ड्रू मैकइंटायर
ड्रू मैकइंटायर ने WWE के साथ 2007-2014 तक काम किया था, उस समय वो बिना दाढ़ी के एंट्री लेते थे और ना ही उनकी फ़िजिक ज्यादा अच्छी थी। उनके 3MB ग्रुप को कुछ खास सफलता नहीं मिल पा रही थी, इसलिए उन्हें 2014 में रिलीज़ कर दिया गया था। WWE से 3 साल दूर रहने के दौरान उन्होंने गज़ब की बॉडी ट्रांसफॉरमेशन की।
2017 में ना केवल उन्होंने जबरदस्त फ़िजिक के साथ वापसी की, बल्कि उनका बियर्ड लुक उन्हें एक बेहद खतरनाक रेसलर के रूप में प्रदर्शित कर रहा था। वहीं अपने 3MB के दिनों में वो पैंट पहनते थे, लेकिन अब ट्रंक्स पहनते हैं।
Edited by Aakanksha