4 WWE Superstars जो SummerSlam 2022 का हिस्सा नहीं हैं लेकिन वो पिछले साल शो में नजर आए थे

Ujjaval
कुछ WWE दिग्गज SummerSlam में नजर नहीं आ रहे हैं
कुछ WWE दिग्गज SummerSlam में नजर नहीं आ रहे हैं

SummerSlam: WWE SummerSlam 2022 के लिए फैंस काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। यह WWE के सबसे अहम इवेंट्स में से एक है और उन्होंने काफी शानदार मैच बुक किए हैं। कई सालों से इस इवेंट का आयोजन हो रहा है और लगातार अच्छा शोज़ देखने को मिल रहे हैं। समरस्लैम (SummerSlam) 2021 बढ़िया साबित हुआ था।

इस इवेंट में कई बड़े सुपरस्टार्स नजर आए थे और वो इस साल भी मैच लड़ते हुए दिखाई देंगे। हालांकि, कुछ ऐसे सुपरस्टार्स हैं जो 2021 के इवेंट में नजर आए थे लेकिन वो इस साल शो का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। खैर, इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो SummerSlam 2021 का हिस्सा थे लेकिन इस साल वो इवेंट में नजर नहीं आएंगे।

4- WWE सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर

शार्लेट फ्लेयर काफी समय से ब्रेक पर हैं। उन्होंने कुछ समय पहले शादी की थी और इसी वजह से उन्होंने ब्रेक पर जाने का निर्णय लिया था। सभी को उम्मीद थी कि वो Money in the Bank से पहले जरूर वापसी करेंगी लेकिन ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला और अभी दोनों विमेंस टाइटल्स की स्टोरीलाइन अलग-अलग दिशा में चल रही है।

इसी वजह से शार्लेट फ्लेयर का वापसी करना मुश्किल है। वो थोड़े और समय तक आराम कर सकती हैं और SummerSlam के बाद एक बार फिर रिंग में नजर आ सकती हैं। उन्होंने पिछले साल इस इवेंट में Raw विमेंस चैंपियनशिप जीती थी। खैर, फ्लेयर को अभी वापस बुलाना और किसी टाइटल मैच में बिना स्टोरीलाइन के जोड़ना एक निराशाजनक चीज़ रहेगी।

3- रैंडी ऑर्टन

रैंडी ऑर्टन इस समय चोटिल हैं और इसी वजह से वो एक्शन से दूर हैं। पहले लग रहा था कि वो कुछ हफ्तों में वापसी करते हुए SummerSlam के लिए रोमन रेंस के साथ दुश्मनी शुरू करेंगे। हालांकि, बाद में खबरें सामने आई कि ऑर्टन की चोट ज्यादा गहरी है और इसी वजह से वो 2022 में नजर नहीं आएंगे।

रैंडी ऑर्टन और रिडल पिछले साल SummerSlam में एजे स्टाइल्स और ओमोस को हराकर नए Raw टैग टीम चैंपियंस बने थे। दोनों ही सुपरस्टार्स ने इसके बाद लगातार ही अपने प्रदर्शन द्वारा फैंस का दिल जीता है। खैर, इस साल ऑर्टन को बड़े इवेंट में जरूर ही मिस किया जाएगा।

2- गोल्डबर्ग

गोल्डबर्ग का कॉन्ट्रैक्ट अब WWE के साथ खत्म हो गया है और उन्होंने कोई नया कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है। WWE दिग्गज गोल्डबर्ग हमेशा ही बड़े शोज़ में नजर आते हैं और वो पिछले साल SummerSlam में बॉबी लैश्ले के खिलाफ सिंगल्स मैच में दिखाई दिए थे। मैच में दिग्गज चोटिल हो गए थे।

इसी वजह से स्टॉपेज द्वारा बॉबी लैश्ले को जीत मिली थी। गोल्डबर्ग SummerSlam 2022 में आते तो WWE को टिकट सेलिंग में फायदा होता। हालांकि, WWE ने उनके लिए कोई भी प्लान्स तैयार नहीं किए हैं और वो जरूर ही इस साल का SummerSlam इवेंट मिस करते हुए नजर आएंगे।

1- जॉन सीना

जॉन सीना काफी कम मौकों पर नजर आते हैं और उन्होंने अपना अंतिम मैच SummerSlam 2021 में ही लड़ा था। दरअसल, उन्होंने इस इवेंट में रोमन रेंस का सामना यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए किया था। इस मैच में दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन अंत में ट्राइबल चीफ का पलड़ा भारी रहा।

कई फैंस उम्मीद कर रहे थे कि जॉन सीना और थ्योरी के बीच SummerSlam में मैच देखने को मिलेगा। दोनों ने बड़े मैच के संकेत भी दिए थे लेकिन ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला। थ्योरी की बॉबी लैश्ले के साथ दुश्मनी देखने को मिल रही है वहीं जॉन सीना किसी भी तरह से इवेंट का हिस्सा नहीं हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications