Royal Rumble 2023: WWE का रॉयल रंबल (Royal Rumble) 2023 इवेंट कुछ हफ्तों दूर है। सालों से इस इवेंट का आयोजन देखने को मिल रहा है और कई बार शो तगड़ा साबित हुआ है। ट्रिपल एच (Triple H) के अंडर यह पहला रंबल होगा और वो इसे हमेशा के लिए यादगार बनाना चाहेंगे।Royal Rumble मैचों को लेकर फैंस सबसे ज्यादा उत्साहित हैं। मुकाबले में पहले स्थान पर एंट्री करने वाले स्टार पर काफी दबाव रहता है क्योंकि उन्हें जीतने के लिए अंत तक बने रहना पड़ता है। इस आर्टिकल में हम 4 WWE सुपरस्टार्स को लेकर बात करेंगे जिन्हें Royal Rumble 2023 मैच में पहले स्थान पर एंट्री करनी चाहिए।4- कोफी किंग्सटन WWE Royal Rumble 2023 मैच में पहले स्थान पर आ सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postकोफी किंग्सटन काफी शानदार रेसलर हैं और उन्होंने कई बार सिंगल्स स्टार के रूप में प्रभावित किया है। किंग्सटन ने WWE चैंपियनशिप जीती हुई है और वो मेन इवेंट स्टार्स को बढ़िया प्रतियोगिता देना जानते हैं। कोफी के लिए Royal Rumble 2022 काफी निराशाजनक रहा था। वो इस मुकाबले में बहुत जल्दी एलिमिनेट हो गए थे।वो बैरिकेड का सहारा लेकर अपने एलिमिनेशन को बचाने की कोशिश में थे। हालांकि, उनसे बोच हो गया और इसी कारण कोफी एलिमिनेट हो गए। अब वो Royal Rumble 2023 मैच में पहले स्थान पर एंट्री करके सभी को प्रभावित कर सकते हैं और अच्छा प्रदर्शन करके अपनी गलती को सुधार सकते हैं।3- ड्रू मैकइंटायर View this post on Instagram Instagram Postड्रू मैकइंटायर एक तगड़े सुपरस्टार हैं और वो WWE रोस्टर में मौजूद हर एक सुपरस्टार को टक्कर देने की ताकत रखते हैं। मैकइंटायर ने पिछले कुछ महीनों में कुछ खास नहीं किया है और जल्द ही WrestleMania सीजन की शुरुआत होगी। ऐसे में WWE उन्हें इसके पहले ताकतवर दिखाना चाहेगा।इसी वजह से Royal Rumble 2023 मैच में वो शुरुआत में एंट्री कर सकते हैं और लंबे समय तक मैच में सर्वाइव कर सकते हैं। इससे उनका कद बढ़ सकता है। ड्रू अगर शुरुआत में आते हैं, तो वो जरूर ही सबसे ज्यादा एलिमिनेशन करने वाले सुपरस्टार भी बन सकते हैं।2- सोलो सिकोआ View this post on Instagram Instagram Postसोलो सिकोआ ने Clash at the Castle में डेब्यू करने के बाद से लगातार प्रभावित किया है। वो बहुत कम समय में अपना नाम बना चुके हैं। सिकोआ Royal Rumble मैच में हिस्सा लेकर अपने प्रदर्शन द्वारा सभी को प्रभावित करना चाहेंगे। सोलो ने अभी तक सुपरस्टार्स के खिलाफ डॉमिनेट किया है।Royal Rumble 2023 उनके लिए एक बड़ी परीक्षा की तरह होगा। सोलो सिकोआ यहां पहले स्थान पर एंट्री कर सकते हैं और सभी के खिलाफ अपना डॉमिनेशन दिखा सकते हैं। यह चीज़ फैंस को पसंद आएगी। वो यहां टॉप स्टार्स को एलिमिनेट करते हुए अपना कद बढ़ा सकते हैं।1- सैथ रॉलिंस View this post on Instagram Instagram Postसैथ रॉलिंस ने पहले भी Royal Rumble मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है और वो यह चीज़ दोहराना चाहेंगे। आपको बता दें कि सैथ एक जबरदस्त इन-रिंग सुपरस्टार हैं और वो किसी भी मैच को शानदार बना सकते हैं। ऐसे में WWE उनकी बड़े मैच की शुरुआत में एंट्री करा सकते हैं।सैथ रॉलिंस इस समय बेबीफेस हैं और इसी वजह से अगर वो यहां अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो उन्हें शानदार प्रतिक्रिया मिलेगी। रॉलिंस पहले स्थान पर एंट्री करके कई रेसलर्स को कंफ्रंट कर सकते हैं और उन्हें जबरदस्त प्रतियोगिता दे सकते हैं। रॉलिंस को Royal Rumble 2023 मैच में पहले स्थान पर ही आना चाहिए।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।