4 WWE Superstars जिन्हें लाइव टीवी पर हजारों फैंस के सामने गिरफ्तार किया गया

wwe superstars arrested on live tv
WWE सुपरस्टार्स को हजारों फैंस के सामने गिरफ्तार किया गया

WWE: WWE में सुपरस्टार्स को नियमों को ध्यान में रखते हुए परफॉर्म करना होता है और ऐसा ना होने पर कई बार रेसलर्स को सस्पेंड होते भी देखा गया है। सस्पेंशन के अलावा भी यहां कई तरह की सजा दी जाती रही हैं। कई मौकों पर सुपरस्टार्स बिना किसी की परवाह किए नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आते हैं।

Ad

ऐसी घटनानों के लिए कई मौकों पर सुपरस्टार्स को केवल जुर्माना भरना होता है तो काफी बार उन्हें गिरफ्तार होते भी देखा गया है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में हम उन 4 मौजूदा WWE सुपरस्टार्स के बारे में आपको बताएंगे, जिन्हें लाइव टीवी पर हजारों फैंस के सामने गिरफ्तार किया जा चुका है।

#)WWE Raw में बैकी लिंच को रोंडा राउजी पर अटैक करना पड़ा भारी

youtube-cover
Ad

साल 2019 में WrestleMania 35 के लिए बैकी लिंच की दुश्मनी रोंडा राउजी से चल रही थी। उस स्टोरीलाइन के दौरान उन्हें घुटने की चोट की जांच ना करवाने और स्टैफनी मैकमैहन के अलावा ट्रिपल एच पर भी अटैक करने के चलते विंस मैकमैहन ने उन्हें सस्पेंड करने का फैसला लिया।

वहीं फरवरी 2019 के एक Raw एपिसोड में उन्होंने तत्कालीन Raw विमेंस चैंपियन रोंडा राउजी पर खतरनाक तरीके से अटैक किया था। उसके बाद बीच-बचाव के लिए ऑफिशियल्स को बाहर आना पड़ा। उसके बाद भी उन्हें रोक पाना मुश्किल हो रहा था, तभी पुलिस ऑफिसर आए और उन्हें गिरफ्तार कर बैकस्टेज ले गए।

#)रोंडा राउजी

youtube-cover
Ad

WrestleMania 35 के लिए बैकी लिंच vs रोंडा राउजी फ्यूड में आगे चलकर शार्लेट फ्लेयर को भी शामिल किया गया था। मेनिया से पूर्व आखिरी Raw एपिसोड में तीनों सुपरस्टार्स के बीच खतरनाक ब्रॉल हुआ, जहां बीच-बचाव के लिए काफी संख्या में सिक्योरिटी गार्ड्स बाहर आ गए थे, लेकिन शार्लेट, राउजी और बैकी ने उनकी बुरी तरह पिटाई कर दी।

वहीं पुलिस ऑफिसर्स के बाहर आने के बाद भी तीनों रेसलर्स रुकने का नाम नहीं ले रही थीं, इसलिए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस सैगमेंट ने मेनिया के ट्रिपल थ्रेट विनर टेक्स ऑल चैंपियनशिप मैच को जबरदस्त तरीके से हाइप किया था।

#)बॉबी लैश्ले

youtube-cover
Ad

साल 2019 में बॉबी लैश्ले-लाना-रुसेव का लव ट्रायंगल फैंस के लिए बड़े आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। दिसंबर 2019 के एक Raw एपिसोड में लैश्ले ने केविन ओवेंस के ओपन चैलेंज को स्वीकार किया, लेकिन मैच का अंत AOP के इंटरफेरेंस के कारण DQ से हुआ।

उस मैच के दौरान रिंगसाइड पर 2 डिटेक्टिव्स मौजूद थे, जो रुसेव से लैश्ले को बचाने के लिए वहां खड़े थे। मगर रुसेव ने पीछे से आकर द अलमाइटी पर अटैक कर दिया और समय रहते वहां से भाग निकले। उसके बाद लैश्ले की डिटेक्टिव्स के साथ तीखी बहस हुई और इसी के चलते उन्होंने लैश्ले के साथ लाना को भी गिरफ्तार कर लिया था।

#)ब्रॉक लैसनर

youtube-cover
Ad

साल 2015 में ब्रॉक लैसनर और द अंडरटेकर की दुश्मनी चरम पर थी। उस समय WWE SummerSlam 2015 के लिए उनकी स्टोरीलाइन को दिलचस्प तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा था। इस दौरान जुलाई महीने के एक Raw एपिसोड में उनका बैकस्टेज खतरनाक ब्रॉल हुआ।

उन्हें रोकने के लिए पूरा लॉकर रूम एकजुट हो चुका था, इसके बावजूद दोनों दिग्गज सुपरस्टार्स नहीं रुक रहे थे। अंत में काफी संख्या में पुलिस ऑफिसर्स ने द बीस्ट पर नियंत्रण पाकर उन्हें गिरफ्तार किया था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications