस समय मैच देखने के लिए उत्साहित हैं। इसके पहले उन्होंने कई यादगार मैच दिए हैं और कभी भी उन्हें आमने-सामने देखकर फैंस बोर नहीं होते हैं। रोमन और केविन के बीच कुछ महीनों पहले मैच के संकेत मिले थे और लगा था कि सैमी ज़ेन का इसमें अहम किरदार रहेगा।उस समय यह स्टोरीलाइन आगे नहीं बढ़ाई गई लेकिन Crown Jewel के बाद ओवेंस सीधा रोमन को निशाना बना सकते हैं और फिर एक शानदार स्टोरीलाइन शुरू कर सकते हैं। वो यहां रेंस को हराने और सैमी ज़ेन को ट्राइबल चीफ की सच्चाई बताने का पूरा प्रयास कर सकते हैं।2- ब्रे वायट View this post on Instagram Instagram Postब्रे वायट ने Extreme Rules 2022 में चौंकाने वाली वापसी की थी और वो अभी SmackDown रोस्टर का हिस्सा हैं। अभी उनके कैरेक्टर को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। उम्मीद है कि Crown Jewel तक उनके नए गिमिक के बारे में फैंस को पता चल जाएगा।वो इसके बाद SmackDown के टॉप सुपरस्टार रोमन रेंस को ही निशाना बना सकते हैं। फैंस दोनों ही स्टार्स को आमने-सामने देखना चाहते हैं। SummerSlam 2020 में रेंस ने वापसी करके उनपर हमला किया था और Payback में उनसे यूनिवर्सल टाइटल छीना था। इसी कारण दोनों की दुश्मनी अधूरी है।1- शेमस View this post on Instagram Instagram Postशेमस ने पिछले कुछ समय में लगातार प्रभावित किया है। वो काफी अच्छा काम कर रहे हैं और फैंस उन्हें बेबीफेस के तौर पर पसंद कर रहे हैं। SmackDown के आखिरी एपिसोड द्वारा ब्लडलाइन और ब्रॉलिंग ब्रूट्स की दुश्मनी शुरू हो गई है। दोनों के लीडर्स भी इस दौरान आमने-सामने आ सकते हैं।रोमन रेंस असल में ब्लडलाइन के लीडर हैं और वो नहीं चाहेंगे कि ब्रॉलिंग ब्रूट्स उनसे आगे निकल जाए। इसी कारण वो शेमस को टारगेट कर सकते हैं। दोनों के बीच पहले मैच देखने को मिले हैं लेकिन अब उन्हें आमने-सामने देखना खास रहेगा क्योंकि शेमस बेबीफेस हैं वहीं रेंस हील हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।