WWE Superstars: WWE सुपरस्टार्स ने पिछले कुछ सालों में अपने परिवार में नए सदस्यों का स्वागत किया है। एलेक्सा ब्लिस, कार्मेला और सराह लोगन जैसे स्टार्स ने अपने पहले बच्चे का शानदार अंदाज में स्वागत किया। इस लिस्ट में कई और नाम भी शामिल हैं, जिनके घर में बहुत जल्द किलकारियां गूंजेगी।पिछले कुछ महीनों में कई WWE सुपरस्टार्स ने ऐलान किया है कि वो 2024 में माता-पिता बनने वाले हैं। इस आर्टिकल में उन 4 स्टार्स के बारे में बात करेंगे जो इस साल माता-पिता बनने वाले हैं। साथ ही साथ उन 2 सुपरस्टार के बारे में भी बात करेंगे जिनको ये सौभाग्य प्राप्त हो चुका है। #6 शॉन स्पीयर्स और पूर्व WWE सुपरस्टार कैसी ली View this post on Instagram Instagram PostNXT सुपरस्टार शॉन स्पीयर्स ने कुछ महीने पहले WWE में वापसी की थी, जब वो उनकी पत्नी कैसी ली पहले ही अपने बच्चे का स्वागत कर चुके थे। ली को WWE में पेयटन रॉयस नाम से जाना जाता था। साल 2023 में उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। उनके बेटे का नाम ऑस्टिन जे है। इस कपल ने कुछ समय पहले ही में इंस्टाग्राम पर खुलासा किया कि वो 2024 में अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। बहुत जल्द दोनों के घर पर फिर से खुशी का माहौल होगा। #5 WWE सुपरस्टार ल्यूक गैलोज़ View this post on Instagram Instagram Postकुछ दिन पहले ही पूर्व टैग टीम चैंपियन ल्यूक गैलोज़ ने बताया कि वो पिता बन गए हैं। उन्होंने अपने बेटे थॉमस का शानदार अंदाज में स्वागत किया था।गैलोज़ ने इंस्टाग्राम पर अपने बच्चे की जबरदस्त तस्वीर पोस्ट की थी। बहुत ही खुश वो लग रहे थे। उन्होंने फैंस को धन्यवाद कहते हुए अच्छा संदेश भी दिया।#4 और #3 WWE सुपरस्टार एरिक और वैलहला View this post on Instagram Instagram Postएरिक पिछले कुछ समय से WWE टीवी पर नज़र नहीं आए। पिछले साल सितंबर में उनकी गर्दन में चोट लग गई थी। दिलचस्प बात ये है कि उनकी पत्नी वैलहला भी कुछ हफ्तों से टीवी पर नज़र नहीं आईं। वैलहला ने इस हफ्ते की शुरूआत में टीवी से बाहर रहने का कारण बताया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बताया कि वो बहुत जल्द दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। वैलहला ने साल 2021 में अपने पहले बेटे को जन्म दिया था। उम्मीद के मुताबिक इस साल के अंत में वो दूसरे बेटे को जन्म देंगी। #2 WWE स्टार ब्रॉन्सन रीड View this post on Instagram Instagram Postइस साल Elimination Chamber का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में हुआ था। ब्रॉन्सन रीड इसका हिस्सा नहीं थे जबकि ये प्रीमियम लाइव इवेंट उनके होमटाउन में हुआ था। फैंस इस बात से थोड़ा नाराज भी हुए। हालांकि, बाद में रीड ने खुद ही इस बारे में सभी को बता दिया था। उन्होंने कहा था कि वो अपनी बेटी का स्वागत करने के लिए उस हफ्ते घर पर मौजूद थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस बात को साझा किया था।#1 मौजूदा WWE यूएस चैंपियन लोगन पॉल View this post on Instagram Instagram PostWrestleMania 40 में लोगन पॉल ने केविन ओवेंस और रैंडी ऑर्टन को हराकर अपने टाइटल को रिटेन किया था। पॉल ने इसके बाद ऐलान किया था कि वो बहुत जल्द पिता बनने वाले हैं। इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उन्होंने ये बात अपने फैंस को बताई थी। पिछले हफ्ते इस कपल ने बताया कि दोनों लड़के की उम्मीद कर रहे हैं। पॉल इस समय WWE में जबरदस्त काम कर रहे हैं। उम्मीद है कि कंपनी द्वारा उन्हें आगे और भी बड़ा पुश मिलेगा।