4 WWE Superstars जो Raw में डोमिनेंट स्टार के रूप में चोटिल Bobby Lashley की जगह ले सकते हैं 

WWE Raw सुपरस्टार बॉबी लैश्ले चोटिल होकर लंबे वक्त के लिए एक्शन से दूर हो चुके हैं
WWE Raw सुपरस्टार बॉबी लैश्ले चोटिल होकर लंबे वक्त के लिए एक्शन से दूर हो चुके हैं

WWE Elimination Chamber 2022 में बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) WWE चैंपियन के रूप में टाइटल डिफेंड करने उतरे थे। हालांकि, इस इवेंट में हुए एलिमिनिशेन चैंबर (Elimination Chamber) मैच के दौरान जब बॉबी लैश्ले पॉड के अंदर बंद थे तो सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) ने लैश्ले के पॉड पर ऑस्टिन थ्योरी को फेंक दिया था। इस वजह से बॉबी लैश्ले चोटिल हो गए थे और वो यह मैच लड़ नहीं पाए थे।

रिपोर्ट्स की माने तो बॉबी लैश्ले पिछले कुछ समय से शोल्डर इंजरी से जूझ रहे थे और रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि लैश्ले 4 महीने तक एक्शन से दूर रह सकते हैं। देखा जाए तो यह WWE यूनिवर्स के लिए काफी बुरी खबर है। बॉबी लैश्ले को लंबे समय से डोमिनेंट सुपरस्टार के रूप में बुक किया जा रहा था और यह बात तो पक्की है कि रेड ब्रांड में उनकी काफी कमी खलने वाली है। इस आर्टिकल में हम ऐसे 4 WWE सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जो कि Raw में डोमिनेंट सुपरस्टार के रूप में चोटिल बॉबी लैश्ले की जगह ले सकते हैं।

4- WWE सुपरस्टार फिन बैलर

WWE सुपरस्टार फिन बैलर लंबे समय से Raw में दिखाई नहीं दिए हैं और रिपोर्ट्स की माने तो वो WrestleMania सीजन के दौरान रेड ब्रांड में वापसी कर लेंगे। देखा जाए तो फिन बैलर के पिछले साल ड्राफ्ट में Raw का हिस्सा बनने के बाद से ही इस ब्रांड में उन्हें कुछ खास मौके नहीं मिले हैं। हालांकि, बॉबी लैश्ले के चोटिल होने का फायदा उनको मिल सकता है।

देखा जाए तो फिन बैलर पहले ही NXT में अपने दूसरे रन के दौरान डोमिनेंट सुपरस्टार के रूप में खुद को साबित कर चुके हैं और डोमिनेंट सुपरस्टार के रूप में उनका रन काफी शानदार रहा था। यही कारण है कि WWE बॉबी लैश्ले की अनुपस्थिति में फिन बैलर को डोमिनेंट सुपरस्टार के रूप में पुश देने की शुरुआत कर सकती है।

3- WWE सुपरस्टार एजे स्टाइल्स

WWE सुपरस्टार एजे स्टाइल्स को पिछले कुछ समय से बड़ा पुश दिया जा रहा है और बता दें, वो यूएस चैंपियन डेमियन प्रीस्ट को मेन रोस्टर में सिंगल्स मैचों में हराने वाले मात्र दूसरे सुपरस्टार हैं। देखा जाए तो एजे स्टाइल्स को बड़ा पुश मिलना शुरू हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है।

यही कारण है कि एजे स्टाइल्स को चोटिल बॉबी लैश्ले की जगह डोमिनेंट सुपरस्टार के रूप में बुक करके उनका पुश जारी रखा जा सकता है। एजे स्टाइल्स डोमिनेंट सुपरस्टार के रूप में पुश मिलना डिजर्व भी करते हैं और उनका यह रन काफी शानदार साबित हो सकता है।

2- WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस

WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस लंबे समय से लगातार अच्छा काम करते हुए आ रहे हैं। यही कारण है कि ऐसा लग रहा था कि Day 1 और Elimination Chamber 2022 में सैथ रॉलिंस को WWE चैंपियन बनाते हुए लगातार अच्छा परफॉर्मेंस देने का ईनाम दिया जा सकता है लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिला।

भले ही, सैथ रॉलिंस WWE चैंपियन नहीं बन पाए लेकिन उन्हें बॉबी लैश्ले की अनुपस्थिति में Raw में डोमिनेंट सुपरस्टार के रूप में बुक करने का फैसला किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो सैथ रॉलिंस को WWE में एक बार फिर डोमिनेंट सुपरस्टार के रूप में परफॉर्म करते हुए देखना काफी शानदार पल होगा।

1- WWE सुपरस्टार ऐज

WWE सुपरस्टार ऐज ने रिटायरमेंट से वापसी के बाद खुद को डोमिनेंट सुपरस्टार के रूप में साबित किया है। देखा जाए तो ऐज ने यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस के खिलाफ फिउड में उनपर काफी दबदबा बनाया था और वो रोमन को हराने के काफी करीब भी आ गए थे। इसके बाद ऐज, सैथ रॉलिंस के खिलाफ फिउड का हिस्सा बने थे और इस फिउड के दौरान ऐज, रॉलिंस पर दबदबा बनाने के साथ उन्हें हराने में भी कामयाब रहे थे।

चूंकि, ऐज वर्तमान समय में Raw का हिस्सा हैं इसलिए उन्हें बॉबी लैश्ले की अनुपस्थिति में रेड ब्रांड में डोमिनेंट सुपरस्टार के रूप में बुक किया जा सकता है। बता दें, ऐज Royal Rumble 2022 के बाद से ही WWE टेलीविजन पर नजर नहीं आए हैं लेकिन ऐसा लग रहा है कि उनकी जल्द ही वापसी हो सकती है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now