4 WWE Superstars जो Vince McMahon के बहुत अच्छे दोस्त हैं 

..
पूर्व चेयरमैन ने इंडस्ट्री को कई स्टार्स दिए हैं
पूर्व चेयरमैन ने इंडस्ट्री को कई स्टार्स दिए हैं

Vince McMahon: विंस मैकमैहन (Vince McMahon) और WWE दोनों एक-दूसरे के पर्याय हैं। इसी साल जुलाई में 77 वर्षीय पूर्व चेयरमैन ने कुछ विवादों के चलते कंपनी से रिटायरमेंट ले लिया था। WWE को आज दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी बनाने में विंस मैकमैहन की सबसे अहम भूमिका है।

Ad

कई रेसलिंग के जानकारों और प्रोफेशनल रेसलर्स का मानना है कि विंस मैकमैहन को पता है कि उन्हें फैंस को किस तरह एंटरटेन करना है। पूर्व चेयरमैन का अपने सुपरस्टार्स के साथ बहुत ही गहरा और शानदार रिश्ता है, यहां तक कि कई स्टार्स उन्हें पिता के जैसे मानते हैं। इस लिस्ट में हम 4 WWE सुपरस्टार्स के बारे में जानेंगे जिनके Vince McMahon से गहरे संबंध हैं।

4- पूर्व WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन और जॉन सीना बहुत अच्छे दोस्त हैं

Ad

विंस मैकमैहन 24 अगस्त 2022 को 77 साल के हो गए हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज आई थी, जिसमें वो जन्मदिन न्यूयॉर्क में अपने अच्छे दोस्त जॉन सीना के साथ मना रहे थे। इस खास मौके पर पूर्व वर्ल्ड चैंपियन जॉन सीना की पत्नी शे शारियटज़देह भी मौजूद थीं।

सीनेशन लीडर अपने बॉस की बहुत ज्यादा इज्जत करते हैं और हमेशा ही उनके साथ खड़े नजर आते हैं। 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन ने विंस मैकमैहन को प्रोफेशनल रेसलिंग का माउंट रशमोर बताया था। सीना कई बार यह कह चुके हैं कि मैकमैहन उनके बहुत अच्छे दोस्त, मेंटर और पिता की तरह हैं।

3- विंस मैकमैहन और आर-ट्रुथ ने एक साथ कई यादगार मोमेंट बिताए हैं

विंस मैकमैहन और आर ट्रुथ
विंस मैकमैहन और आर ट्रुथ

पिछले साल दिसंबर में Battleground पोडकास्ट में बात करते हुए पूर्व यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन आर-ट्रुथ ने विंस मैकमैहन के साथ अपने रिश्ते को बहुत ही स्पेशल बताया था। ट्रुथ ने कहा कि वो पूर्व चेयरमैन की बहुत इज्जत करते हैं और वो उनके (ट्रुथ) बहुत अच्छे दोस्त हैं। ट्रुथ ने आगे बताया कि 77 साल की उम्र में भी विंस, किसी नौजवान की तरह काम करते हैं और सभी को कुछ अच्छा करने के लिए प्रेरित करते हैं।

Ad

पूर्व टैग टीम चैंपियन ने आगे कहा कि उन्होंने और विंस ने कई बार एक साथ ट्रेवल किया है। ट्रुथ ने कहा कि वो बहुत ही शानदार मेंटर और करीबी दोस्त हैं। मैकमैहन भी कई मौकों पर पूर्व 24/7 चैंपियन की तारीफ कर चुके हैं। पूर्व Royal Rumble विजेता का मानना है कि ट्रुथ बहुत ही ईमानदार और काबिल एंटरटेनर हैं।

2- विंस मैकमैहन और ब्रॉक लैसनर का रिश्ता बहुत खास है

विंस मैकमैहन और ब्रॉक लैसनर
विंस मैकमैहन और ब्रॉक लैसनर

जुलाई में विंस मैकमैहन ने WWE से रिटायरमेंट ले लिया था। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रॉक लैसनर को जब यह बात पता चली थी, तब वो गुस्सा होकर SmackDown से चले गए थे। हालांकि, कंपनी द बीस्ट को मनाने में कामयाब हुई थी और उन्होंने शो के मेन इवेंट में आकर थ्योरी को धराशाई कर दिया था।

Ad

रेसलिंग जर्नलिस्ट डेव मेल्टजर ने बताया कि विंस और ब्रॉक का रिश्ता बहुत ही स्पेशल है। मैकमैहन, ब्रॉक पर बहुत भरोसा करते हैं। लैसनर हाल ही में पूर्व चेयरमैन के 77वें जन्मदिन पर दिखाई दिए थे। हालांकि, लैसनर बहुत ही कम किसी पार्टी में दिखते हैं लेकिन अपने खास दोस्त के स्पेशल दिन पर वो शामिल हुए थे।

1- विंस मैकमैहन और द अंडरटेकर की दोस्ती बहुत पुरानी है

Ad

द अंडरटेकर स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट इतिहास के सबसे महान स्टार हैं। विंस मैकमैहन ने उनके कैरेक्टर को ऐतिहासिक बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी थी। अंडरटेकर की WrestleMania स्ट्रीक इसका बेहतरीन उदाहरण है। इतने सालों तक एक-दूसरे के साथ काम करने के कारण विंस और टेकर के बीच पिता-पुत्र जैसा रिश्ता बन गया था।

पूर्व चेयरमैन ने अंडरटेकर को इस साल की शुरुआत में WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल किया था। स्पीच के दौरान अंडरटेकर ने भावुक होकर कहा कि अपने पिता की मौत के बाद विंस उनके लिए पिता के जैसे ही रहे हैं। मैकमैहन के अनुसार, आज तक उन्होंने जिसके साथ भी काम किया है, उनमें मार्क कैलावे (अंडरटेकर) सबसे ज्यादा ईमानदार हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications