WWE का अगला पीपीवी समरस्लैम (SummerSlam) 2021 है। खबर है कि WWE इस पीपीवी को धमाकेदार बनाना चाहती है और इस चीज को लेकर तैयारियां भी शुरू हो चुकी है। इस पीपीवी में WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley), गोल्डबर्ग (Goldberg) के खिलाफ मैच में अपना टाइटल डिफेंड करते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा ऐसा लग रहा था कि यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) इस पीपीवी में जॉन सीना (John Cena) के खिलाफ अपना टाइटल डिफेंड करते हुए नजर आएंगे।
हालांकि, इस हफ्ते SmackDown में फिन बैलर (Finn Balor) को ट्राइबल चीफ का नया प्रतिद्वंदी बनाकर नया ट्विस्ट ला दिया गया है। इसके अलावा WWE SummerSlam 2021 के लिए ऐज vs सैथ रॉलिंस जैसे कई दूसरे मैचों के बिल्ड अप की भी शुरूआत कर चुकी है। इसके साथ ही ऐसा लग रहा है कि कई सुपरस्टार्स इस साल पहली बार इस पीपीवी में कम्पीट करते हुए दिखाई दे सकते हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 4 WWE सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जो इस साल पहली बार SummerSlam में कम्पीट करते हुए नजर आ सकते हैं।
4- WWE सुपरस्टार कीथ ली
![कीथ ली](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/ee8a3-16271200347229-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/ee8a3-16271200347229-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/ee8a3-16271200347229-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/ee8a3-16271200347229-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/ee8a3-16271200347229-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/ee8a3-16271200347229-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/ee8a3-16271200347229-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/ee8a3-16271200347229-800.jpg 1920w)
कीथ ली ने पिछले साल SummerSlam के बाद हुए Raw के जरिए अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया था इसलिए पिछले साल वह इस पीपीवी का हिस्सा नहीं बन पाए थे। हालांकि, इस साल कीथ ली के पास SummerSlam जैसे बड़े इवेंट में मैच लड़ने का मौका है। आपको बता दें, कीथ ली ने हाल ही में Raw में वापसी करते हुए WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले का सामना किया था।
हालांकि, इस मैच में कीथ ली को हार का सामना करना पड़ा था। इस वक्त WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले, गोल्डबर्ग के साथ फ्यूड में आ चुके हैं इसलिए कीथ ली को नए चैलेंजर की तलाश करनी होगी। आने वाले हफ्तों में कीथ ली के प्रतिद्वंदी के नाम से पर्दा उठ सकता है।
अगर कीथ ली को मौका मिलता है तो मैच के दौरान बेहतरीन परफॉर्मेंस के जरिए वह इस साल SummerSlam को खास बना सकते हैं। यही कारण है कि कपंनी शायद ही उन्हें इस पीपीवी से दूर रखना चाहेगी। हालांकि, यह देखना रोचक होगा कि SummerSlam 2021 के लिए किस सुपरस्टार को कीथ ली का प्रतिद्वंदी बनाया जाता है।
3- WWE सुपरस्टार रिडल
![रिडल](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/13e75-16271204825067-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/13e75-16271204825067-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/13e75-16271204825067-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/13e75-16271204825067-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/13e75-16271204825067-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/13e75-16271204825067-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/13e75-16271204825067-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/13e75-16271204825067-800.jpg 1920w)
WWE सुपरस्टार रिडल ने SummerSlam 2020 से एक महीने पहले अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया था। हालांकि, रिडल को इस पीपीवी के मैच कार्ड में नहीं जगह दी गई थी लेकिन इस साल उनके SummerSlam में मैच लड़ने की संभावना काफी ज्यादा है।
खबर है कि रिडल के पार्टनर रैंडी ऑर्टन 2 अगस्त को होने जा रहे Raw के एपिसोड के जरिए अपनी वापसी कर लेंगे। इसके बाद रिडल, ऑर्टन के साथ मिलकर Raw टैग टीम चैंपियंस एजे स्टाइल्स & ओमोस को चैलेंज कर सकते हैं और SummerSlam 2021 में इन दोनों टीम्स का मैच बुक किया जा सकता है।
2- WWE सुपरस्टार डेमियन प्रीस्ट
![डेमियन प्रीस्ट](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/11969-16271208909063-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/11969-16271208909063-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/11969-16271208909063-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/11969-16271208909063-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/11969-16271208909063-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/11969-16271208909063-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/11969-16271208909063-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/11969-16271208909063-800.jpg 1920w)
कुछ हफ्ते पहले Raw में डेमियन प्रीस्ट, यूएस चैंपियन शेमस के हमले से WWE सुपरस्टार हम्बर्टो कारिलो को बचाने आए थे। इसके अलावा इस हफ्ते Raw में हुए शेमस vs हम्बर्टो कारिलो के मैच पर भी प्रीस्ट की नजर थी और ऐसा लग रहा है कि जल्द ही वह यूएस चैंपियनशिप पिक्चर में शामिल हो सकते हैं।
डेमियन प्रीस्ट ताकतवर सुपरस्टार हैं और वह यूएस चैंपियन शेमस को कड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं। यही कारण है कि WWE SummerSlam 2021 में शेमस vs डेमियन प्रीस्ट का मैच बुक करने का फैसला कर सकती है।
1- WWE NXT चैंपियन कैरियन क्रॉस SummerSlam 2021 में कम्पीट करते हुए नजर आ सकते हैं
![कैरियन क्रॉस ने इस हफ्ते Raw में बिना स्कार्लेट के अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया था](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/b2fcc-16271211541660-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/b2fcc-16271211541660-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/b2fcc-16271211541660-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/b2fcc-16271211541660-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/b2fcc-16271211541660-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/b2fcc-16271211541660-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/b2fcc-16271211541660-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/b2fcc-16271211541660-800.jpg 1920w)
इस हफ्ते Raw के जरिए WWE NXT चैंपियन कैरियन क्रॉस ने अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया था। हालांकि, क्रॉस के डेब्यू के बाद जैफ हार्डी ने उन्हें बेईमानी से हरा दिया था। इस वजह से कैरियन क्रॉस की अनडिफिटेड स्ट्रीक समाप्त हो चुकी है। यह कहना मुश्किल है कि कैरियन क्रॉस और जैफ हार्डी का फ्यूड जारी रहेगा या फिर क्रॉस को Raw में नया प्रतिद्वंदी मिलने वाला है।
अब जबकि, कैरियन क्रॉस का मेन रोस्टर डेब्यू हो चुका है, WWE शायद ही उन्हें SummerSlam 2021 जैसे बड़े पीपीवी से दूर रखना चाहेगी। आपको बता दें, कैरियन क्रॉस की फाइटिंग स्किल्स कमाल की है और अगर उन्हें मौका मिले तो SummerSlam 2021 में मैच के दौरान बेहतरीन परफॉर्मेंस के जरिए वह इस पीपीवी को धमाकेदार बनाने की कोशिश कर सकते हैं। NXT के दर्शक भी कैरियन क्रॉस को SummerSlam जैसे बड़े स्टेज पर कम्पीट करते हुए देखना पसंद करेंगे।