SummerSlam: WWE में इस वक्त समरस्लैम (SummerSlam) 2023 का बिल्ड-अप जारी है। चूंकि, SummerSlam को WWE के सबसे बड़े इवेंट्स में से एक माना जाता है। यही कारण है कि इस इवेंट के बिल्ड-अप के दौरान कई बड़ी स्टोरीलाइंस देखने को मिल रही है।WWE SummerSlam 2023 में मैच लड़ने जा रहे सुपरस्टार्स को बड़ा पुश देने में भी कोई कसर नहीं छोड़ रही है। हालांकि, कुछ ऐसे भी सुपरस्टार्स हैं जिन्हें इस वक्त इग्नोर किया जा रहा है। इस आर्टिकल में हम 4 ऐसे WWE सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जिन्हें SummerSlam 2023 के बाद बड़ा पुश मिल सकता है।4 & 3- भारतीय WWE सुपरस्टार्स Veer Mahaan & Sanga को SummerSlam 2023 के बाद बड़ा पुश दिया जा सकता है View this post on Instagram Instagram Postभारतीय सुपरस्टार्स सांगा & वीर महान इस वक्त WWE Raw का हिस्सा हैं। इस वक्त इन दोनों सुपरस्टार्स का रेड ब्रांड में ठीक तरह से इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। हालांकि, इस बात की संभावना है कि SummerSlam 2023 के बाद इन दोनों सुपरस्टार्स को बड़ा पुश मिलना शुरू हो सकता है।ऐसा इसलिए हैं क्योंकि WWE सितंबर के महीने में भारत में लाइव इवेंट कराने वाली है। चूंकि, वीर महान & सांगा भारतीय सुपरस्टार्स हैं, इसलिए संभव है कि WWE इन दोनों सुपरस्टार्स को बड़ा पुश देते हुए मोमेंटम हासिल करने का मौका दे सकती है। संभव यह भी है कि WWE सांगा & वीर महान को टैग टीम चैंपियंस बनाते हुए चौंका सकती है।2- WWE सुपरस्टार Roman Reigns के भाई Jimmy UsoWrestlingWorldCC@WrestlingWCCWWE says Jimmy Uso will be out of action for the 'foreseeable future' pic.twitter.com/Ukk0eLstYt9634494WWE says Jimmy Uso will be out of action for the 'foreseeable future' pic.twitter.com/Ukk0eLstYtकुछ हफ्ते पहले जिमी उसो पर रोमन रेंस और सोलो सिकोआ द्वारा खतरनाक हमला किया गया था। इसके बाद से ही जिमी उसो WWE टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं। अफवाहों की माने तो जिमी उसो की आखिरकार SummerSlam 2023 इवेंट के दौरान चौंकाने वाली वापसी देखने को मिल सकती है।बता दें, जे उसो को SummerSlam 2023 में रोमन रेंस के खिलाफ मैच लड़ने का मौका मिलने वाला है और इस बात की संभावना ज्यादा है कि रोमन यह मैच जीत जाएंगे। देखा जाए तो जिमी उसो भी इस वक्त ट्राइबल चीफ के दुश्मन बन चुके हैं। यही कारण है कि संभव है कि WWE SummerSlam के बाद जिमी उसो को बड़ा पुश देते हुए उन्हें रोमन रेंस के अगले चैलेंजर के रूप में पेश कर सकती है।1- WWE सुपरस्टार LA KnightWWE@WWEEXCLUSIVE: You wanted LA KNIGHT? YOU GOT LA KNIGHT!@RealLAKnight pic.twitter.com/2pfOtht61K256693138EXCLUSIVE: You wanted LA KNIGHT? YOU GOT LA KNIGHT!@RealLAKnight pic.twitter.com/2pfOtht61Kएलए नाइट को अभी तक WWE की तरफ से कुछ खास बुकिंग नहीं मिली है। इसके बावजूद वो मौजूदा समय में फैंस के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय हो चुके हैं और फैंस WWE से एलए नाइट को बड़ा पुश देने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, WWE अभी तक फैंस की मांग को इग्नोर करती हुई आई है और इस वजह से काफी सारे फैंस काफी गुस्सा हैं। रिपोर्ट्स की माने तो WWE SummerSlam के बाद एलए नाइट को बड़ा पुश दे सकती है।अगर ऐसा होता है तो एलए नाइट की आखिरकार टाइटल पिक्चर में एंट्री कराई जा सकती है। बता दें, एलए नाइट हाल ही में फेटल 4 वे मैच में हार की वजह से यूएस चैंपियनशिप मैच में शामिल होने की रेस से बाहर हो गए थे। हालांकि, अगर एलए नाइट को SummerSlam के बाद बड़ा पुश मिलना है तो संभव है कि उन्हें यूएस चैंपियन बनने का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है।