WWE का अगला इवेंट रॉयल रंबल (Royal Rumble) रहने वाला है। इस इवेंट के लिए WWE ने कई बड़े मैचों का ऐलान किया है। यहां रोमन रेंस (Roman Reigns) और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिलेगा। दोनों ही दिग्गजों के बीच काफी बड़ा इतिहास रहा है और वो कई बार रिंग में साथ नजर आ चुके हैं। उनके मैच हमेशा खास रहे हैं और कई बार दोनों ने एक-दूसरे को हराया है। View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस और सैथ रॉलिंस दोनों ही कंपनी के बड़े सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं। उन्होंने WWE में कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम किया है और काफी मौकों पर जीत भी दर्ज की है। कुछ ऐसे भी सुपरस्टार्स हैं जिन्हें रोमन और सैथ दोनों ने हराया हुआ है। साथ ही कई मौकों पर उन्होंने इन सुपरस्टार्स को चैंपियनशिप मैच में भी हराया हुआ है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 दिग्गज सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस ने चैंपियनशिप मैच में हराया है।4- WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस और सैथ रॉलिंस की ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) के साथ दुश्मनी रही है। रोमन रेंस ने कुछ मौकों पर लैसनर को पराजित किया हुआ है। दरअसल, समरस्लैम (SummerSlam 2018) में रोमन ने लैसनर को पराजित करते हुए यूनिवर्सल टाइटल पर कब्जा किया था। इसके अलावा क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2021) में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर एक बार फिर आमने-सामने आए। इस बार भी रेंस का पलड़ा भारी रहा और उन्होंने द बीस्ट पर जीत दर्ज करते हुए अपने यूनिवर्सल टाइटल को रिटेन किया।सैथ रॉलिंस ने भी दिग्गज को हराया है। दरअसल, सैथ ने रेसलमेनिया (WrestleMania 35) में ब्रॉक को पराजित करते हुए यूनिवर्सल टाइटल पर कब्जा किया था। उन्होंने इसके बाद एक बार फिर SummerSlam में द बीस्ट का सामना यूनिवर्सल टाइटल के लिए किया और उन्हें इस बार भी जीत मिली। ब्रॉक लैसनर पर रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस दोनों को जीत मिली है और यह काफी बड़ी बात है।