40 साल के WWE रेसलर के घर गूंजी किलकारी, नन्हे मेहमान के आते ही खुशी से झूम उठा पूर्व चैंपियन, खुद पोस्ट कर दी खुशखबरी

WWE सुपरस्टार को लेकर आई बड़ी खबर
WWE सुपरस्टार को लेकर आई बड़ी खबर

Luke Gallows: WWE सुपरस्टार और पूर्व टैग टीम चैंपियन ल्यूक गैलोज़ (Luke Gallows) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। वो पिता बन गए हैं। उन्होंने अपने बेटे थॉमस का शानदार अंदाज में स्वागत किया।

गैलोज़ इस समय कार्ल एंडरसन के साथ टैग टीम में काम कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही दोनों ने NXT में वापसी की। इस समय टैग टीम के तौर पर दोनों जबरदस्त काम कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक कंपनी ने कार्ल और ल्यूक को बड़ा पुश नहीं दिया है।

ल्यूक गैलोज़ ने इंस्टाग्राम पर अपने बच्चे की तस्वीर शेयर की। बहुत ही खुश वो दिखाई दिए। उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए खास मैसेज भी लिखा। ल्यूक ने कहा,

दुनिया में आपका स्वागत है थॉमस। आपने कुछ ही दिन पहले इस दुनिया में आए। आपका धन्यवाद। आपको बड़ा करने में बहुत अच्छा लगेगा।

40 साल के रेसलर ल्यूक गैलोज़ का रेसलिंग में अभी तक अच्छा प्रदर्शन रहा है। मेन रोस्टर में भी वो कार्ल एंडरसन के साथ मिलकर धमाल मचा चुके हैं। कुछ महीने पहले उनके ओसी ग्रुप ने भी बवाल मचाया था। ग्रुप में एजे स्टाइल्स भी शामिल थे। हालांकि, कुछ समय पहले एजे ने इन दोनों सुपरस्टार्स से दूरी बना ली। अब वो अकेले ही अपना दम दिखा रहे हैं। Backlash 2024 में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को एजे के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

WWE दिग्गज सीएम पंक को लेकर आया था बयान

ल्यूक हमेशा सीएम पंक की तारीफ भी करते हैं। ये दोनों अजनबी नहीं हैं। दोनों पहले Straight Edge Society फैक्शन का हिस्सा थे। कुछ समय पहले ल्यूक ने Talk'n Shop podcast को अपना इंटरव्यू दिया था। वहां पर उन्होंने पंक को लेकर कहा था,

कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आपके पर्सनल इमोशन क्या हैं, एक फैन के नजरिए से, एक परफॉर्मर के नजरिए से, एक रेसलर के नजरिए से, एक दोस्त के नजरिए से, एक पूर्व दोस्त के नजरिए से अगर सीएम पंक का आप नाम लेते हैं तो कुछ भी गलत नहीं है। पूरी दुनिया उनके बारे में बात कर रही है।

गैलोज़ अभी अपने बच्चे के जन्म पर बहुत खुश हैं। उम्मीद है कि रेसलिंग में भी वो आगे अच्छा करते रहेंगे। कंपनी द्वारा बहुत जल्द उन्हें तगड़ा पुश दिया जाएगा।

Quick Links