4 WWE सुपरस्टार्स जो रिंग में सबसे ज्यादा खतरनाक मूव्स का इस्तेमाल करते हैं

WWE में कुछ सुपरस्टार्स खतरनाक मूव्स का उपयोग करते हैं
WWE में कुछ सुपरस्टार्स खतरनाक मूव्स का उपयोग करते हैं

WWE में रेसलिंग स्किल्स का बड़ा किरदार है। अगर सुपरस्टार्स को मैच अच्छा और यादगार बनाना है तो उन्हें जबरदस्त मूव्स और रेसलिंग स्किल्स का प्रदर्शन करना पड़ता है। WWE में सुपरस्टार्स उतने जोखिम नहीं उठाते हैं और सेफ तरीके से लड़ना पसंद करते हैं। WWE में कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिनके मूव देखने में खतरनाक लगते हैं लेकिन वो विरोधी के लिए सेफ रहते हैं।

Ad

कुछ ऐसे भी मूव्स हैं जिन्हें संभालकर इस्तेमाल करना पड़ता है वरना चोटिल होने के चांस बढ़ जाते हैं। इस समय WWE में कई सारे सुपरस्टार्स हैं जो अपने मैचों में जोखिम उठाते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जो रिंग में खतरनाक मूव्स का उपयोग करते हैं।

4- WWE दिग्गज शेन मैकमैहन

Ad

शेन मैकमैहन फुल-टाइम रेसलिंग नहीं करते हैं। हालांकि, वो समय-समय पर WWE में मैच लड़ते हुए दिखाई देते हैं। शेन मैकमैहन को खतरनाक मूव्स का इस्तेमाल करने और जोखिम उठाने के लिए जाना जाता है। शेन मैकमैहन के कई सारे मूव्स खतरनाक रहते हैं। वो अपने फिनिशर के रूप में 'कोस्ट टू कोस्ट' मूव का उपयोग करते हैं।

इस मूव में वो टॉप रोप से दूसरे कॉर्नर में मौजूद विरोधी पर पैरों से हमला करते हैं। शेन मैकमैहन का यह मूव काफी जोखिम भरा रहता है। उन्हें एक लंबी छलांग लगानी होती है और यह काम आसान नहीं है। इसके साथ ही कई बार उनका खुद पर नियंत्रण नहीं रहता है और इसी कारण मूव सही ढंग से नहीं लग पाता है।

Ad

अगर सुपरस्टार पहले ही हट जाए तो शेन मैकमैहन अपने ही फिनिशर से चोटिल हो सकते हैं। इसी वजह से मैकमैहन का यह मूव खतरनाक माना जाता है। शेन मैकमैहन ऊँची जगहों से एल्बो ड्रॉप देने के लिए भी जाने जाते हैं। कई बार वो Hell in a Cell मैचों में सैल के ऊपर से कूद चुके हैं और इसी वजह से वो चोटिल होते-होते बचे हैं। शेन मैकमैहन सही मायने में जोखिम उठाने के लिए फेमस हैं।

3- केविन ओवेंस

Ad

केविन ओवेंस को WWE के बड़े सुपरस्टार्स में गिना जाता है। ओवेंस अपने बड़े साइज के बावजूद जोखिम भरे मूव्स का इस्तेमाल करते हैं। ओवेंस का वजन ज्यादा है लेकिन फिर भी वो फ्रॉग स्प्लैश मूव को उपयोग करते हैं। इस मूव में वो टॉप रोप से दूसरे सुपरस्टार पर पूरी ताकत से स्प्लैश लगाते हैं।

यह मूव काफी खतरनाक है क्योंकि अगर वो गलत तरीके से लैंड करते हैं तो विरोधी बुरी तरह घायल हो सकता है। इसके अलावा अगर विरोधी हट जाता है तो ओवेंस खुद चोटिल हो सकते हैं। कई बार वो फ्रॉग स्प्लैश को लगाने में असफल रहे हैं लेकिन फिर भी वो इसका इस्तेमाल करते हैं।

2- मोंटेज फोर्ड

Ad

मोंटेज फोर्ड इस समय टैग टीम डिवीजन में अपने प्रदर्शन से लगातार प्रभावित कर रहे हैं। वो अपने टैग टीम पार्टनर एंजलो डॉकिंस के साथ मिलकर जबरदस्त तरीके से सफलता हासिल कर चुके हैं। उन्होंने Raw और SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप पर कब्जा किया हुआ है। मोंटेज फोर्ड अपने रेसलिंग स्टाइल और खास फिनिशर के लिए जाने जाते हैं।

उनके फिनिशर का नाम 'फ्रॉम द हैवन्स' है। दरअसल, इस मूव में वो टॉप रोप से विरोधी पर काफी ऊंचाई से फ्रॉग स्प्लैश लगाते हैं। उनका यह मूव देखने में काफी खतरनाक रहता है और इसमें काफी जोखिम रहता है। इस मूव के द्वारा विरोधी बुरी तरह चोटिल हो सकता है। अगर विरोधी हट जाता है तो फोर्ड बुरी तरह चोटिल हो सकते हैं। इसी वजह से मोंटेज का यह मूव खतरनाक माना जाता है।

1- जैफ हार्डी

Ad

जैफ हार्डी हमेशा ही जोखिम उठाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने WWE में कई मौकों पर अपने मूव्स से विरोधियों को धराशाई किया है। हालांकि, वो इस दौरान खुद के शरीर को भी रिस्क में डालते हैं। जैफ हार्डी का ट्विस्ट ऑफ फेट मूव काफी अनोखा और खास है। हालांकि, उनका फिनिशर काफी जोखिम भरा है।

वो अपने फिनिशर के तौर पर स्वॉनटन बॉम्ब का इस्तेमाल करते हैं। इस मूव में वो टॉप रोप से विरोधी पर डाइव लगाते हैं। इस मूव में काफी जोखिम रहता है क्योंकि वो पीठ के बल गिरते हैं और कई बार सुपरस्टार्स हट जाते हैं। इसी वजह से यह मूव काफी खतरनाक माना जाता है। जैफ हार्डी इस मूव को कई खतरनाक जगहों पर इस्तेमाल करते हुए फैंस को चौंका चुके हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications