WWE में काम करना काफी ज्यादा बड़ी बात है। कुछ रेसलर्स को WWE के अंदर कदम रखने में सालों की मेहनत लग जाती हैं। कई सुपरस्टार्स WWE में आने के बाद काफी ज्यादा संघर्ष करते हैं। इसके बाद उन्हें सफलता मिलती हैं। यहां सफलता हासिल करना आसान नहीं है। सुपरस्टार्स को इंतजार के साथ ही मेहनत भी करनी होती हैं।
ये भी पढ़ें:- 4 WWE सुपरस्टार्स जिनके खिलाफ जॉन सीना का WrestleMania में मैच होना चाहिए
WWE में कई ऐसे सुपरस्टार्स है जिनके लिए चैंपियनशिप जीतने के लिए काफी ज्यादा तैयारी की जाती हैं। इसके साथ ही कुछ ऐसे भी सुपरस्टार्स है जो अचानक से चैंपियन बन जाते हैं। साथ ही फैंस की उम्मीदों से बेहतर काम करते हैं। इस आर्टिकल में हम 4 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिन्होंने अचानक से चैंपियनशिप जीती थी और फैंस को काफी ज्यादा सरप्राइज कर दिया था।
4- पूर्व WWE स्टार कार्लिटो
कार्लिटो का WWE में डेब्यू काफी ज्यादा शानदार तरीके से देखने को मिला था। दरअसल, उन्होंने अक्टूबर 2004 में जॉन सीना के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। दरअसल, ये मैच यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप के लिए था। सबको लग रहा था कि जॉन सीना आसानी से अपनी चैंपियनशिप को नए सुपरस्टार्स के खिलाफ डिफेंड कर लेंगे। मैच में भी सीना का पलड़ा भारी नजर आ रहा था।
ये भी पढ़ें:- WWE WrestleMania इतिहास के 5 सबसे खराब मेन इवेंट्स जिन्हें फैंस भूलना चाहेंगे
इसके बावजूद कार्लिटो ने अंत में स्टील चेयर का उपयोग करते हुए मैच में जीत दर्ज कर ली थी। कोई भी इसकी उम्मीद नहीं कर रहा था। इस सुपरस्टार ने चीटिंग से मैच जीता था। कुछ समय पहले तक उन्हें कोई भी नहीं जानता था। इसके बावजूद डेब्यू पर उन्होंने चैंपियनशिप जीतकर फैंस को चौंका दिया दिया था। इसके बाद कार्लिटो टाइटल जरूर हार गए लेकिन सीना पर जीत दर्ज करके उन्होंने अपने लिए बड़ा नाम बना लिया था।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।