WWE: WWE के लिए साल 2023 काफी ज्यादा बढ़िया रहा। इस साल कंपनी ने कई ऐतिहासिक शोज़ का आयोजन किया और कुछ बड़े रिटर्न्स भी कंपनी में देखने को मिले। कुछ रेसलर्स ने 2023 में अपने काम से प्रभावित किया और चैंपियनशिप भी जीती।कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस साल में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले सुपरस्टार्स में गिने जा सकते हैं। यह साल कुछ लोगों के लिए खराब भी साबित हुआ और उन्हें 2023 में एक भी जीत नहीं मिली। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने साल 2023 में एक भी मैच नहीं जीता।4- WWE सुपरस्टार Valhalla View this post on Instagram Instagram Postनवंबर 2022 में वैलहाला ने WWE में वापसी की थी। वो पहले कंपनी में साराह लोगन नाम से काम करती थीं। वो वाइकिंग रेडर्स के साथ नज़र आने लगीं। उन्होंने 2022 में कोई मैच नहीं लड़ा और 2023 के जुलाई महीने में आखिर उनकी रिंग में वापसी देखने को मिली।उन्हें और वाइकिंग रेडर्स को मिक्स्ड टैग टीम मैच में अल्फा अकादमी से हार मिली। इसके अलावा 31 जुलाई 2023 को उन्होंने मैक्सिन डुप्री का सिंगल्स मैच में सामना किया और यहां भी उन्हें हार मिली। वैलहाला ने इस साल 2 मैच लड़े हैं और उन्हें दोनों में हार मिली। कम मैच लड़ने का कारण यह भी है कि वो एक तरह से वाइकिंग रेडर्स की मैनेजर के तौर पर नज़र आ रही हैं।3- WWE सुपरस्टार टमीना View this post on Instagram Instagram Postटमीना को WWE में रहते हुए काफी समय हो गया है। उनके पास बहुत अनुभव है लेकिन उन्हें कभी टॉप स्टार की तरह पुश नहीं मिला। साल 2023 टमीना के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं रहा। उन्होंने पूरे साल में 3 मैच लड़े और तीनों में उन्हें बड़ी हार का सामना करना पड़ा।टमीना साल की शुरुआत में विमेंस Royal Rumble मैच का हिस्सा बनी थीं लेकिन वो इसे जीतने में असफल रहीं। दूसरी ओर फरवरी 2023 में टमीना ने Main Event शो में डैना ब्रुक के साथ टीम बनाकर मीचीन और कैंडिस लेरे का सामना किया था। इस मैच में उन्हें हार मिली। इसी महीने उन्हें मीचीन ने सिंगल्स मैच में भी हराया था।2- WWE सुपरस्टार बी-फैब View this post on Instagram Instagram Postबी-फैब के लिए 2023 बेहद निराशाजनक साबित हुआ। उन्होंने इस साल 4 मैचों में हिस्सा लिया और सभी में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। बी-फैब ने साल की शुरुआत में विमेंस Royal Rumble मैच में हिस्सा लिया था, जिससे वो एलिमिनेट हो गईं।अप्रैल 2023 में एक डार्क मैच के दौरान नटालिया ने उन्हें हराया। बी-फैब और Hit Row को सितंबर 2023 में लगातार दो बार LWO और ज़ेलिना वेगा के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। बी-फैब पिछले कुछ समय से बॉबी लैश्ले के फैक्शन में शामिल होने के संकेत दे रही हैं। देखना होगा कि ऐसा होता है, या नहीं।1- पूर्व WWE विमेंस चैंपियन एलेक्सा ब्लिस View this post on Instagram Instagram Postएलेक्सा ब्लिस को WWE की सबसे बड़ी और चर्चित विमेंस रेसलर्स में गिना जाता है। पिछले कुछ सालों में उनका कद काफी गिरा है और वो कम मौकों पर नज़र आई हैं। ब्लिस ने 2023 में एक भी मैच नहीं जीता है और यह चौंकाने वाली चीज़ है। इसका एक बड़ा कारण प्रेग्नेंसी के चलते उनका ब्रेक लेना भी है।ब्लिस ने 2023 में सिर्फ दो मैचों में हिस्सा लिया है। 2 जनवरी 2023 को Raw में बियांका ब्लेयर और एलेक्सा का मैच हुआ था, जो DQ द्वारा खत्म हो गया था। इसमें ब्लिस को हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने Royal Rumble 2023 इवेंट में बियांका ब्लेयर को Raw विमेंस टाइटल के लिए चैलेंज किया था, इसमें भी उन्हें बड़ी हार मिली थी।