4 WWE Superstars जिनकी Night of Champions 2023 में हार ने फैंस को चौंकाया

Ujjaval
WWE Night of Champions इवेंट शानदार साबित हुआ
WWE Night of Champions इवेंट शानदार साबित हुआ

Night of Champions 2023: WWE नाईट ऑफ चैंपियंस (Night of Champions 2023) इवेंट काफी जबरदस्त रहा। इस शो में कई अच्छे मैच देखने को मिले थे। WWE ने कुछ अहम मुकाबलों को पर्याप्त समय दिया और इसी कारण इन-रिंग एक्शन के मामले में ज्यादातर मैच रोचक बन पाए। साथ ही कुछ निर्णयों ने फैंस को चौंकाया।

Ad

Night of Champions में कुछ ऐसे मैच रहे, जिनके विजेताओं की उम्मीद फैंस को पहले से थी। दूसरी ओर कुछ रेसलर्स की हार ने फैंस को सरप्राइज किया। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिनकी Night of Champions में हार ने फैंस को चौंकाया।

4- WWE Night of Champions 2023 में Becky Lynch की हार की उम्मीद फैंस को नहीं थी

Ad

Night of Champions 2023 में बैकी लिंच और ट्रिश स्ट्रेटस के बीच ड्रीम मैच देखने को मिल गया। दोनों ही रेसलर्स के बीच यह मैच अच्छा रहा और ट्रिश का प्रदर्शन देखकर जरूर फैंस प्रभावित हुए थे। ज्यादातर फैंस को उम्मीद थी कि बैकी लिंच इस मैच में जीत दर्ज कर लेंगी।

मैच के अंत ने फैंस को चौंकाया। दरअसल, ज़ोई स्टार्क ने इंटरफेयर किया और उन्होंने आकर बैकी लिंच पर अटैक किया। इस चीज़ का फायदा ट्रिश स्ट्रेटस को मिला। उन्होंने पूर्व विमेंस चैंपियन पर एक बड़ी जीत दर्ज की। बैकी का टॉप फेस होने के बावजूद मैच हारना फैंस के लिए शॉक रहा था।

3&2- सोलो सिकोआ और रोमन रेंस

Ad

सोलो सिकोआ और रोमन रेंस के लिए Night of Champions 2023 इवेंट बिल्कुल खास नहीं रहा। दोनों ने टीम बनाकर केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन को अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया था। यह मैच काफी शानदार रहा लेकिन अंत ने फैंस को चौंकाया।

कई लोगों का मानना था कि रोमन रेंस को अपने ऐतिहासिक टाइटल रन के 1000वें दिन पर कमजोर नहीं दिखाया जाएगा। साथ ही फैंस यह देखना चाहते थे कि रोमन रेंस एक साथ 4 टाइटल्स के साथ कैसे लगेंगे। हालांकि, अंत में जिमी उसो ने रोमन रेंस को धोखा दिया। इसी कारण सोलो और रोमन की चौंकाने वाली हार देखने को मिली। अब देखना होगा कि रोमन रेंस किस तरह से जिमी उसो द्वारा मिले धोखे पर प्रतिक्रिया देते हैं।

1- बियांका ब्लेयर

Ad

बियांका ब्लेयर और ओस्का के बीच Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिला था। ब्लेयर ने पिछले एक साल में लगातार डॉमिनेशन दिखाया है और इसी कारण लग रहा था कि वो यहां टाइटल रिटेन रखेंगी। WrestleMania 39 में बियांका ने ओस्का को हरा दिया था। इसी वजह से लग रहा था कि इस मैच का नतीजा भी उसी तरह से निकलेगा लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिला।

ओस्का ने मिस्ट को अपने हाथ पर लेकर ब्लेयर की आंखों में लगा दिया। ओस्का ने इसके बाद जबरदस्त किक लगाकर जीत दर्ज की। इसी के साथ वो नई Raw विमेंस चैंपियन बन गईं। ब्लेयर की जीत के चांस ज्यादा थे और सभी ने उनकी जीत का अनुमान ही लगाया था। हालांकि, WWE ने यहां ओस्का को जीतने के लिए बुक करके फैंस को सही मायने एक बड़ा सरप्राइज दे दिया।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications