रोमन रेंस (Roman Reigns) और ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) WWE के दो सबसे बड़े सुपरस्टार्स है। दोनों ही दिग्गजों ने WWE को काफी सालों तक अपने कंधों पर संभाला है। रोमन रेंस ने 2012 में अपना डेब्यू किया था और बाद में वो एक सिंगल्स स्टार के रूप में उभकर आए थे। WWE ने उन्हें जबरदस्त पुश दिया और इस समय वो कंपनी का सबसे अहम हिस्सा हैं।साथ ही ब्रॉक लैसनर WWE में सबसे कम समय के अंदर सफलता हासिल करने वाले सुपरस्टार हैं। 2002 में उनका डेब्यू देखने को मिला था और कुछ ही महीनों बाद वो चैंपियन बन गए थे। 2004 में WWE से जाने के बाद 2012 में उन्होंने अपनी तगड़ी वापसी की थी। इसके बाद से वो WWE के साथ जुड़े हुए हैं।Who is Your Favourite WWE PlayerRoman Reigns - 🔃Brock lesnar - ❤️ pic.twitter.com/ZBPnHwjKVE— Tʜᴀʟᴀ Sᴇᴇɴɪ ™🎭ᵛᵃˡᶤᵐᵃᶤ (@Itz_Seeni) December 11, 2020इस समय रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर WWE के सबसे अहम स्टार्स हैं। काफी सुपरस्टार्स WWE में दोनों का सामना कर चुके हैं। इसके बावजूद कुछ ही ऐसे स्टार्स है जिन्होंने रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर दोनों को पराजित किया है।4- WWE दिग्गज जॉन सीना असल में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर दोनों को हरा चुके हैंWrestling lovers gather aroundRetweet 🔄 for John Cena , Like ❤️ for Roman Reigns. I want to see something 😊 pic.twitter.com/eWZO4olqJ6— strax💀 (@strax_18) April 28, 2020जॉन सीना और ब्रॉक लैसनर के बीच Extreme Rules 2012 में मैच देखने को मिला था। इस मैच में सीना को लैसनर पर बड़ी जीत मिली थी। ये उनके करियर की सबसे अहम जीत रही थी। लैसनर ने भी कई बार सीना को हराया है।जॉन सीना ने रोमन को कभी सिंगल्स मैच में नहीं हराया है। इसके बावजूद कई बार टैग टीम मैचों में सीना ने रोमन और उनके साथियों को पराजित किया था। सीना ने रायबैक, शेमस, डेनियल ब्रायन और केन जैसे स्टार्स के साथ मिलकर अलग-अलग मौकों पर जीत दर्ज की है।