4 WWE Superstars जिनकी शक्ल फेमस क्रिकेटर्स से मिलती हैं

WWE दिग्गज जॉन सीना और डेविड वॉर्नर
WWE दिग्गज जॉन सीना और डेविड वॉर्नर

WWE आज विश्व भर में काफी ज्यादा लोकप्रिय है और वो कई बड़े खेलों को अपने पीछे छोड़ चुका है। कुछ ही खेल ऐसे हैं जो आज लोगों द्वारा WWE से ज्यादा पसंद किए जाते हैं। ऐसा ही एक खेल क्रिकेट है जो WWE की तुलना में विश्व भर में काफी फेमस है।

WWE और क्रिकेट दोनों ही एक-दूसरे से काफी भिन्न हैं। WWE में काम करने वालों को रेसलर कहा जाता है, जबकि क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी को क्रिकेटर कहते हैं। आज हम आपसे बात करने वाले हैं ऐसे पांच WWE रेसलर के बारे में जिनकी शक्ल विश्व भर के कुछ फेमस क्रिकेटरों से मिलती-जुलती है। तो चलिए जान लेते हैं कि वह खिलाड़ी कौन-कौन हैं और उनकी शक्ल किसी क्रिकेटर से मिलती है?

#4) WWE दिग्गज जॉन सीना और डेविड वॉर्नर

जॉन सीना और डेविड वॉर्नर
जॉन सीना और डेविड वॉर्नर

जॉन सीना एक तरफ WWE के सबसे बड़े रेसलर माने जाते हैं, वहीं दूसरी तरफ डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के सबसे प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं। दोनों ही दिग्गज अपने लुक के कारण एक दूसरे से काफी मिलते जुलते हैं। जॉन सीना WWE में कई सालों से रेसलिंग कर रहे हैं, जहां उन्होंने 16 बार WWE चैंपियनशिप अपने नाम की। फिलहाल जॉन सीना WWE में पार्ट टाइम रेसलर के रूप में काम कर रहे हैं और आखिरी बार SummerSlam 2021 में एक्शन में दिखाई दिए थे।

जबकि डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज हैं। डेविड वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 300 से ऊपर अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 5000 से अधिक रन बनाए हैं। आईपीएल में इस साल डेविड वॉर्नर अपनी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले हैं।

#3 क्रिस जैरिको और ब्रेट ली

WWE दिग्गज क्रिस जैरिको और ब्रेट ली
WWE दिग्गज क्रिस जैरिको और ब्रेट ली

ऑस्ट्रेलियाई टीम के तेज तरार गेंदबाज ब्रेट ली और WWE के ऑल टाइम ग्रेट रेसलर क्रिस जैरिको की शक्ल भी काफी मिलती-जुलती है। दोनों ही दिग्गज एक समान हेयर स्टाइल रखते हैं। क्रिस जैरिको ने WWE में लंबे समय तक रेसलिंग की है जहां उन्होंने कई दिग्गज रेसलर के साथ मुकाबला किया और उन्हें हराया भी है। वर्तमान में जैरिको WWE में काम नहीं कर रहे हैं, वो ऑल एलीट रेसलिंग का हिस्सा बन चुके हैं।

ब्रेट ली ने क्रिकेट करियर से संन्यास ले लिया है लेकिन जब वह ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए क्रिकेट खेला करते थे, तब वह अपनी शानदार गेंदबाजी के लिए विश्व भर में मशहूर थे। ब्रेट ली मैदान पर 150 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक रफ्तार की गेंदबाजी करते थे, जिससे किसी भी बल्लेबाज का उनकी गेंदबाजी खेल पाना काफी मुश्किल था। अपने करियर में ब्रेट ली ने 221 एकदिवसीय मुकाबलों में 380 विकेट झटके। जबकि 76 टेस्ट क्रिकेट मुकाबलों में उन्होंने 310 विकेट लिए।

#2 शेमस और जॉनी बेयरस्टो

WWE सुपरस्टार शेमस और इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो
WWE सुपरस्टार शेमस और इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो

WWE के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन शेमस और इंग्लैंड के क्रिकेट खेलने वाले जॉनी बेयरस्टो, दोनों की शक्ल काफी मिलती-जुलती है। भले ही शेमस ने वर्तमान में अपनी हेयर स्टाइल बदल लिया है, लेकिन कुछ समय पूर्व में जिस लुक में नजर आते थे, वह जॉनी बेयरस्टो से काफी मिलता-जुलता था। शेमस ऐसे रेसलर हैं जिन्होंने WWE में कुछ ही समय में कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम कर ली। शेमस WWE में रॉयल रंबल, मनी इन द बैंक ब्रीफकेस, WWE चैंपियनशिप और यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप अपने नाम की है। वहीं वर्तमान समय में वह SmackDown का हिस्सा हैं।

जॉनी बेयरस्टो ने इंग्लैंड के लिए 200 से ऊपर अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। जहां उन्होंने 9000 से अधिक रन बनाए हैं। जॉनी बेयरस्टो एक राइट हैंडेड बल्लेबाज हैं। जो इंग्लैंड टीम के लिए टॉप ऑर्डर और मध्यक्रम में खेलते हैं।

#1 सैथ रॉलिंस और केन विलियमसन-

WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन
WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन

पूर्व WWE चैंपियन सैथ रॉलिंस और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन का लुक भी काफी मिलता-जुलता है। भले ही हमें सैथ रॉलिंस WWE में लंबे लंबे बालों में नजर आए। लेकिन उनका फेस केन विलियमसन से काफी मिलता है। WWE के अंदर सैथ रॉलिंस ने 2012 में डेब्यू किया, जिसके बाद से ही उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। सैथ रॉलिंस WWE में ग्रैंड स्लैम चैंपियन बन चुके हैं। सैथ रॉलिंस एक कमाल के रेसलर हैं जो रिंग के अंदर अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं।

न्यूजीलैंड के राइट हैंड बैट्समैन केन विलियमसन ने बहुत ही कम समय में क्रिकेट जगत के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। वो एक बेहतरीन बल्लेबाज तो है ही, लेकिन इसके साथ वो एक शानदार कप्तान भी हैं। उनकी कप्तानी में न्यूजीलैंड ने WTC का खिताब जीता। इसके अलावा 2019 वर्ल्ड कप और 2020 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भी पहुंची।

Quick Links

Edited by विजय शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications