4 WWE Superstars जिनके Extreme Rules 2022 में जीत की संभावना काफी ज्यादा है

WWE सुपरस्टार्स सैथ रॉलिंस और कैरियन क्रॉस
WWE सुपरस्टार्स सैथ रॉलिंस और कैरियन क्रॉस

Extreme Rules 2022: WWE Extreme Rules धीरे-धीरे काफी नजदीक आता जा रहा है। बता दें, इस इवेंट का आयोजन 8 अक्टूबर (भारत में 9 अक्टूबर) को होना है। एक्सट्रीम रूल्स (Extreme Rules) के लिए अभी तक बुक किए गए सभी मैचों में कोई-न-कोई स्टिपुलेशन जुड़ी हुई है। यही कारण है कि इस इवेंट के काफी धमाकेदार होने की उम्मीद है।

इस साल Extreme Rules में होने जा रहे स्टिपुलेशन मैचों की वजह से सुपरस्टार्स के लिए जीतना आसान नहीं होगा। यह देखना रोचक होगा कि इस इवेंट में कौन-कौन से सुपरस्टार्स अपने-अपने मैच जीतने में कामयाब रहते हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसे 4 WWE सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जिनके Extreme Rules 2022 में जीत की संभावना काफी ज्यादा है।

4- WWE Extreme Rules 2022 में रोंडा राउजी की जीत की संभावना काफी ज्यादा है

WWE Extreme Rules में लिव मॉर्गन को रोंडा राउजी के खिलाफ एक्सट्रीम रूल्स मैच में अपना SmackDown विमेंस टाइटल डिफेंड करना है। देखा जाए तो रोंडा राउजी खतरनाक मैच लड़ने के लिए जानी जाती हैं। बता दें, मैच की स्टिपुलेशन की वजह से रोंडा और लिव मॉर्गन चीजों का हथियार के रूप में इस्तेमाल कर पाएंगी।

देखा जाए तो हथियार का इस्तेमाल करने की वजह से रोंडा राउजी का मैच के दौरान पहले से ज्यादा खतरनाक रूप देखने को मिल सकता है और वो इस मैच में लिव मॉर्गन को हराते हुए नई SmackDown विमेंस चैंपियन बन सकती हैं। बता दें, रोंडा राउजी WWE SummerSlam में लिव मॉर्गन को सबमिशन के जरिए टैप आउट कराने में कामयाब रही थीं लेकिन रेफरी के गलत फैसले की वजह से रोंडा यह मैच जीत नहीं पाई थीं।

3- WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस

WWE Extreme Rules में सैथ रॉलिंस और मैट रिडल का फाइट पिट मैच में आमना-सामना होने वाला है। इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच Clash at the Castle में मैच देखने को मिल चुका है और इस मैच में सैथ ने रिडल को हराया था। देखा जाए तो मौजूदा समय में सैथ रॉलिंस और मैट रिडल की दुश्मनी काफी हिंसक रूप ले चुकी है और Extreme Rules में इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच काफी खतरनाक मैच होने की उम्मीद है।

यह बात तो पक्की है कि मैट रिडल इस मैच में सैथ रॉलिंस को काफी टक्कर देने वाले हैं। हालांकि, सैथ रॉलिंस काफी खतरनाक सुपरस्टार हैं और वो मैच जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। यही कारण है कि ऐसा लग रहा है कि सैथ रॉलिंस Extreme Rules में होने जा रहे इस मैच में भी मैट रिडल को हराने में कामयाब रहेंगे।

2- WWE सुपरस्टार बेली

WWE Raw विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर को Extreme Rules में बेली के खिलाफ मैच में अपना टाइटल डिफेंड करना है। इन दोनों में से जो भी सुपरस्टार मैच के दौरान लैडर पर चढ़कर हैंगर में टंगे Raw विमेंस चैंपियनशिप को हासिल करने में कामयाब रहेगा, उसे मैच का विजेता घोषित कर दिया जाएगा। देखा जाए तो इस मैच के दौरान बेली को अपने साथियों इयो स्काई & डकोटा काई की मदद मिल सकती है।

यही कारण है कि ऐसा लग रहा है कि बेली इस मैच में अपने साथियों की मदद से लैडर पर चढ़कर हैंगर से टाइटल हासिल करते हुए नई Raw विमेंस चैंपियन बन सकती हैं। वैसे भी, बियांका ब्लेयर को Raw विमेंस चैंपियन बने काफी लंबा समय बीत चुका है। यही कारण है कि WWE Extreme Rules में बेली को नई चैंपियन बनाकर फ्रेश शुरूआत कर सकती है।

1- WWE सुपरस्टार कैरियन क्रॉस

WWE सुपरस्टार कैरियन क्रॉस को Extreme Rules में स्ट्रैप मैच में ड्रू मैकइंटायर का सामना करना है। देखा जाए तो इस मैच के बिल्ड-अप के दौरान क्रॉस ने मैकइंटायर पर पूरी तरह दबदबा बना रखा है। बता दें, कैरियन क्रॉस को रोमन रेंस के फ्यूचर चैलेंजर के रूप में देखा जा रहा है इसलिए कंपनी उन्हें ट्राइबल चीफ के खिलाफ मैच से पहले शायद ही हराने का जोखिम उठाना चाहेगी।

यही कारण है कि इस बात की संभावना काफी ज्यादा है कि कैरियन क्रॉस Extreme Rules में ड्रू मैकइंटायर को हराने में कामयाब रहेंगे। ऐसा लग रहा है कि कैरियन क्रॉस इस मैच में स्कार्लेट की मदद से ड्रू मैकइंटायर को हराते हुए दिखाई दे सकते हैं। बता दें, क्रॉस ने पिछले हफ्ते SmackDown में हुए ब्रॉल में स्कार्लेट की मदद से ही ड्रू मैकइंटायर पर अपना दबदबा बनाया था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links