WWE: WWE रॉ (Raw) के आखिरी एपिसोड में स्मैकडाउन (SmackDown) के तीन सुपरस्टार्स मासे (Mace), मानसूर (Mansoor) और मैक्सिन डुप्री (Maxxine Dupri) नज़र आए थे। दरअसल, उन्हें Raw ब्रांड में साइन कर लिया गया है और अब वो आगे से इसी शो का हिस्सा बनेंगे।WWE के इस फैसले के बाद कई और स्टार्स हैं, जो अपने ब्रांड को चेंज करने का फैसला कर सकते हैं। इससे रेड ब्रांड में भी फैंस को कई दमदार स्टोरीलाइंस देखने को मिल सकती हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं, जिन्हें Raw ब्रांड में ड्राफ्ट किया जा सकता है।4- WWE सुपरस्टार आलिया को Raw में ड्राफ्ट किया जा सकता है View this post on Instagram Instagram PostWWE सुपरस्टार आलिया ने 2021 में SmackDown रोस्टर में कदम रखा था। अभी ब्लू ब्रांड में उन्हें ज्यादा समय नहीं हुआ है। उन्होंने कम समय में भी सफलता हासिल की है। पिछले साल अगस्त में उन्होंने राकेल रॉड्रिगेज के साथ मिलकर WWE विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी।वो सितंबर 2022 से ही इन-रिंग एक्शन से दूर हैं। वो इस समय चोट की वजह से ब्रेक पर हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी बुकिंग को लेकर सवाल खड़े किए थे। वो कंपनी में अपनी पोजीशन से ज्यादा खुश नहीं हैं। ऐसे में WWE आने वाले समय में उन्हें Raw में भेज सकता है। यहां शायद उनकी किस्मत बदल जाएगी।3- हम्बर्टो कारिलो और एंजल गार्ज़ाहम्बर्टो कारिलो और एंजल गार्ज़ा इस समय SmackDown का हिस्सा हैंहम्बर्टो कारिलो और एंजल गार्ज़ इस समय SmackDown के टैग टीम डिवीजन का हिस्सा हैं। कारिलो और गार्ज़ा असल जीवन में कजिन हैं। वो कंपनी में सबसे अंडररेटेड स्टार्स में से एक हैं। हम्बर्टो कारिलो ने अभी तक WWE में कोई भी टाइटल नहीं जीता है।एंजल NXT क्रूजरवेट और 24/7 चैंपियनशिप जीत चुके हैं। इस टैलेंटड टैग टीम को SmackDown में बढ़िया तरह से पुश नहीं मिल रहा है। WWE उन्हें आगे पुश करने के लिए उनके ब्रांड में बदलाव कर सकता है। WWE उन्हें Raw में भेज सकता है, जहां पर वो बेबीफेस के रूप में भी नज़र आ सकते हैं।2- Raw में रोंडा राउजी आ सकती हैंCMON YOU GUYS!@DivasarebetterHappy Birthday To Rowdy Ronda Rousey 🤍67379Happy Birthday To Rowdy Ronda Rousey 🤍 https://t.co/Wt3vtErdjNWWE सुपरस्टार रोंडा राउजी कंपनी की सबसे खतरनाक विमेंस स्टार्स में से एक हैं। वो अपने छोटे से WWE करियर में तीन बार विमेंस चैंपियन रह चुकी हैं। उन्होंने पिछले साल कुछ ही मैचों में हिस्सा लिया था। वो इस समय SmackDown रोस्टर का हिस्सा हैं।WWE आने वाले समय में Raw में स्टार पावर बढ़ाने के लिए भी रोंडा राउजी को ड्राफ्ट कर सकता है। उनके रेड ब्रांड में आने से विमेंस डिवीजन में फैंस को कई दमदार मैच देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा वो कई टॉप स्टार्स के साथ स्टोरीलाइन का भी हिस्सा बन सकती हैं।1- शिंस्के नाकामुरा को भी Raw में ड्राफ्ट किया जा सकता है View this post on Instagram Instagram Postशिंस्के नाकामुरा WWE के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक कोई भी वर्ल्ड चैंपियनशिप नहीं जीती है, लेकिन वो पूर्व Royal Rumble विनर भी रहे हैं। वो अपने करियर में 7 बार चैंपियनशिप जीत चुके हैं। उन्होंने NXT में चैंपियनशिप जीती है। उन्होंने अपने WWE करियर में यूनाइटेड स्टेट्स, इंटरकॉन्टिनेंटल और टैग टीम चैंपियनशिप जीती है।शिंस्के नाकामुरा इस समय ब्लू ब्रांड का हिस्सा हैं, लेकिन WWE उन्हें लगातार साइडलाइन कर रहा है। ऐसे में वो भी Raw में ड्राफ्ट हो सकते हैं। वो Raw में अपर मिड-कार्ड डिवीजन में नज़र आ सकते हैं। इसके अलावा वो यंग स्टार्स को पुश करने में भी मदद कर सकते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।