4 WWE कपल्स जिन्होंने कुछ समय पहले सगाई की

हाल ही में इंगेजमेंट (सगाई) करने वाले कुछ बड़े सुपरस्टार्स
हाल ही में इंगेजमेंट (सगाई) करने वाले कुछ बड़े सुपरस्टार्स

डब्लू डब्लू ई (WWE) के लिए एक और दशक का अंत हो गया और 2020 से WWE की नई शुरुआत होगी। 2019 का साल WWE के लिए यादगार रहा था और इस साल कई सारी बड़ी चीज़ें देखने को मिली थी। लगभग हर सुपरस्टार के लिए पिछले 12 महीने खास रहे होंगे।

Ad

इसी साल कई सारे सुपरस्टार्स ने साथी सुपरस्टार को डेट किया और यहां से वह अपनी पूरी जिंदगी साथ रहने वाले हैं। WWE में कई सारे कपल है जो लंबे समय से साथ थे और कुछ समय पहले ही उन्होंने सगाई (एंगेजमेंट) की घोषणा की।

इसलिए हम बात करने वाले हैं 4 WWE सुपरस्टार्स के बारे में जिन्होंने कुछ समय पहले सगाई की।

#4 एंजल गार्ज़ा और ज़ैड

youtube-cover
Ad

एंजल गार्ज़ा को NXT में आए समय हो चुका है लेकिन उनके लिए साल 2019 बढ़िया रहा। कुछ समय पहले NXT के एपिसोड में एंजल गार्ज़ा ने चैंपियन लियो रश को हराकर क्रुजर्वेट चैंपियनशिप जीती रही।

उन्होंने इस टाइटल जीत का सेलिब्रेशन अपने अंदाज में किया। दरअसल, इस सुपरस्टार्स ने चैंपियनशिप जीत के बाद अपनी गर्लफ्रैंड ज़ैड को रिंग में बुलाया और उन्हें प्रपोज़ किया। इसके साथ ही दोनों की इंगेजमेंट हो गई।

#3 जैक रायडर और चेल्सी ग्रीन

Ad

जैक रायडर और कर्ट हॉकिंस ने रेसलमेनिया में रॉ टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी। यह रायडर के लिए एक बड़ी चीज़ थी। इसके अलावा उन्होंने रेसलमेनिया सीजन में एक और बड़ी चीज़ प्लान की।

उन्होंने चेल्सी ग्रीन के बर्थडे पर उन्हें एंगेजमेंट के लिए प्रपोज किया। चेल्सी ग्रीन ने कुछ समय पहले रॉ के एपिसोड में शार्लेट के खिलाफ डेब्यू किया था जहां उनकी हार हुई थी। दोनों कपल अक्सर साथ में तस्वीरें शेयर करते हैं।

ये भी पढ़ें:- 3 सुपरस्टार्स जिनके Royal Rumble को जीतने के सबसे ज्यादा चांस है

#2 सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच

Ad

सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच ने कुछ महीनों पहले अपने रिलेशनशिप के बारे में सोशल मीडिया पर बता दिया था। इसके कुछ समय बाद बैकी लिंच ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक फोटो डाली।

इससे साफ हो गया कि रॉलिंस और बैकी इंगेज हो चुके हैं। फोटो में बैकी के हाथ में रिंग है और इसके अलावा कैप्शन से भी साफ पता चल रहा है। दोनों ही रॉ ब्रांड के टॉप स्टार है।

#1 शार्लेट फ्लेयर और एंड्राडे

Ad

शार्लेट WWE की सबसे बड़ी फेमल सुपरस्टार रही है। एंड्राडे ने कुछ समय पहले ही US चैंपियनशिप जीती है। खैर, शुरुआत में दोनों सुपरस्टार्स अपने रिलेशन को लेकर इंटरनेट पर बातें नही करते थे।

पिछले कुछ महीनों से सारी चीज़ें बदल गई है। शार्लेट और एंड्राडे दोनों की सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। कुछ समय पहले ही शार्लेट की एक फोटो से साफ हो गया कि दोनों ने इंगेजमेंट की है।

ये भी पढ़ें:- 8 बड़े सुपरस्टार्स जिन्होंने इस दशक में चौंकाने वाली वापसी की

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications