4 WWE Superstars जिन्होंने हाल ही में अपने फिजिक में काफी ज्यादा सुधार किया है

..
कई WWE सुपरस्टार्स ने जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्म  किया है
कई WWE सुपरस्टार्स ने जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया है

WWE: पिछले कुछ सालों में कई WWE सुपरस्टार्स ने जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया है। उदाहरण के लिए द मिज़ (The Miz) ने रेसलमेनिया 37 (WrestleMania) से पहले बजन घटाकर शानदार फिजिक बनाई थी। पूर्व NXT यूके चैंपियन बुच (Butch) ने भी 2020 से 2021 तक काफी वजन घटाया था।

Ad

कई मौजूदा WWE स्टार्स ने हाल ही में अपनी शानदार फिजिक दिखाई है। कुछ स्टार्स ने प्रेग्नेंसी के बाद कंपनी में वापसी के लिए खुद को काफी फिट किया है। फैंस ने भी सुपरस्टार्स के शरीर में बदलाव को खूब सराहा है। इस आर्टिकल में हम 4 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने हाल ही में शानदार बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया है।

4- WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन गुंथर

Ad

लगभग एक दशक इंडिपेंडेंट सर्किट में बिताने के बाद गुंथर ने साल 2019 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। 35 साल के गुंथर ने लगभग 3 साल NXT यूके में बिताए जहां वो एक बार NXT यूके चैंपियन बनने में भी सफल हुए थे। गुंथर ने इसी साल WrestleMania के बाद मेन रोस्टर डेब्यू किया था।

मेन रोस्टर में आने से पहले मौजूदा इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन गुंथर ने जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया था। उनकी सोशल मीडिया पर डाली गई हालिया फोटो पर नज़र डाले तो गुंथर बहुत ही रिप्ड दिखाई दे रहे हैं। गुंथर ने बताया था कि उन्होंने मेन रोस्टर में आने के पहले 60 से 65 पाउंड वजन घटाया था।

3- लुडविग काइजर

Ad

लुडविग काइजर ने साल 2018 में WWE के NXT ब्रांड में डेब्यू किया था। थोड़े ही दिनों बाद काइजर, विंची और गुंथर इम्पीरियम ग्रुप के रूप में एक साथ आ गए थे। काइजर, विंची के साथ NXT टैग टीम चैंपियनशिप जीतने में कामयाब हुए थे। इसी साल अप्रैल में अपने ग्रुप के लीडर गुंथर के साथ काइजर मेन रोस्टर का हिस्सा बन गए थे।

मेन रोस्टर में SmackDown का हिस्सा बनने से पहले काइजर ने बहुत ही बढ़िया फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन किया था। जर्मन रेसलर ने हाल ही में अपनी जबरदस्त मौजूदा फिजिक और NXT के दौरान अपनी बॉडी की तस्वीरें शेयर की हैं। काइजर की इस फोटो से यह साफ पता चलता है कि उन्होंने अपनी बॉडी में बहुत जबरदस्त काम किया है।

2- रोंडा राउजी

रोंडा राउजी
रोंडा राउजी

रोंडा राउजी ने साल 2018 में अपना WWE डेब्यू किया था। WrestleMania 35 के बाद राउजी ने WWE से ब्रेक लिया था। खैर, इसके पहले उन्होंने एक बार Raw विमेंस चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया था। राउजी ने सितंबर 2021 में बच्ची को जन्म दिया था। इसके लगभग 4 महीने बाद उन्होंने विमेंस Royal Rumble मैच में वापसी की थी।

Ad

बैडेस्ट विमेन ऑन द प्लेनेट के नाम से मशहूर रोंडा राउजी ने बच्ची को जन्म देने के लगभग 7 महीने बाद जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्म किया है। राउजी द्वारा हाल ही में इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटो में वो बहुत ही रिप्ड नज़र आ रही हैं। रोंडा का प्रेग्नेंसी और बच्चे के जन्म के बाद इस तरह की उम्दा फिजिक बनाना उनकी स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट के प्रति लगन को दिखाता है।

1- जॉनी गार्गानो

जॉनी गार्गानो
जॉनी गार्गानो

NXT में लंबा समय बिताने के बाद जॉनी गार्गानो ने दिसंबर 2021 में कंपनी को छोड़ने का निर्णय लिया था। कंपनी छोड़ने से पहले वो NXT में ट्रिपल क्राउन चैंपियन बनने में कामयाब हुए थे। पिछले महीने Raw के एपिसोड में पूर्व NXT चैंपियन ने स्टैमफोर्ड बेस्ड प्रमोशन (WWE) में चौंकाने वाली वापसी की थी।

Ad

गार्गानो ने WWE में वापस आने से अपनी बॉडी में जबरदस्त काम किया था। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में अपने बॉडी ट्रांसफॉर्म की कुछ फोटो शेयर की हैं, जिसमें उनकी फिजिक कमाल की लग रही है। जॉनी पहले की तुलना में अब ज्यादा श्रेडेड लग रहे हैं। गार्गानो ने बताया कि यह ट्रांसफॉर्म करने में उन्हें लगभग 16 हफ्ते लगे थे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications