WWE में समय-समय पर युवा स्टार्स को पुश देकर उन्हें फ्यूचर चैंपियन बनाने की कोशिश की जाती रही है। उनमें से कुछ रेसलर्स मौकों का भरपूर फायदा उठाकर टॉप पर पहुंचने में सफल रहते हैं, लेकिन कुछ को असफलता भी झेलनी पड़ती है। उसी तरह इस समय भारतीय रेसलर वीर महान (Veer Mahaan) को भी बड़ा पुश दिया जा रहा है।इस समय उनकी दुश्मनी द मिस्टीरियोज़ से चल रही है और अपने डेब्यू सैगमेंट में उन्होंने डॉमिनिक मिस्टीरियो की पीट-पीटकर बुरी हालत कर दी थी। वीर को तगड़े हील सुपरस्टार के रूप में प्रदर्शित किया जा रहा है और इस आर्टिकल में हम उन 4 WWE सुपरस्टार्स के बारे में आपको बताएंगे, जिन्हें हराने में वीर महान को कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है।#)WWE दिग्गज रे मिस्टीरियोWrestle Tracker@wrestletracker1Rey Mysterio saves WWE Hall of Famer from Veer Mahaan on RAW dlvr.it/SQx7bg218Rey Mysterio saves WWE Hall of Famer from Veer Mahaan on RAW dlvr.it/SQx7bgजैसा कि हमने आपको बताया कि इस समय वीर महान की दुश्मनी द मिस्टीरियोज़ से चल रही है। वो डॉमिनिक मिस्टीरियो को पहले ही हरा चुके हैं एक मौके पर वीर ने उनकी बुरी हालत करते हुए उन्हें स्ट्रेचर पर बैकस्टेज जाने पर मजबूर किया था। उस वजह से भविष्य में वीर और रे मिस्टीरियो की भिड़ंत लगभग तय नजर आ रही है।मिस्टीरियो पूर्व वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं और उनकी गिनती प्रो रेसलिंग लैजेंड्स में की जाती है, इसलिए उन्हें वीर के खिलाफ मैच के लिए बुक किया गया तो भी उन्हें एक छोटे मैच के लिए बिल्कुल बुक नहीं किया जाएगा। कायदे से देखा जाए तो रे मिस्टीरियो की स्टार पावर के जरिए वीर को फायदा पहुंचाने की कोशिश की जा रही है, इसलिए इनके बीच मैच हुआ तो संभव ही उसमें बेहद कांटेदार टक्कर देखने को मिलने वाली है।#)थ्योरीGiovanna Morales ♐@GigiMorale92What the hell?!Theory has announced that instead of Mustafa facing him, Veer Mahaan will be his opponent!51What the hell?!Theory has announced that instead of Mustafa facing him, Veer Mahaan will be his opponent!इस समय WWE रोस्टर में शामिल थ्योरी भी उन सुपरस्टार्स में से एक हैं, जिन्हें बहुत तगड़ा पुश मिल रहा है। सबसे खास बात यह है कि उन्हें विंस मैकमैहन का सपोर्ट मिल रहा है और कुछ समय पूर्व अपने करियर में पहली बार यूएस चैंपियन बने हैं।हालांकि थ्योरी भी इस समय हील किरदार में ढले हुए हैं, इसलिए अभी उनकी वीर से भिड़ंत मुश्किल प्रतीत हो रही है। मगर इस बात को भी नकारा नहीं जा सकता कि वीर के मुकाबले थ्योरी को ज्यादा बड़ा पुश मिल रहा है, इसलिए अगर उनकी भिड़ंत हुई तो इस बात की संभावनाएं बहुत कम होंगी कि उसमें भारतीय रेसलर को एक आसान जीत के लिए बुक किया जाए।#)द मिज़The Miz@mikethemizNever met anyone more untrustworthy twitter.com/skwrestling_/s…Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_"Never trust a man with a NECK TATTOO!" Some life advice from @mikethemiz #WWE #WWERaw28726"Never trust a man with a NECK TATTOO!" Some life advice from @mikethemiz 🙏#WWE #WWERaw https://t.co/n5fNYQxzBtNever met anyone more untrustworthy twitter.com/skwrestling_/s…द मिज़ पिछले डेढ़ दशक से भी ज्यादा समय से WWE में काम कर रहे हैं और इस दौरान ढ़ेरों उपलब्धियां अपने नाम की हैं। मिज़ पिछले कुछ सालों से दूसरे सुपरस्टार को मजबूत दिखाने का काम करते आ रहे हैं और वो इस समय थ्योरी को मुस्तफा अली के खिलाफ फ्यूड में बेहतर दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।चूंकि वो एक आदर्श हील की भूमिका निभाते हुए किन्हीं सुपरस्टार्स के बीच दूरियां बढ़ाने का काम करते आए हैं और भविष्य में वीर को बेबीफेस बनाने का निर्णय लिया गया तो मौजूदा स्थिति के हिसाब से उनका मिज़ से मैच होना तय होगा। मगर मिज़ हमेशा से WWE के प्रति सबसे निष्ठावान रेसलर्स में से एक रहे हैं, इसलिए उन्हें वीर महान के खिलाफ आसान हार के लिए बुक करना कंपनी को भारी पड़ सकता है।#)जिंदर महल View this post on Instagram Instagram PostWWE में इस समय कई भारतीय या भारतीय मूल के रेसलर्स काम कर रहे हैं। इस समय भारतीय फैंस के पास कई सारे विकल्प हैं कि उन्हें किस भारतीय रेसलर को सपोर्ट करना है और किसे नहीं। वीर महान, जिंदर महल और शैंकी मेन रोस्टर में परफॉर्म कर रहे हैं वहीं सांगा इन दिनों NXT में धमाल मचा रहे हैं।चूंकि जिंदर महल पूर्व WWE चैंपियन रहे हैं, इसलिए भविष्य में उनके जरिए वीर को ज्यादा बड़ा पुश देने की कोशिश जरूर की जाएगी। खासतौर पर भारतीय vs भारतीय रेसलर के एंगल से ज्यादा भारतीय फैंस को इवेंट्स को देखने के लिए आकर्षित किया जा सकेगा। मगर एक वर्ल्ड चैंपियन के रूप में जिंदर महल की लैगेसी को देखते हुए कंपनी शायद ही उन्हें वीर के खिलाफ एक आसान हार के लिए बुक करे।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।