WWE के 4 सुपरस्टार्स जिन्हें 2025 Royal Rumble मैच में Roman Reigns एलिमिनेट कर सकते हैं

WWE
इन WWE स्टार्स को रोमन रेंस बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं (Photo: WWE.com)

Superstars Roman Reigns can Eliminate: WWE Royal Rumble 2025 की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 1 फरवरी को फैंस को तगड़ा इवेंट देखने को मिलने वाला है। मेंस रॉयल रंबल मैच में लंबे समय बाद रोमन रेंस (Roman Reigns) अपना जलवा बिखेरेंगे। इस वजह से फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित नज़र आ रहे हैं। सवाल खड़ा हो रहा है कि रंबल मैच में रेंस कितनी देर तक रहेंगे और किन स्टार्स को एलिमिनेट करेंगे। वैसे मौजूदा समय में उनके पास दुश्मनों की बिल्कुल भी कमी नहीं है। खैर इस आर्टिकल में हम उन 4 सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिन्हें 2025 के Royal Rumble मैच में रोमन ने जरूर एलिमिनेट करना चाहिए।

Ad

#4 क्या 2025 के Royal Rumble मैच में WWE दिग्गज जॉन सीना को एलिमिनेट करेंगे रोमन रेंस?

Ad

Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में आकर जॉन सीना ने रॉयल रंबल मैच में अपनी एंट्री का ऐलान किया था। ये उनके करियर का आखिरी रंबल मुकाबला होने वाला है। सभी की नज़रें उनके प्रदर्शन पर टिकी होंगी। रोमन रेंस और सीना की दुश्मनी के बारे में आप सभी जानते हैं। दोनों के बीच तगड़े मुकाबले भी हो चुके हैं। इनके बीच अभी भी चीजें सही नहीं हुई हैं। रॉयल रंबल मैच में इस बार सीना को एलिमिनेट कर रोमन सभी को चौंका सकते हैं। उनके द्वारा ये कार्य किया भी जाना चाहिए।

#3 WWE Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में सोलो सिकोआ को मिली थी हार

Ad

Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में रोमन रेंस ने सोलो सिकोआ को ट्राइबल कॉम्बैट मैच में हराया था। रोमन के पास अब ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला आ गई है। इनकी राइवलरी इतनी जल्दी खत्म नहीं होने वाली है। आगामी रॉयल रंबल मैच में रेंस और सिकोआ का आमना-सामना होना पक्का है। वहां पर रेंस ने सोलो को एलिमिनेट कर उन्हें एक और बड़ा झटका देना चाहिए। इसके बाद कोई नई स्टोरी भी सामने आ सकती है।

#2 WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर को रोमन रेंस ने सबक सिखाना चाहिए

Ad

ड्रू मैकइंटायर कह चुके हैं कि वो असली ब्लडलाइन की हालत खराब करेंगे। रोमन रेंस के ऊपर भी वो लगातार निशाना साध रहे हैं। रेंस की तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। रोमन अब उन्हें रॉयल रंबल मैच में सबक सिखा सकते हैं। वहां पर वो ड्रू की हालत खराब कर उन्हें एलिमिनेट कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर आगे जाकर दोनों के बीच तगड़ी राइवलरी देखने को मिल सकती है।

#1 क्या WWE स्टार जेकब फाटू को रोमन रेंस दे पाएंगे बड़ा झटका?

रोमन रेंस को जेकब फाटू ने अभी तक बहुत ज्यादा परेशान किया है। सोलो सिकोआ को रेंस मात दे चुके हैं लेकिन फाटू उनकी पकड़ से बाहर हैं। जब भी इनका रिंग में आमना-सामना हुआ है तब फाटू ही ज्यादातर भारी पड़े हैं। रॉयल रंबल मैच में रेंस और फाटू की टक्कर होना पक्का है। वहां पर रेंस मौके का फायदा उठाकर जेकब को एलिमिनेट कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर आगे जाकर दोनों के बीच बड़ा मुकाबला तय किया जा सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications