डब्लू डब्लू ई (WWE) के लिए एक और दशक का अंत हो गया और 2020 से WWE की नई शुरुआत होगी। 2019 का साल WWE के लिए यादगार रहा था और इस साल कई सारी बड़ी चीज़ें देखने को मिली थी। लगभग हर सुपरस्टार के लिए पिछले 12 महीने खास रहे होंगे।इसी साल कई सारे सुपरस्टार्स ने साथी सुपरस्टार को डेट किया और यहां से वह अपनी पूरी जिंदगी साथ रहने वाले हैं। WWE में कई सारे कपल है जो लंबे समय से साथ थे और कुछ समय पहले ही उन्होंने सगाई (एंगेजमेंट) की घोषणा की। इसलिए हम बात करने वाले हैं 4 WWE सुपरस्टार्स के बारे में जिन्होंने कुछ समय पहले सगाई की।#4 एंजल गार्ज़ा और ज़ैडएंजल गार्ज़ा को NXT में आए समय हो चुका है लेकिन उनके लिए साल 2019 बढ़िया रहा। कुछ समय पहले NXT के एपिसोड में एंजल गार्ज़ा ने चैंपियन लियो रश को हराकर क्रुजर्वेट चैंपियनशिप जीती रही।उन्होंने इस टाइटल जीत का सेलिब्रेशन अपने अंदाज में किया। दरअसल, इस सुपरस्टार्स ने चैंपियनशिप जीत के बाद अपनी गर्लफ्रैंड ज़ैड को रिंग में बुलाया और उन्हें प्रपोज़ किया। इसके साथ ही दोनों की इंगेजमेंट हो गई।#3 जैक रायडर और चेल्सी ग्रीन View this post on Instagram Cheers to a lifetime of champagne & happiness 🍾 A post shared by ⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀CHELSEA GREEN (@chelseaagreen) on May 30, 2019 at 1:08pm PDTजैक रायडर और कर्ट हॉकिंस ने रेसलमेनिया में रॉ टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी। यह रायडर के लिए एक बड़ी चीज़ थी। इसके अलावा उन्होंने रेसलमेनिया सीजन में एक और बड़ी चीज़ प्लान की। उन्होंने चेल्सी ग्रीन के बर्थडे पर उन्हें एंगेजमेंट के लिए प्रपोज किया। चेल्सी ग्रीन ने कुछ समय पहले रॉ के एपिसोड में शार्लेट के खिलाफ डेब्यू किया था जहां उनकी हार हुई थी। दोनों कपल अक्सर साथ में तस्वीरें शेयर करते हैं।ये भी पढ़ें:- 3 सुपरस्टार्स जिनके Royal Rumble को जीतने के सबसे ज्यादा चांस है