4 WWE Superstars जो Raw ब्रांड के लिए काफी अहम किरदार निभाते आ रहे हैं

Ujjaval
WWE Raw के लिए कुछ सुपरस्टार्स बहुत अहम हैं
WWE Raw के लिए कुछ सुपरस्टार्स बहुत अहम हैं

Raw: WWE में हर साल रोस्टर में लगातार बदलाव देखने को मिलते रहते हैं। इससे शो एकदम फ्रेश महसूस होता है और नई स्टोरीलाइंस देखने को मिलती है। रॉ (Raw) ब्रांड WWE का सबसे अहम और बड़ा साप्ताहिक शो है। यह शो हर हफ्ते तीन घंटे के लिए प्रसारित होता है।

Raw ब्रांड में कई बड़े सुपरस्टार्स मौजूद हैं। हालांकि, कुछ ऐसे भी रेसलर्स हैं जो Raw के टॉप स्टार्स हैं और वो लगातार शोज़ में नजर आते हुए उसे अच्छा बनाने की कोशिश करते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो Raw ब्रांड के लिए काफी अहम किरदार निभाते हैं।

4- WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बॉबी लैश्ले

बॉबी लैश्ले को मौजूदा समय में Raw के सबसे अहम स्टार्स में गिना जा सकता है। उनके पास यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप है। रोमन एक पार्ट-टाइमर के रूप में काम करते हैं और इसी वजह से बतौर वर्ल्ड चैंपियन वो हर एक शो का हिस्सा नहीं बन पाते हैं। ऐसे में मिड कार्ड चैंपियन पर बड़ा दबाव आता है।

बॉबी लैश्ले ने बतौर यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन लगातार अच्छा काम किया है। वो अपने टाइटल को डिफेंड करते आए हैं। लैश्ले को फैंस की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और इससे पता चलता है कि वो बतौर चैंपियन कोई गलती नहीं कर रहे हैं। उनकी वजह से Raw के एपिसोड्स बेहतर बन रहे हैं।

3- केविन ओवेंस

केविन ओवेंस जिस भी ब्रांड के लिए काम करते हैं, वो वहां के सबसे अहम स्टार्स में गिने जाते हैं। इसका बड़ा कारण यह है कि वो एक परफेक्ट सुपरस्टार हैं। उनकी इन-रिंग स्किल्स जबरदस्त है वहीं वो अच्छे प्रोमो कट करना जानते हैं। इसके अलावा वो अन्य स्टार्स को आगे लाने में भी मदद करते हैं।

उनके कारण ही इजेक्यूल चर्चा का विषय बने थे। इसके अलावा उन्होंने स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन के साथ दुश्मनी को भी अकेले दम पर संभाला था। साथ ही वो अभी ऑस्टिन थ्योरी को एक हील के तौर पर आगे लाने में अहम किरदार निभा रहे हैं। केविन ओवेंस इसी कारण से Raw का एक अहम हिस्सा हैं।

2- जजमेंट डे

जजमेंट डे फैक्शन में से जब ऐज को निकाला गया था, तो फैंस को उनमें इतनी रुचि नहीं रही थी। सभी को लग रहा था कि यह ग्रुप बुरी तरह से असफल रहेगा। हालांकि, अभी वो Raw में सबसे चर्चित नामों में से एक हैं। साथ ही वो Raw के एपिसोड को अच्छा बनाने में अहम किरदार निभा रहे हैं।

जजमेंट डे फैक्शन को रिया रिप्ली ने मुख्य रूप से अपने कैरेक्टर वर्क से शानदार बनाया है। इसके अलावा फिन बैलर और डेमियन प्रीस्ट हील के रूप में दबदबा बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने डॉमिनिक मिस्टीरियो को भी फैक्शन में जोड़ा है और इसी कारण वो फिर चर्चा में आ गए हैं।

1- सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस को Raw ब्रांड का फेस माना जा सकता है। उन्होंने इस साल Raw के ज्यादातर एपिसोड्स को अच्छा बनाने में अहम किरदार निभाया है। वो अपने अनोखे कैरेक्टर और शानदार स्टोरीलाइंस के कारण चर्चा का विषय बने रहते हैं। सैथ असल में Raw में रोमन रेंस या ब्रॉक लैसनर की कमी महसूस नहीं होने देते।

इसी वजह से उन्हें Raw का सबसे बड़ा सुपरस्टार कहना गलत नहीं होगा। सैथ ने पिछले एक साल में Raw ब्रांड के अंदर कई शानदार मैच दिए हैं। साथ ही उनकी रोमन रेंस, मैट रिडल, कोडी रोड्स और केविन ओवेंस के साथ दुश्मनी फैंस को लगातार पसंद आई है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
App download animated image Get the free App now