4 WWE Superstars जो वीकली शोज में शायद ही कभी मैच लड़ते हुए दिखाई देते हैं 

WWE में मौजूद कई बड़े सुपरस्टार्स अब अपने अधिकतर मैच किसी प्रीमियम लाइव इवेंट में ही लड़ते हुए नजर आते हैं
WWE में मौजूद कई बड़े सुपरस्टार्स अब अपने अधिकतर मैच किसी प्रीमियम लाइव इवेंट में ही लड़ते हुए नजर आते हैं

WWE में वर्तमान समय में रॉ (Raw) और स्मैकडाउन (SmackDown) दो प्रमुख ब्रांड मौजूद हैं। Raw और SmackDown शो का हर हफ्ते आयोजन किया जाता है और सुपरस्टार्स इन शोज के दौरान एक्शन में नजर आते हैं। अगर वर्तमान समय की बात की जाए तो पिछले कुछ समय में Elimination Chamber इवेंट का बिल्ड-अप देखने को मिला था और कई बड़े सुपरस्टार्स इस इवेंट को बिल्ड करने के लिए मैच लड़ते हुए दिखाई दिए थे।

हालांकि, WWE में वर्तमान समय में कई ऐसे सुपरस्टार्स भी मौजूद हैं जो कि अक्सर मैच लड़ते हुए नजर नहीं आते हैं और उन्हें मैच लड़ते हुए देखने के लिए किसी प्रीमियम लाइव इवेंट का इंतजार करना पड़ता है। किसी भी सुपरस्टार के लंबे समय तक मैच नहीं लड़ने की वजह से कई बार फैंस इस चीज़ की आलोचना भी करते हैं और कई बार उन्हें अपने पसंदीदा सुपरस्टार को लंबे समय बाद मैच लड़ते हुए देखकर काफी खुशी होती है। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 4 WWE सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जो शायद ही कभी वीकली शोज में मैच लड़ते हुए दिखाई देते हैं।

4- WWE सुपरस्टार ऐज

WWE सुपरस्टार ऐज ने Royal Rumble 2020 में रिटायरमेंट से चौंकाने वाली वापसी की थी। इसके बाद से ही वो WWE में कई बड़े स्टोरीलाइंस का हिस्सा रह चुके हैं। ऐज अपने वर्तमान रन के दौरान किसी फिउड के खत्म होने के बाद कई बार ब्रेक लेते हुए दिखाई दे चुके हैं। हालांकि, वो जब भी किसी फिउड का हिस्सा होते हैं तो अक्सर ही टेलीविजन पर नजर आते हैं।

इसके बावजूद भी वो कभी-कभार ही वीकली शोज में मैच लड़ते हुए दिखाई दिए हैं और वो अपने अधिकतर मैच किसी प्रीमियम लाइव इवेंट में ही लड़ते हुए दिखाई देते हैं। बता दें, ऐज वापसी के बाद SmackDown में जे उसो और सैथ रॉलिंस के खिलाफ सिंगल्स मैच लड़ते हुए दिखाई दिए थे। अगर वर्तमान समय की बात की जाए तो ऐज फिलहाल ब्रेक पर हैं।

3- WWE सुपरस्टार MVP

WWE सुपरस्टार MVP वर्तमान समय में Raw में WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले के मैनेजर के रूप में काम कर रहे हैं। हालांकि, MVP ने अभी इन-रिंग कम्पटीशन से संन्यास नहीं लिया है लेकिन वो वर्तमान समय में रेड ब्रांड में मैच लड़ते हुए दिखाई नहीं देते हैं। शायद MVP की बढ़ती उम्र इसके पीछे की एक वजह हो सकती है।

बता दें, पिछले साल MVP, बॉबी लैश्ले के साथ मिलकर टैग टीम मैच लड़ते हुए दिखाई दिए थे। यही नहीं, MVP और बॉबी लैश्ले Raw टैग टीम चैंपियनशिप के नंबर वन कंटेंडर बनने में भी कामयाब रहे थे। चूंकि, MVP वर्तमान समय में बॉबी लैश्ले के मैनेजर हैं इसलिए वो Elimination Chamber में लैश्ले को उनकी WWE चैंपियनशिप रिटेन करने में मदद करने की कोशिश कर सकते हैं।

2- WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर

WWE SummerSlam 2021 में चौंकाने वाली वापसी करने के बाद से ही ब्रॉक लैसनर का नया रूप देखने को मिल रहा है। यही नहीं, अब वो पहले के मुकाबले ज्यादा टेलीविजन पर नजर आने लगे हैं। हालांकि, इसके बावजूद भी वो वापसी के बाद वीकली शोज में मैच लड़ते हुए नहीं दिखाई दिए हैं।

बता दें, ब्रॉक लैसनर ने वीकली शोज में अपना आखिरी मैच साल 2019 में SmackDown के फॉक्स नेटवर्क पर प्रीमियर एपिसोड के दौरान लड़ा था। ब्लू ब्रांड के इस एपिसोड के दौरान ब्रॉक लैसनर कुछ सेकेंड्स के अंदर कोफी किंग्सटन को हराते हुए नए WWE चैंपियन बनने में कामयाब रहे थे।

1- WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस

WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस वर्तमान समय में कंपनी के सबसे बड़े फुल टाइम सुपरस्टार हैं। हालांकि, फुल टाइम सुपरस्टार होने के बावजूद भी उन्होंने वर्तमान समय में SmackDown में मैच लड़ना लगभग बंद ही कर दिया है और वो काफी लंबे समय के अंतराल के बाद ही ब्लू ब्रांड में मैच लड़ते हुए दिखाई देते हैं। शायद WWE वर्तमान समय में रोमन रेंस को स्पेशल अट्रैक्शन के रूप में बुक कर रही है।

यही वजह है कि वर्तमान समय में वो अपने अधिकतर मैच किसी प्रीमियम लाइव इवेंट में ही लड़ते हुए नजर आते हैं। WWE के अगले इवेंट Elimination Chamber 2022 में रोमन रेंस को गोल्डबर्ग के खिलाफ अपना यूनिवर्सल टाइटल डिफेंड करना है और यह देखना रोचक होगा कि रोमन इस मैच में अपना टाइटल रिटेन कर पाते हैं या नहीं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
App download animated image Get the free App now