4 WWE Superstars जो Crown Jewel 2022 में वापसी कर सकते हैं

..
WWE Crown Jewel में होंगे कुछ चौंकाने वाले मोमेंट
WWE Crown Jewel में होंगे कुछ चौंकाने वाले मोमेंट

Crown Jewel: WWE क्राउन ज्वेल (Crown Jewel) 2022 प्रीमियम लाइव इवेंट में कुछ ही दिन अब बाकी रह गए हैं। सऊदी अरब में यह शो 5 नवंबर को आयोजित होगा। एक्सट्रीम रूल्स (Extreme Rules) में पूर्व WWE चैंपियन ब्रे वायट (Bray Wyatt) की शानदार वापसी देखने मिली थी।

Ad

अगस्त में हुए SummerSlam में भी कुछ सुपरस्टार्स की वापसी ने फैंस को चौंकाया था। ट्रिपल एच मिडिल ईस्ट में भी इस क्रम को जारी रख सकते हैं। कुछ स्टार्स की वापसी से WWE प्रोग्रामिंग को भी फायदा हो सकता हैं। इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के साथ बात करेंगे, जो Crown Jewel 2022 में वापसी कर सकते हैं।

4- बो डैलस

Ad

पिछले महीने Extreme Rules में ब्रे वायट की चौंकाने वाली वापसी के बाद पिछले हफ्ते Uncle Howdy का किरदार सबके सामने आया था। इसके बाद फैंस यह जानना चाह रहे हैं कि इस कैरेक्टर के पीछे कौन हो सकता है। बता दें कि WWE ने हाल ही में ऐलान किया था कि ब्रे सऊदी अरब में होंगे।

हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स सामने आई थी, जिसमें यह बताया गया था कि ब्रे वायट के भाई बो डैलस स्टैमफोर्ड बेस्ड प्रमोशन (WWE) में वापसी करने वाले हैं। कई जानकारों का मानना है कि बो डैलस ही Uncle Howdy हो सकते हैं। यह हो सकता है कि Crown Jewel में बो अपने नए कैरेक्टर में रिंग में नज़र आएं।

3- एरिक रोवन

Ad

ब्रे वायट की वापसी के बाद उनके पुराने साथी एरिक रोवन की WWE में आने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि एरिक को साल 2020 में कंपनी से रिलीज कर दिया गया था। पूर्व टैग टीम चैंपियन ने हाल ही में सोशल मीडिया में कई क्रिप्टिक मैसेज पोस्ट किए हैं, जिसके बाद उनकी वापसी की खबरें जोरों पर हैं।

Extreme Rules 2022 में वायट की वापसी से पहले Firefly Funhouse के किरदार जीवित अवस्था में एरीना में अलग-अलग जगह दिखाई दिए थे। कई लोगों का मानना है कि उनमें से एक कैरेक्टर के पीछे रोवन हो सकते हैं। Crown Jewel में एरिक रोवन लगभग ढ़ाई साल बाद WWE रिंग में वापसी कर सकते हैं।

2- पूर्व WWE विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर

Ad

शार्लेट फ्लेयर लंबे समय से कंपनी से दूर हैं और वो आखिरी बार WrestleMania Backlash में दिखी थीं, जहां फ्लेयर, रोंडा राउजी के खिलाफ SmackDown विमेंस चैंपियनशिप हार गई थीं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, शार्लेट जल्द ही वापसी करने वाली हैं। निश्चित ही फैंस उन्हें जल्द ही किसी बड़ी स्टोरीलाइन में देखना चाहेंगे।

फिलहाल Raw में जजमेंट डे और OC (एजे स्टाइल्स, कार्ल एंडरसन और ल्यूक गैलोज़) की स्टोरीलाइन चल रही है। जजमेंट डे को ग्रुप में पूर्व Raw विमेंस चैंपियन रिया रिप्ली के होने का बहुत फायदा मिल रहा है। Crown Jewel 2022 में जजमेंट डे vs OC मैच के दौरान शार्लेट वापसी कर रिया पर हमला कर सकती हैं।

1- केविन ओवेंस

Ad

लगभग पूरा ब्लडलाइन WWE Crown Jewel 2022 में एक्शन में दिखाई देगा। अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस, मशहूर यूट्यूबर लोगन पॉल के खिलाफ अपना टाइटल डिफेंड करेंगे। वहीं, द उसोज और द ब्रॉलिंग ब्रूट्स का मुकाबला टैग टीम टाइटल्स के लिए होगा। बता दें कि सैमी ज़ेन शो का हिस्सा नहीं होंगे।

केविन कुछ वक्त से WWE प्रोग्रामिंग में दिखाई नहीं दिए हैं। इसके पहले वो सैमी ज़ेन और ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन में दिखाई दिए थे। सैमी की गैरमौजूदगी में केविन कंपनी में वापसी कर द उसोज पर हमला कर सकते हैं। जे उसो इसके लिए ज़ेन को जिम्मेदार ठहरा सकते हैं, जिसके बाद सैमी, द ब्लडलाइन को धोखा देकर केविन की मदद से टैग टीम टाइटल्स जीत सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications