Crown Jewel: WWE Crown Jewel 2022 इस साल सऊदी अरब में होने वाला दूसरा इवेंट है। पिछले कुछ सालों से वहां हर साल दो इवेंट देखने को मिलते हैं। एक शो का आयोजन साल के शुरुआती महीनों में होता वहीं दूसरा शो साल के अंत में देखने को मिलता है। Elimination Chamber 2022 सऊदी अरब में हुआ था। इस शो में कई बड़े सुपरस्टार्स मौजूद थे और वो स्टार्स Crown Jewel का भी हिस्सा हैं। हालांकि, कई दिग्गज सुपरस्टार्स हैं जो उस शो में नज़र आए थे लेकिन वो यहां पर शामिल नहीं हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 दिग्गज सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो Crown Jewel 2022 का हिस्सा नहीं हैं लेकिन वो Elimination Chamber में शामिल थे। 4- WWE दिग्गज लीटा View this post on Instagram Instagram Postलीटा Elimination Chamber 2022 में एक बड़ा मैच लड़ते हुए नज़र आई थीं। दरअसल, उनका बैकी लिंच के खिलाफ Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए मुकाबला देखने को मिला था। फैंस इस मुकाबले के लिए बहुत उत्साहित थे क्योंकि काफी सालों बाद लीटा ने टॉप टाइटल के लिए मैच लड़ा था। यह मुकाबला बहुत ही शानदार रहा और WWE ने दोनों सुपरस्टार्स को पर्याप्त समय दिया। अंत में लगने लगा कि लीटा चैंपियन बन जाएंगी। हालांकि, बैकी लिंच ने अपने फिनिशर मैन हैंडल स्लैम का उपयोग करके दिग्गज को धराशाई किया और टाइटल रिटेन किया। वो Crown Jewel 2022 का हिस्सा नहीं हैं। 3- रे मिस्टीरियो View this post on Instagram Instagram Postरे मिस्टीरियो और द मिज़ के बीच साल की शुरुआत में दुश्मनी देखने को मिली थी। इसी बीच दोनों के बीच Elimination Chamber में मैच हुआ था। उनके इस सिंगल्स मैच को प्री-शो में बुक किया गया था। यहां पर सभी चाहते थे कि रे मिस्टीरियो की जीत देखने को मिले और कुछ ऐसा ही हुआ। रे एक बेबीफेस सुपरस्टार हैं और इसके बावजूद उन्होंने अपने बेटे डॉमिनिक मिस्टीरियो की इंटरफेरेंस का फायदा उठाकर बड़ी जीत दर्ज की थी। हालांकि, वो सऊदी अरब में साल के दूसरे इवेंट का हिस्सा नहीं रहने वाले हैं। वो गुंथर के खिलाफ इस इवेंट के बाद होने वाले SmackDown के एपिसोड में टाइटल मैच लड़ेंगे। 2- शार्लेट फ्लेयर View this post on Instagram Instagram Postशार्लेट फ्लेयर को WWE इतिहास की सबसे जबरदस्त विमेंस सुपरस्टार्स में गिना जाता है और वो भविष्य में हॉल ऑफ फेमर जरूर बनेंगी। फ्लेयर ने Elimination Chamber में अहम किरदार निभाया था। वो सोन्या डेविल के साथ टीम बनाकर रोंडा राउजी और नेओमी के खिलाफ नज़र आई थीं। यह मैच WrestleMania में होने वाले टाइटल मुकाबले के बिल्डअप को तैयार करने के लिए बुक किया गया था। यहां रोंडा को अपने एक हाथ से लड़ना था और उनका दूसरा हाथ कमर के पीछे बंधा हुआ था। हालांकि, फ्लेयर इसका फायदा नहीं उठा पाईं और उनकी टीम की हार हुई। WrestleMania Backlash के बाद से फ्लेयर WWE में नज़र नहीं आई हैं और वो अगले शो का हिस्सा भी नहीं हैं। 1- गोल्डबर्ग View this post on Instagram Instagram Postगोल्डबर्ग Elimination Chamber 2022 में एक अहम मैच लड़ते हुए नज़र आए थे। आपको बता दें कि इस दिग्गज सुपरस्टार ने रोमन रेंस का सामना यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए एक ड्रीम मैच में किया था। दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच फैंस काफी समय से मैच देखना चाहते थे। उनका यह मुकाबला बहुत ही धमाकेदार साबित हुआ लेकिन दिग्गज को यहां हार का सामना करना पड़ा। रोमन ने अपने टाइटल को रिटेन कर लिया। गोल्डबर्ग अमूमन सऊदी अरब के इवेंट्स में नज़र आते हैं। इसी कारण लग रहा था कि वो Crown Jewel 2022 का हिस्सा बनेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।