4 WWE Superstars जिन्हें Roman Reigns और Seth Rollins दोनों ने चैंपियनशिप मैच में हराया हुआ है

WWE में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस ने कई दिग्गजों को हराया हुआ है
WWE में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस ने कई दिग्गजों को हराया हुआ है

WWE का अगला इवेंट रॉयल रंबल (Royal Rumble) रहने वाला है। इस इवेंट के लिए WWE ने कई बड़े मैचों का ऐलान किया है। यहां रोमन रेंस (Roman Reigns) और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिलेगा। दोनों ही दिग्गजों के बीच काफी बड़ा इतिहास रहा है और वो कई बार रिंग में साथ नजर आ चुके हैं। उनके मैच हमेशा खास रहे हैं और कई बार दोनों ने एक-दूसरे को हराया है।

रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस दोनों ही कंपनी के बड़े सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं। उन्होंने WWE में कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम किया है और काफी मौकों पर जीत भी दर्ज की है। कुछ ऐसे भी सुपरस्टार्स हैं जिन्हें रोमन और सैथ दोनों ने हराया हुआ है। साथ ही कई मौकों पर उन्होंने इन सुपरस्टार्स को चैंपियनशिप मैच में भी हराया हुआ है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 दिग्गज सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस ने चैंपियनशिप मैच में हराया है।

4- WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर

रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस की ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) के साथ दुश्मनी रही है। रोमन रेंस ने कुछ मौकों पर लैसनर को पराजित किया हुआ है। दरअसल, समरस्लैम (SummerSlam 2018) में रोमन ने लैसनर को पराजित करते हुए यूनिवर्सल टाइटल पर कब्जा किया था। इसके अलावा क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2021) में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर एक बार फिर आमने-सामने आए। इस बार भी रेंस का पलड़ा भारी रहा और उन्होंने द बीस्ट पर जीत दर्ज करते हुए अपने यूनिवर्सल टाइटल को रिटेन किया।

सैथ रॉलिंस ने भी दिग्गज को हराया है। दरअसल, सैथ ने रेसलमेनिया (WrestleMania 35) में ब्रॉक को पराजित करते हुए यूनिवर्सल टाइटल पर कब्जा किया था। उन्होंने इसके बाद एक बार फिर SummerSlam में द बीस्ट का सामना यूनिवर्सल टाइटल के लिए किया और उन्हें इस बार भी जीत मिली। ब्रॉक लैसनर पर रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस दोनों को जीत मिली है और यह काफी बड़ी बात है।

3- द मिज़

रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस ने द मिज़ के खिलाफ कई मैच लड़े हैं और उन्हें पराजित भी किया हुआ है। दरअसल, रोमन ने कुछ नॉन-टाइटल मैचों में मिज़ को हराया है। इसके अलावा 20 नवंबर 2017 को Raw के एपिसोड में रोमन रेंस ने द मिज़ को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप पर कब्जा किया था।

सैथ रॉलिंस और द मिज़ के बीच भी कुछ मौकों पर बढ़िया मैच देखने को मिले हैं। सैथ ने दिग्गज को पराजित किया हुआ है। उनके बीच Backlash 2018 में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिला था। इस मैच में सैथ का पलड़ा भारी रहा और उन्होंने जीत दर्ज करते हुए अपने टाइटल को सफलतापूर्वक रिटेन किया।

2- फिन बैलर

फिन बैलर की रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस दोनों के साथ दुश्मनी देखने को मिली है। दरअसल, दोनों दिग्गजों ने बैलर को हराया हुआ है। रोमन रेंस ने कुछ सिंगल्स मैचों में फिन को पराजित किया है। इसके अलावा अगस्त 2018 में रोमन ने फिन को हराकर यूनिवर्सल टाइटल का बचाव किया था। 2021 में भी दोनों के बीच कुछ मैच हुए और इन मुकाबलों में रेंस का पलड़ा भारी रहा।

सैथ रॉलिंस ने फिन बैलर को कुछ सिंगल्स मैचों में हराया है लेकिन चैंपियनशिप मैचों में भी उनका पलड़ा भारी रहा है। 30 अप्रैल 2018 को Raw के एपिसोड में सैथ रॉलिंस ने फिन बैलर को एक सिंगल्स मैच में हराकर अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को रिटेन किया था।

1- एजे स्टाइल्स

रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस को कुछ मौकों पर एजे स्टाइल्स पर जीत मिली है। दरअसल, रोमन रेंस ने Payback 2016 में एजे स्टाइल्स को पराजित करते हुए WWE चैंपियनशिप को रिटेन किया था। दोनों के बीच Extreme Rules में फिर मैच हुआ था और इस बार भी रोमन का पलड़ा भारी रहा था।

एजे स्टाइल्स और सैथ रॉलिंस के बीच कुछ ही सिंगल्स मैच हुए हैं। रॉलिंस का पलड़ा हमशा ही स्टाइल्स पर भारी रहा है। Money in the Bank 2019 में सैथ रॉलिंस और एजे स्टाइल्स के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिला था। इस मैच में सैथ को एक बड़ी जीत मिली थी। इसके अलावा रॉलिंस ने कुछ सिंगल्स मैचों में भी स्टाइल्स को पराजित किया हुआ है।