2- मिस्टर मैकमैहन
मिस्टर मैकमैहन ने 2016 में Raw के एक एपिसोड में शेमस और रोमन रेंस के बीच मैच बुक किया था। दरअसल, ये वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच था। बड़ी बात ये थी कि मिस्टर मैकमैहन खुद इस मैच में स्पेशल गेस्ट रेफरी थे। रोमन रेंस को इस मैच में काफी ज्यादा नुकसान था। खैर, जब विंस मैकमैहन शेमस के पक्ष में हो गए तो उन्होंने चेयरमैन पर हमला कर दिया।
इसके बाद शेमस ने रोमन पर हमला किया। नया रेफरी आया लेकिन वो भी मैकमैहन की ओर था। उसने भी चीटिंग की। खैर, रोमन रेंस ने बाद में उस रेफरी पर भी हमला किया और शेमस को धराशाई किया। एक और रेफरी आया और उसने फिर पिन किया। इसके चलते रोमन रेंस को जीत मिली कर उन्हें अपनी टाइटल को रिटेन किया।