4 WWE Superstars जो शायद कभी बेबीफेस नहीं बन पाएंगे

WWE के हील सुपरस्टार्स जो शायद कभी बेबीफेस नहीं बन पाएंगे
WWE के हील सुपरस्टार्स जो शायद कभी बेबीफेस नहीं बन पाएंगे

#)द मिज़

द मिज़ ने WWE में अधिकांश समय एक हील सुपरस्टार के तौर पर काम किया है, लेकिन 2012 में बेबीफेस टर्न लेने के बाद उनकी डॉल्फ जिगलर के साथ फ्यूड बहुत यादगार साबित हुई। मगर इस बात में कोई संदेह नहीं कि मिज़ विलन के कैरेक्टर को बहुत अच्छे से निभाते आए हैं और फैंस भी उन्हें हील के रूप में देखना अधिक पसंद करते हैं।

साल 2018 में भी उन्होंने बेबीफेस टर्न लिया था और उस समय उनकी शेन मैकमैहन के साथ फ्यूड अच्छी रही। हालांकि फैंस से मिज़ को ठीकठाक रिस्पॉन्स मिल रहा था, लेकिन मिज़ के हीरो ना बन पाने का एक बड़ा कारण यह भी रहा लेकिन फैंस शेन को हील के रूप में स्वीकारने को तैयार नहीं थे। उसके बाद अब वो दोबारा हील बन चुके हैं हर बार की तरह विलन के तौर पर बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now