वर्तमान समय में अधिकतर WWE सुपरस्टार्स सोशल मीडिया खासकर इंस्टाग्राम पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। इन WWE सुपरस्टार्स के इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स मौजूद हैं। आपको बता दें, WWE सुपरस्टार्स इंस्टाग्राम पर निजी जिंदगी से जुड़े पोस्ट करने के अलावा महत्वपूर्ण अपडेट भी देते रहते हैं। कुछ सुपरस्टार्स ऐसे भी हैं जो केवल फैंस के मनोरंजन का ध्यान रखकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हैं।इस वजह से WWE सुपरस्टार्स कई बार इंस्टाग्राम पर अजीब पोस्ट भी कर दिया करते हैं। कुछ सुपरस्टार्स ऐसे भी हैं जिनके अधिकतर इंस्टाग्राम पोस्ट काफी अजीब होते हैं। हालांकि, यह कहना मुश्किल है कि इन सुपरस्टार्स का इस तरह के पोस्ट करने के पीछे का क्या मकसद होता है। इस आर्टिकल में हम 4 ऐसे सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जिन्हें इंस्टाग्राम पर अजीब पोस्ट करने के लिए जाना जाता है।4- पूर्व WWE Raw विमेंस चैंपियन असुका View this post on Instagram A post shared by WWEAsuka (@wwe_asuka)WWE सुपरस्टार असुका इस वक्त रेड ब्रांड का हिस्सा हैं और उन्होंने हाल ही में Raw में वापसी की और बैकी लिंच के खिलाफ स्टोरीलाइन में शामिल हैं। आपको बता दें, असुका इंस्टाग्राम पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और वह कुछ चुनिंदा सुपरस्टार्स में शामिल हैं जो इंस्टाग्राम पर अक्सर अजीब पोस्ट करती रहती हैं। यही नहीं, अजीब पोस्ट के जरिए असुका अपने कई साथी सुपरस्टार्स का मजाक भी उड़ा चुकी हैं। फैंस को असुका के ये अजीब पोस्ट काफी पसंद आते हैं। हालांकि फैंस उन्हें एक बार फिर चैंपियन बनते हुए देखना चाहते हैं।3- WWE सुपरस्टार फिन बैलर$3 $3 $3 WWE सुपरस्टार फिन बैलर मेन रोस्टर का प्रमुख हिस्सा बन चुके हैं। हाल ही में उन्होंने थ्योरी के खिलाफ अपनी यूएस चैंपियनशिप गंवाई है। इसके अलावा Raw के हालिया एपिसोड में उन्होंने एजे स्टाइल्स को बचाते हुए पुराने दिनों की याद दिलाई। पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन फिन बैलर ऑन-स्क्रीन गंभीर किरदार में नजर आते हैं लेकिन इंस्टाग्राम पर वह अजीब और मजाकिया पोस्ट करने के लिए जाने जाते हैं। आप उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर जाकर मजेदार पोस्ट को देख सकते हैं।2- WWE सुपरस्टार जॉन सीना$3 $3 $3 WWE में 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन रह चुके जॉन सीना अजीब पोस्ट करने के लिए सबसे ज्यादा मशहूर हैं। हालांकि, सीना के हर पोस्ट में गुप्त संदेश छिपा होता है और सीना चाहते हैं कि फैंस अपना दिमाग लगाकर पोस्ट के पीछे छिपे गुप्त बातों का पता लगाए। सीना जो फोटो पोस्ट करते हैं वो बिना कैप्शन के होते हैं। आपको बता दें, सीना SummerSlam 2021 के बाद से ही WWE में दिखाई नहीं दिए हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स की माने तो सीना की जल्द ही वापसी होने वाली है और वह SummerSlam 2022 में बड़ा मैच लड़ते हुए दिखाई दे सकते हैं।1- WWE हॉल ऑफ फेमर द ग्रेट खली View this post on Instagram Instagram Postपूर्व WWE सुपरस्टार द ग्रेट खली इंस्टाग्राम पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं और वह अच्छे पोस्ट के साथ-साथ अजीब पोस्ट करने के लिए भी जाने जाते हैं। यही कारण है कि फैंस ने इंस्टाग्राम पर उनसे कई अलग-अलग तरह के डिमांड करना शुरू कर दिया था। इस वजह से खली काफी सुर्खियों में आ गए थे और के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स में भारी इजाफा देखने को मिला था। आपको बता दें, वर्तमान समय में खली के इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं।द ग्रेट खली को अपने WWE करियर के दौरान काफी ज्यादा सफलता मिली थी और वह उन कुछ चुनिंदा सुपरस्टार्स में शामिल हैं जिन्होंने द अंडरटेकर पर काफी दबदबा बनाया था। द ग्रेट खली को पिछले साल WWE हॉल ऑफ फेम का हिस्सा बनाया गया था और वह इस सेरेमनी का हिस्सा बनने अमेरिका भी गए थे। इस दौरान खली की रोमन रेंस, रिडल जैसे कई बड़े WWE सुपरस्टार्स से मुलाकात भी हुई थी।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।