4 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने 2021 में सबसे ज्यादा मैच जीते हैं

WWE में कुछ सुपरस्टार्स ने इस साल ढेरों मैच जीते हैं
WWE में कुछ सुपरस्टार्स ने इस साल ढेरों मैच जीते हैं

WWE के लिए 2021 पैसों के मामले में काफी अच्छा रहा है। उन्होंने इस साल जबरदस्त कमाई की है। WWE के 2021 में लगभग सभी पीपीवी काफी अच्छे रहे हैं और इसका बड़ा कारण मौजूदा सुपरस्टार्स रहे हैं। इस साल कई सारे सुपरस्टार्स का करियर बदला है। कुछ सुपरस्टार्स को WWE ने तगड़ा पुश देकर टॉप सुपरस्टार बना दिया है वहीं कुछ अब कंपनी का हिस्सा नहीं हैं।

इस साल कुछ सुपरस्टार्स ने ढेरों मैच जीते हैं वहीं कुछ रेसलर्स को हार का सामना करना पड़ा है। WWE के कई सुपरस्टार्स ने 2021 में काफी मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए सभी को चौंकाया है। खैर, इस आर्टिकल में हम 4 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिन्होंने 2021 में सबसे ज्यादा मैच जीते हैं।

4- WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन डेमियन प्रीस्ट (55 जीत)

डेमियन प्रीस्ट के मेन रोस्टर करियर की शुरुआत 2021 में हुई थी। उन्हें आते ही तगड़ा पुश मिला और इस समय उनके पास यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप है। उन्होंने Royal Rumble में धमाकेदार प्रदर्शन किया था और फिर उन्होंने बैड बनी के साथ टीम बनाकर WrestleMania में बड़ी जीत दर्ज की।

SummerSlam में प्रीस्ट के लिए खास पल आया जब उन्होंने शेमस जैसे दिग्गज स्टार को हराते हुए यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप जीती है। इसके बाद से ही टाइटल उनके पास है और उन्होंने कई मौकों पर इसे डिफेंड किया है। डेमियन का जीत प्रतिशत काफी अच्छा रहा है क्योंकि उन्होंने कुछ ही मैच हारे हैं। दरअसल, इस साल प्रीस्ट ने 63 मैच लड़े हैं और इसमें से उन्हें 55 में जीत मिली है।

साथ ही प्रीस्ट को सिर्फ 8 मुकाबलों में हार मिली है। यह काफी बड़ी बात है क्योंकि WWE अमूमन अपने सुपरस्टार्स को इतना ताकतवर नहीं दिखाता है। प्रीस्ट ने इस साल सही मायने में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है और यह बात साफ हो गई है कि उन्हें इस तरह से अब आगे भी पुश मिलेगा।

3- रिडल (57 जीत)

रिडल ने 2021 में अपने कद को बढ़ाया है। वो इस साल यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बनने में सफल रहे थे। WrestleMania में वो बतौर चैंपियन गए थे और इसके बाद उन्होंने रैंडी ऑर्टन के साथ टीम में काम किया। अभी वो Raw टैग टीम चैंपियन बने हुए हैं और उनका प्रदर्शन 2021 में काफी अच्छा रहा है।

रिडल ने इस साल 81 मैच लड़े हैं। इसमें से उन्होंने 57 में जीत हासिल की है जबकि 23 मुकाबलों में उन्हें हार का भी सामना करना पड़ा है। रिडल को WWE ने काफी ताकतवर दिखाया है और इसी कारण उन्हें इस साल 50 से ज्यादा मुकाबलों में जीत मिली है। यह सही मायने में काफी बड़ी चीज़ है।

2- बिग ई (58 जीत)

बिग ई का करियर 2021 में पूरी तरह बदल गया। उन्होंने साल की शुरुआत इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन के रूप में की थी। उन्होंने इसके बाद कई मौकों पर टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड किया। वो WrestleMania 37 में चैंपियनशिप हार गए लेकिन बाद में उन्होंने Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट जीता।

इसी के चलते वो WWE चैंपियन बन गए और अभी वो चैंपियन के रूप में प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने इस साल 77 मैचों में हिस्सा लिया है और इसमें से उन्हें 58 में जीत मिली है। उन्हें सिर्फ 17 मुकाबलों में हार मिली है। बिग ई 2022 में भी इसी तरह का प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।

1- ड्रू मैकइंटायर (73 जीत)

ड्रू मैकइंटायर के लिए 2021 काफी अच्छा रहा है। उन्होंने साल की शुरुआत बतौर चैंपियन की थी लेकिन बाद में वो टाइटल हार गए थे। मैकइंटायर ने हमेशा ही अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीता है। 2021 में वो सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले सुपरस्टार बन गए हैं। दरअसल, उन्होंने 95 मैच लड़े हैं।

इसमें से उन्होंने 73 मुकाबलों में जीत दर्ज की है जो WWE सुपरस्टार्स के बीच सबसे ज्यादा है। हालांकि, मैकइंटायर को 19 मैचों में हार का सामना भी करना पड़ा है। अभी ड्रू मैकइंटायर SmackDown में काम कर रहे हैं और साल 2022 उनके लिए रोचक रह सकता है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now